केजरीवाल अराजकतावादी, उनके रहते दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं: विजय गोयल

United States News News

केजरीवाल अराजकतावादी, उनके रहते दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं: विजय गोयल
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 132 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 56%
  • Publisher: 63%

केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल ने सीएम केजरीवाल की आलोचना की, आम आदमी पार्टी के घोषणा पत्र को झूठा करार दिया (Ramkinkarsingh)

इस घोषणा पत्र में सीसीटीवी, वाईफाई , नए अस्पताल और नए कॉलेज न खोलना और सबसे बड़ा अनिधिकृत कॉलोनी नियमित न किए जाने और झुग्गी झोपड़ी को आवास न दिए जाने के मुद्दे को शामिल किया गया. प्रदूषण और यमुना में फैले गंदगी को आधार बनाते हुए गोयल ने केजरीवाल भगाओ-लोक अभियान शुरू किया है.

केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि हम भी चाहते हैं कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले, लेकिन जब तक दिल्ली में केजरीवाल जैसा अराजकतावादी मुख्यमंत्री है, तब तक तो दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा बिल्कुल नहीं दिया जाना चाहिए, क्योंकि वह अपने अधिकारों का दुरुपयोग करेंगे. उन्होने आगे कहा कि जो कभी कांग्रेस के भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सत्ता में आया वही अब कांग्रेस के साथ गठबंधन करने को बेकरार है. गोयल ने कहा कि दिल्ली सरकार को केंद्र सरकार व स्थानीय निकायों के साथ मिलकर काम करना चाहिए, लेकिन अरविंद केजरीवाल हमेशा टकराव के मूड में रहते हैं. और यही कारण है कि दिल्ली में विकास के काम ठप पड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने झूठे विज्ञापनों के जरिए झूठे वादों की जो मीनार खड़ी की है, हम उसी की होली जलाकर लोगों को बताएंगे कि केजरीवाल ने जो कहा, उसे पूरा करने के लिए कुछ भी नहीं किया. केन्द्रीय मंत्री का मानना है कि केजरीवाल सरकार के उन 70 मुद्दे जिसपर केजरीवाल ने पिछले विधानसभा चुनाव में घोषणा पत्र जारी कर लोगों से वादा किया था वो उन वादों को पूरा नहीं कर पाई है. जिसको आधार बनाते हुए होलिका जलाई गई. उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने अभी तक कोई भी वादा अभी तक पूरा नहीं किया. उन्होंने पानी और बिजली महंगे होने पर भी केजरीवाल को घेरा. विजय गोयल ने केजरीवाल को 4 साल में विभिन्न मुद्दों पर भी घेरा और कहा कि ये सभी 70 पॉइंट पिछले घोषणा पत्र में शामिल थे. जिसमें एक भी पूरा नहीं किया गया. उन्होंने वो 70 पॉइंट भी गिनवाये जिसमें उन्होंने कहा, 15 लाख सीसीटीवी की बात थी एक भी नहीं लगा. फ्री वाईफाई नहीं दिया, नए अस्पताल और कॉलेज क्या 500 स्कूल भी नहीं खोले, उद्योगों से निकलने वाली डस्ट पफ का काम नही किया गया, प्रदूषण कम करने पर कोई काम नहीं किया गया और दिल्ली को दुनिया को भारत का सबसे प्रदूषित जगह पहुंचा दिया, झुग्गी में दो लाख तो क्या 200 आवास भी नहीं बनवाये, एमसीडी को काम नहीं करने दिया, जन लोकपाल बिल को अटका दिया और एक भी मोहल्ला सभा नहीं बनवाई उन्होंने आगे कहा कि पूरी दिल्ली में गंदा पानी आ रहा है, यमुना प्रदूषित हो रही है, एक भी टॉयलेट पर काम नहीं किया गया, दिल्ली में ड्रग्स पूरी दिल्ली में बिक रहे हैं. दिल्ली की सुरक्षा के लिेए ना ही मार्शल और ना ही होम गार्ड तैनात किए गए, ई-रिक्शा को लेकर कोई पॉलिसी क्यों नहीं बनवाई गई, दिल्ली के गांव मे सेक्शन 33 और 81 को क्यों नही हटाया. इन वादों की होलिका जलाने के पीछे गोयल का मत है कि पब्लिक दोबारा इन सारी घोषणा पत्र को जान ले जो पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल ने लोगों से किया था. गोयल ने दावा किया कि दिल्ली की सातों सीट पर आम आदमी पार्टी चुनाव हारेगी और सातों सीटें बीजेपी ही जीतेगी. गौरतलब है कि ने आम आदमी पार्टी पूर्ण राज्य के मुद्दे को लेकर बीजेपी का 2014 का घोषणा पत्र जलाने की बात कर रही थी तो वहीं इसके जवाब में राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल जंतर मंतर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वादों की होलिका जलाने की बात कही.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भारत-PAK के बीच फिर बहाल हुआ व्‍यापार, एयर स्‍ट्राइक के बाद लगी थी रोकभारत-PAK के बीच फिर बहाल हुआ व्‍यापार, एयर स्‍ट्राइक के बाद लगी थी रोकभारत और पाकिस्‍तान के बीच सीमा पर तनाव बरकरार है.हालांकि व्‍यापारिक मोर्चे पर स्थितियां अब सुधरने लगी हैं.
Read more »

