केजरीवाल बोले: पढ़ा लिखा आदमी हूँ, फर्जी डिग्री नहीं है मेरे पास

United States News News

केजरीवाल बोले: पढ़ा लिखा आदमी हूँ, फर्जी डिग्री नहीं है मेरे पास
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 97 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 42%
  • Publisher: 63%

केजरीवाल ने लोगों से पूछा और ख़ुद जवाब देते हुए कहा कि 'मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाकर कुछ मिला? नोटबंदी करा दी, लोगों के धंधे और दुकान बंद करा दिए. (PankajJainClick )

चुनावी ऐलान के साथ ही आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल इन दिनों एक अलग अंदाज़ में पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला करते नज़र आ रहे हैं. दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए, प्रचार की शुरुआत के साथ ही केजरीवाल दिल्ली की जनता के बीच नोटबंदी से लेकर सीलिंग का ज़िक्र कर रहे हैं और ख़ुद को पढ़ा लिखा भी बता रहे हैं.

दिल्ली वालों से पूर्ण राज्य के नाम पर वोट मांग रहे अरविंद केजरीवाल जनता के बीच अगले 10 साल की प्लानिंग का दावा कर रहे हैं. प्रचार के दौरान एक जनसभा में उन्होंने कहा कि"आज पूरी प्लानिंग करके आया हूँ, ज़िम्मेदारी के साथ कह रहा हूं पूर्ण राज्य बनते ही 10 साल के अंदर हर परिवार को एक घर मिलेगा" अपने वादे को मजबूत करने के लिए अरविंद केजरीवाल ने 2015 विधानसभा चुनाव से पहले किये अपने एक वादे का ज़िक्र करते हुए ख़ुद को पढ़ा लिखा भी बता दिया. उन्होंने कहा,"जब बिजली हाफ करने की बात करता था तो बीजेपी वाले मजाक उड़ाते थे. फिर सत्ता में आने के बाद 1 महीने के अंदर बिजली के दाम सस्ते करके दिखाए. पढ़ा लिखा आदमी हूँ, फर्जी डिग्री नहीं है मेरे पास." आगे केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी को लगता था कि ये आम आदमी पार्टी वाले कल के लड़के हैं, ये राजनीति में कहां से आ गए. इसलिए केंद्र में बैठी बीजेपी की सरकार दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार को काम करने से रोक रही है. इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री के चेहरे को वोट न देने की अनोखी अपील की. केजरीवाल ने जनसभा में आये लोगों से कहा कि"इस बार प्रधानमंत्री बनाने के चक्कर में मत पड़ना. जैसे लोगों ने 2015 में दिमाग से सोच समझकर वोट दिया था और बीजेपी से लेकर कांग्रेस को साफ कर, नई पार्टी को 67 सीट दी वैसे ही वोट करना. प्रधानमंत्री पद को वोट न देने की वजह बताते हुए अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना भी साधा. केजरीवाल ने लोगों से पूछा और ख़ुद जवाब देते हुए कहा कि"मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाकर कुछ मिला? नोटबंदी करा दी, लोगों के धंधे और दुकान बंद करा दिए. इसलिए प्रधानमंत्री को वोट मत देना, वरना फिर दिल्ली के काम मे अड़ंगा डालेंगे." अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर दिल्ली को पूर्ण राज्य का वादा पूरा न करने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि"पिछले चुनाव में मोदी जी ने दिल्ली को पूर्ण राज्य देने का वादा किया था लेकिन 5 साल बाद दिल्ली पूर्ण राज्य नही बना, मोदी जी ने वादाखिलाफी कर दी. इसलिए, इस बार पूर्ण राज्य के लिए वोट देना. अगर आम आदमी पार्टी के सातों सांसद आ गए, फिर चाहे प्रधानमंत्री के घर में घुसकर धरना देना पड़े, दिल्ली को 2 साल में पूर्ण राज्य बना देंगे."

