राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘वास्तव में निर्णायक जनादेश के लिए केरल में मेरे भाइयों और बहनों को धन्यवाद। कठिन संघर्ष और अच्छी तरह से चलाए गए अभियान के लिए प्रत्येक यूडीएफ नेता और कार्यकर्ता को बधाई।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल विधानसभा चुनाव में पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन यूडीएफ की जीत पर सोमवार को राज्य के लोगों का आभार जताया और कहा कि नई सरकार प्रदेश की प्रतिभा और क्षमता का सदुपयोग करेगी।.
केरल विधानसभा चुनाव में सोमवार को कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ प्रचंड जीत की ओर अग्रसर है और वह करीब 100 सीटों पर आगे चल रहा है अथवा जीत चुका है।राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘वास्तव में निर्णायक जनादेश के लिए केरल में मेरे भाइयों और बहनों को धन्यवाद। कठिन संघर्ष और अच्छी तरह से चलाए गए अभियान के लिए प्रत्येक यूडीएफ नेता और कार्यकर्ता को बधाई। जैसा कि मैंने पहले कहा था, केरल में प्रतिभा है, केरल में क्षमता है और अब केरल में यूडीएफ सरकार है जिसका लक्ष्य दोनों का सदुपयोग करना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं जल्द ही अपने केरल परिवार से मिलने के लिए उत्सुक हूं।’’.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केरल में पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन यूडीएफ की जीत पर सोमवार को राज्य की जनता का आभार जताया और कहा कि नई सरकार प्रदेश के खोए हुए गौरव को बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है।केरल विधानसभा चुनाव में सोमवार को कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ प्रचंड जीत की ओर अग्रसर है और वह करीब 100 सीटों पर आगे चल रहा है अथवा जीत चुका है।खड़गे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘सही मायनों में कल्याण और वास्तविक आर्थिक सशक्तीकरण अब केरल में शुरू होता है। कांग्रेस की ओर से, मैं कांग्रेस पार्टी और यूडीएफ पर भरोसा रखने के लिए केरल के प्रत्येक मतदाता का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। मैं प्रत्येक नेता, कार्यकर्ता और हमारे यूडीएफ सहयोगियों को भी धन्यवाद देता हूं जिनकी अथक मेहनत और समर्पण ने लोगों का जनादेश हासिल किया है।’’उनका कहना था, ‘‘हम केरल और यूडीएफ के जन-केंद्रित शासन मॉडल की मदद से खोए हुए गौरव को बहाल करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध हैं।’’.
केरल विधानसभा चुनावों की मतगणना के अंतिम चरण में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट की जोरदार बढ़त के साथ राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम स्थित कांग्रेस मुख्यालय में जश्न का माहौल बन गया है। रुझानों के मुताबिक यूडीएफ करीब 97 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि वाम मोर्चा 40 और बीजेपी 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।. Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ेंप्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Congress Rahul Gandhi Assembley Elections