'कांग्रेस ज्वॉइन करने की तैयारी में 9 AAP MLA''कांग्रेस ज्वॉइन करने की तैयारी में 9 AAP MLA'2019 Lok Sabha Election से पहले दिल्ली की सियासत में जबर्दस्त उथल-पुथल है। आप के 9 विधायक कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
Read more »

Ind vs Aus: 358 रन बनाकर भी टीम इंडिया चार विकेट से हारी, ऑस्ट्रेलिया ने किया कमालInd vs Aus: 358 रन बनाकर भी टीम इंडिया चार विकेट से हारी, ऑस्ट्रेलिया ने किया कमालInd vs Aus भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में चौथा वनडे मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने धवन के शतक के दम पर 50 ओवर में 9 विकेट पर 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए मिले 359 रन के विशाल लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने हैंड्सकौंब के शतक और टर्नर के अर्धशतक के दम पर आसानी से चार विकेट से जीत लिया। पांच वनडे मैचों की सीरीज में अब दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर आ गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 47.5 ओवर में छह विकेट पर 359 रन बना लिए। चौथे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम के अंतिम ग्यारह में चार बदलाव किए गए। धौनी को आखिरी दो वनडे मैच के लिए आराम दिया गया है और उनकी जगह टीम में रिषभ पंत को शामिल किया गया। रवींद्र जडेजा को इस मैच के लिए अंतिम ग्यारह में जगह नहीं दी गई और उनकी जगह चहल को शामिल किया गया। वहीं शमी की जगह भुवनेश्वर और अंबाती रायुडू की जगह लोकेश राहुल मोहाली वनडे में खेले।
Read more »

कोई हिंदू कांग्रेस को वोट नहीं देगा, मुसलमानों को भी है संदेह- अरविंद केजरीवालकोई हिंदू कांग्रेस को वोट नहीं देगा, मुसलमानों को भी है संदेह- अरविंद केजरीवालअरविंद केजरीवाल ने गठबंधन पर मौजूदा स्थिति साफ करते हुए कहा कि जितनी जानकारी आपके पास है उतनी जानकारी हमारे पास है. मीडिया में लगातार कांग्रेस और शीला दीक्षित के बयान आ रहे हैं कि कांग्रेस गठबंधन नहीं करेगी, लेकिन मैं आपको बता दूं कि पिछले हफ्ते हमारे निजी सर्वे में समाने आया है कि दिल्ली के लोग, पूर्ण राज्य पर आम आदमी पार्टी के सातों उम्मीदवार को जिता रहे हैं.
Read more »

हरियाणा में गठबंधन के लिए केजरीवाल ने दिया राहुल गांधी को ऑफर-Navbharat Timesहरियाणा में गठबंधन के लिए केजरीवाल ने दिया राहुल गांधी को ऑफर-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की सभी संभावनाएं अब लगभग खत्म हो चुकी हैं। एक दिन पहले दिल्ली में सातों सीटें जीतने का दावा करनेवाले अरविंद केजरीवाल ने अब कांग्रेस से गठबंधन की फिर अपील की है। हरियाणा की 10 सीटों पर गठबंधन कर बीजेपी को हराने का ऑफर दिया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:28:03