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में संघर्षविराम के उल्लंघन के बाद रोका गया सीमा पार व्यापारजम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में संघर्षविराम के उल्लंघन के बाद रोका गया सीमा पार व्यापारएलओसी व्यापार केंद्र के संरक्षक फरीद कोहली ने बताया कि चक्कन दा बाग में व्यापार सुविधा केंद्र पर मोर्टार से पांच गोले दागे गए, जिससे एक्सरे स्कैनर वाले कमरे सहित अन्य जगहों को नुकसान पहुंचा.
Read more »

मायावती के करीबी अफसर रहे नेतराम के यहां छापे, मिले 225 करोड़ रुपये संपत्ति के दस्तावेजमायावती के करीबी अफसर रहे नेतराम के यहां छापे, मिले 225 करोड़ रुपये संपत्ति के दस्तावेजकार्रवाई में नेतराम की 30 मुखौटा कंपनियों का भी खुलासा हुआ है। नेतराम और उनके करीबी लोगों के हवाला लिंक भी सामने आए हैं।
Read more »

Idea के इन यूजर्स के लिए खास मौका, मुफ्त में सालभर के लिए मिलेगा अमेजन प्राइमIdea के इन यूजर्स के लिए खास मौका, मुफ्त में सालभर के लिए मिलेगा अमेजन प्राइमIdea ऐसा ऑफर दे रहा है जिसमें 399 रुपये में Amazon Prime का साल भर वाला सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलेगा। वहीं वोडाफोन भी अपने पोस्टपेड ऑफर में यही सुविधा दे रहा है।
Read more »

केजरीवाल के संपर्क में अहमद पटेल, हो सकता है गठबंधन- सर्वे में क्लीन स्वीप के आसारकेजरीवाल के संपर्क में अहमद पटेल, हो सकता है गठबंधन- सर्वे में क्लीन स्वीप के आसारLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): आप औप कांग्रेस के बीच गठबंधन को रुपरेखा देने के लिए कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल और महासचिव गुलाम नबी आजाद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के संपर्क में हैं।
Read more »

मोदी के समर्थन में सूरत के चौकीदार, वर्दी उतार टी-शर्ट पर लिखा 'Main Bhi Chowkidar'मोदी के समर्थन में सूरत के चौकीदार, वर्दी उतार टी-शर्ट पर लिखा 'Main Bhi Chowkidar'सूरत के चौकीदार यह कहकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन कर रहे हैं कि राहुल गांधी ने चौकीदार को चोर बोलकर ना सिर्फ़ पीएम को बल्कि उनको भी बदनामी कर रहे हैं. सूरत में मजूरा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक हर्ष संघवी का कहना है कि देशभर के युवा महिलाओं और चौकीदारों ने पीएम का समर्थन किया है.
Read more »

EXCLUSIVE : BJP वोटर से संवाद करेंगे, AAP के 65 हजार वॉलंटियर्सEXCLUSIVE : BJP वोटर से संवाद करेंगे, AAP के 65 हजार वॉलंटियर्सहोली के बाद आम आदमी पार्टी अपने चुनाव प्रचार को एक नए अंदाज़ में शुरू करने जा रही है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी के वॉलंटियर्स वोटरों से मोदी सरकार के कामकाज के बारे में पूछेंगे और संवाद के दौरान बीजेपी के वोटर का मन बदलने की कोशिश करेंगे.  इसके अलावा AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए महागठबंधन के कई नेता दिल्ली में प्रचार करते नज़र आ सकते हैं.
Read more »

MP: कमलनाथ के मंत्री के साथ जबलपुर के SP ने किया डांस, हुआ तबादलाMP: कमलनाथ के मंत्री के साथ जबलपुर के SP ने किया डांस, हुआ तबादलाजबलपुर के एसपी अमित सिंह के डांस का वीडियो वायरल होने के बाद तबादला कर दिया गया है. भारतीय जनता पार्टी ने एसपी अमित सिंह का वीडियो वायरल होने के बाद चुनाव आयोग से शिकायत की थी.
Read more »

परिकर के निधन के बाद गोवा के नए मुख्यमंत्री की तलाश करनी होगी- Amarujalaपरिकर के निधन के बाद गोवा के नए मुख्यमंत्री की तलाश करनी होगी- Amarujalaपणजी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले परिकर के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत होगी। goacm narendramodi BJP4India ManoharParkar Manohar
Read more »

प्रियंका के विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश पर आपत्ति, वकीलों ने लिखा लेटर..प्रियंका के विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश पर आपत्ति, वकीलों ने लिखा लेटर..प्रियंका गांधी के विश्‍वनाथ मंदिर में प्रवेश को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रियंका को ईसाई धर्म का बताकर उनके मंदिर में दर्शन पर शासन और प्रशासन को पत्र देकर आ‍पत्ति जताई गई है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:14:38