Kerala Nikay Chunav 2025: केरल की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक बड़ा इतिहास रचा है। हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में, BJP ने पहली बार तिरुवनंतपुरम नगर निगम में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) को हराकर सत्ता हासिल कर ली है। इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी...
नई दिल्ली: केरल की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास रच दिया है। स्थानीय निकाय चुनावों के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार तिरुवनंतपुरम नगर निगम में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा को शिकस्त देते हुए सत्ता छीन ली है। इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम और संघर्षों को याद करने का दिन है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर काम किया और आज के इस परिणाम को संभव बनाया।प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा, 'धन्यवाद तिरुवनंतपुरम। तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा-राजग को मिला जनादेश केरल की राजनीति में ऐतिहासिक क्षण है।' प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जनता को पूरा विश्वास है कि केरल की विकास संबंधी आकांक्षाओं को केवल भाजपा ही पूरा कर सकती है।उन्होंने हैशटैग ‘विकसित तिरुवनंतपुरम’ के साथ कहा, 'हमारी पार्टी इस जीवंत शहर के विकास और लोगों के जीवन की सुगमता को बढ़ावा देने के लिए काम करेगी।' प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की ताकत हैं और सभी को उन पर गर्व है। उन्होंने कहा, “भाजपा के सभी मेहनती कार्यकर्ताओं का मैं आभारी हूं, जिन्होंने तिरुवनंतपुरम नगर निगम में शानदार परिणाम सुनिश्चित करने के लिए लोगों के बीच जाकर काम किया।” आज का दिन केरल में पीढ़ियों से चले आ रहे कार्यकर्ताओं के परिश्रम और संघर्षों को याद करने का दिन है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर काम किया और आज के इस परिणाम को संभव बनाया। हमारे कार्यकर्ता हमारी शक्ति हैं और हमें उन पर गर्व है!पीएम मोदी ने केरल के लोगों का किया धन्यवादकेरल के उन सभी लोगों का मैं तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने राज्य के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा और एनडीए उम्मीदवारों को वोट दिया। केरल के लोग यूडीएफ और एलडीएफ से तंग आ चुके हैं। वे एनडीए को एकमात्र विकल्प के रूप में देखते हैं जो सुशासन प्रदान कर सकता है और सभी के लिए अवसरों से युक्त #विकासशीलकेरलम का निर्माण कर सकता है।.
नई दिल्ली: केरल की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास रच दिया है। स्थानीय निकाय चुनावों के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार तिरुवनंतपुरम नगर निगम में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा को शिकस्त देते हुए सत्ता छीन ली है। इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम और संघर्षों को याद करने का दिन है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर काम किया और आज के इस परिणाम को संभव बनाया।प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा, 'धन्यवाद तिरुवनंतपुरम। तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा-राजग को मिला जनादेश केरल की राजनीति में ऐतिहासिक क्षण है।' प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जनता को पूरा विश्वास है कि केरल की विकास संबंधी आकांक्षाओं को केवल भाजपा ही पूरा कर सकती है।उन्होंने हैशटैग ‘विकसित तिरुवनंतपुरम’ के साथ कहा, 'हमारी पार्टी इस जीवंत शहर के विकास और लोगों के जीवन की सुगमता को बढ़ावा देने के लिए काम करेगी।' प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की ताकत हैं और सभी को उन पर गर्व है। उन्होंने कहा, “भाजपा के सभी मेहनती कार्यकर्ताओं का मैं आभारी हूं, जिन्होंने तिरुवनंतपुरम नगर निगम में शानदार परिणाम सुनिश्चित करने के लिए लोगों के बीच जाकर काम किया।” आज का दिन केरल में पीढ़ियों से चले आ रहे कार्यकर्ताओं के परिश्रम और संघर्षों को याद करने का दिन है, जिन्होंने जमीनी स्तर पर काम किया और आज के इस परिणाम को संभव बनाया। हमारे कार्यकर्ता हमारी शक्ति हैं और हमें उन पर गर्व है!पीएम मोदी ने केरल के लोगों का किया धन्यवादकेरल के उन सभी लोगों का मैं तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने राज्य के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा और एनडीए उम्मीदवारों को वोट दिया। केरल के लोग यूडीएफ और एलडीएफ से तंग आ चुके हैं। वे एनडीए को एकमात्र विकल्प के रूप में देखते हैं जो सुशासन प्रदान कर सकता है और सभी के लिए अवसरों से युक्त #विकासशीलकेरलम का निर्माण कर सकता है।
Keral Municipal Corporation Pm Narendra Modi Ldf Bjp केरल निकाय चुनाव पीएम नरेंद्र मोदी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सिंहावलोकन 2025: इस साल दुनिया में आई इन प्राकृतिक आपदाओं ने खूब तबाही मचाईसिंहावलोकन 2025: इस साल दुनिया में आई इन प्राकृतिक आपदाओं ने खूब तबाही मचाई
Read more »
13 महीनों का होता है वर्ष, कैलेंडर में चल रहा 2018, PM मोदी जा रहे हैं ऐसे देश... दौरे से घबरा गया है अमेरिका!PM Modi visit to Ethiopia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16-17 दिसंबर 2025 को तीन देशों की यात्रा के बीच इथियोपिया जाएंगे, जो इस साल उनका तीसरा अफ्रीकी दौरा होगा.
Read more »
2025 में चीन का अनाज उत्पादन 7 खरब किलोग्राम से अधिक2025 में चीन का अनाज उत्पादन 7 खरब किलोग्राम से अधिक
Read more »
सिंहावलोकन 2025: इस साल दुनिया के किन-किन देशों में हुए चुनाव?सिंहावलोकन 2025: इस साल दुनिया के किन-किन देशों में हुए चुनाव?
Read more »
Aaj Ka Panchang: ये है 13 दिसंबर का पूरा दैनिक पंचांग, आज आयुष्मान योग, जानें राहुकाल कब तक!Aaj Ka Panchang 13 December 2025: शनिवार का दिन यानी 13 दिसंबर 2025 का दिन अति शुभ और सकारात्मक है
Read more »
Kerala Panchayat Election 2025 Result : केरल से BJP के लिए आई गुड न्यूज, पंचायत चुनाव में इतिहास बनाएगी NDA?केरल में दो चरण में हुए 1199 स्थानीय निकायों के चुनाव के लिए मतों की गिनती जारी है। पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई और फिर ईवीएम के जरिए डाले गए मतों की गिनती शुरू हुई। इन नतीजों से केरल में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतक दलों और गठबंधनों के प्रचार अभियान की दिशा तय...
Read more »
