Delhi CM Arvind Kejriwal ED Case Supreme Court Hearing Updates; Follow Delhi Chief Minister Liquor Scam Case Latest Updates On Dainik Bhaskar
राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किए जाएंगे; सुप्रीम कोर्ट में भी दिल्ली सीएम की याचिका पर सुनवाईअरविंद केजरीवाल ने 1 अप्रैल को कोर्ट में पेशी से पहले मीडिया से कहा था- ये जो कर रहे हैं, ये ठीक नहीं है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की सोमवार को न्यायिक हिरासत खत्म हो रही है। वे बीते 15 दिन से दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। ED उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी। कोर्ट में केजरीवाल को जमानत देने की मांग की जा सकती है। केजरीवाल ने ED की गिरफ्तारी को वैध ठहराने वाले दिल्ली HC के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए याचिका लगाई थी। उस पर आज जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच सुनवाई करेगी। 1 अप्रैल को केजरीवाल से जुड़े दो मामलों पर राउज एवेन्यू कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी। इसके बाद उन्हें 15 दिन के लिए तिहाड़ भेज दिया गया था। उन्हें यहां 2 नंबर बैरक में रखा गया था।दरअसल, केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी और उसके बाद जांच एजेंसी की हिरासत में भेजे जाने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। हाईकोर्ट ने 9 अप्रैल को उनकी याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि केजरीवाल बार-बार समन भेजने के बावजूद जांच में शामिल नहीं हुए। इसलिए ED के पास उन्हें गिरफ्तार करने का ही विकल्प बचा था। ED ने हमारे सामने पर्याप्त सबूत पेश किए हैं। हमने बयानों को देखा, जो बताते हैं कि गोवा के चुनाव के लिए शराब घोटाले का पैसा भेजा गया था। केजरीवाल ने कहा था कि ED के पास पिछले 9 महीने से ऐसे बयान थे। इसके बावजूद उन्हें लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अवैध रूप से गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने कहा कि गिरफ्तारी और रिमांड की जांच कानून के हिसाब से होगी ना कि चुनाव की टाइमिंग को देखकर। हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ 10 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। उन्होंने मामले पर तुरंत सुनवाई और उन्हें जल्द से जल्द रिहा करने की मांग की थी। केजरीवाल ने अपनी याचिका में कहा है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद मेरी गिरफ्तारी बाहरी विचारों से प्रेरित थी। ED ने मुझे गिरफ्तार करके अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया है। गिरफ्तारी के आधार ऐसे दस्तावेज हैं, जिन पर भरोसा नहीं किया जा सकता।ED ने शराब नीति केस में दिल्ली सीएम को 21 मार्च को अरेस्ट किया था। ED ने 22 मार्च को केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने दिल्ली सीएम को 28 मार्च तक ED रिमांड पर भेजा, जो बाद में 1 अप्रैल तक बढ़ाई गई। 1 अप्रैल को कोर्ट ने उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया था। केजरीवाल से पहले शराब नीति केस में AAP नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह की भी गिरफ्तारी हुई थी। सिसोदिया 26 फरवरी 2023 से जेल में बंद हैं। संजय सिंह को ED ने 4 अक्टूबर 2023 को गिरफ्तार किया था। इसी महीने 2 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी। तिहाड़ में छह महीने रहने के बाद 3 अप्रैल को वो बाहर आए थे।11 अप्रैल को केजरीवाल के PA बिभव कुमार को दिल्ली विजिलेंस डायरेक्टरेट ने बर्खास्त कर दिया था। विशेष सचिव, सतर्कता वाईवीवीजे राजशेखर ने 10 अप्रैल को पारित एक आदेश में बिभव कुमार के खिलाफ लंबित 2007 के मामले का हवाला दिया, जिसमें उन पर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप था। आदेश के मुताबिक 2007 में महेश पाल नाम के एक सरकारी कर्मचारी ने बिभव पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उसके काम में बाधा डाली और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। विजिलेंस ने आदेश में कहा कि बिभव कुमार के खिलाफ आरोप गंभीर प्रकृति के हैं। आदेश में यह भी कहा गया कि वैरिफिकेशन में चूक से मंत्रियों, सांसदों के निजी स्टाफ में ऐसे व्यक्तियों की नियुक्ति हो सकती है, जो पात्र नहीं हैं। यह खतरनाक है, क्योंकि संवेदनशील जानकारी और डेटा तक भी ऐसे व्यक्तियों की पहुंच हो सकती है।दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने 10 अप्रैल को मंत्री पद और आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा, 'मुझे कहीं से भी ऑफर नहीं मिला हैं।' उन्होंने कहा था कि मैं आज बहुत व्यथित हूं। राजनीति बदलेगी तो देश बदलेगा। आम आदमी पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से हुआ था। आज ये पार्टी खुद भ्रष्टाचार के दलदल में फंस चुकी है। मेरे लिए मंत्री पद पर रहकर इस सरकार में काम करना असहज हो गया है। इसलिए मैं मंत्री पद और पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं, क्योंकि मैं इन भ्रष्ट आचरणों में अपना नाम नहीं जुड़वाना चाहता हूं।सालासर बालाजी के दर्शन करके लौट रहे थे, चलते ट्रक में कार घुसी, दोनों में आग लगीकांग्रेस की 16वीं लिस्ट, 10 नाम; उत्तर-पूर्व दिल्ली से कन्हैया कुमार को टिकट, मनोज तिवारी के खिलाफ लड़ेंगेसरकार को अमीरों का ध्यान; निरक्षरता, खराब स्वास्थ्य, लैंगिक असमानता से विकास धीमा.
राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किए जाएंगे; सुप्रीम कोर्ट में भी दिल्ली सीएम की याचिका पर सुनवाईअरविंद केजरीवाल ने 1 अप्रैल को कोर्ट में पेशी से पहले मीडिया से कहा था- ये जो कर रहे हैं, ये ठीक नहीं है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की सोमवार को न्यायिक हिरासत खत्म हो रही है। वे बीते 15 दिन से दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। ED उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी। कोर्ट में केजरीवाल को जमानत देने की मांग की जा सकती है। केजरीवाल ने ED की गिरफ्तारी को वैध ठहराने वाले दिल्ली HC के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए याचिका लगाई थी। उस पर आज जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच सुनवाई करेगी। 1 अप्रैल को केजरीवाल से जुड़े दो मामलों पर राउज एवेन्यू कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी। इसके बाद उन्हें 15 दिन के लिए तिहाड़ भेज दिया गया था। उन्हें यहां 2 नंबर बैरक में रखा गया था।दरअसल, केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी और उसके बाद जांच एजेंसी की हिरासत में भेजे जाने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। हाईकोर्ट ने 9 अप्रैल को उनकी याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि केजरीवाल बार-बार समन भेजने के बावजूद जांच में शामिल नहीं हुए। इसलिए ED के पास उन्हें गिरफ्तार करने का ही विकल्प बचा था। ED ने हमारे सामने पर्याप्त सबूत पेश किए हैं। हमने बयानों को देखा, जो बताते हैं कि गोवा के चुनाव के लिए शराब घोटाले का पैसा भेजा गया था। केजरीवाल ने कहा था कि ED के पास पिछले 9 महीने से ऐसे बयान थे। इसके बावजूद उन्हें लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अवैध रूप से गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने कहा कि गिरफ्तारी और रिमांड की जांच कानून के हिसाब से होगी ना कि चुनाव की टाइमिंग को देखकर। हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ 10 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। उन्होंने मामले पर तुरंत सुनवाई और उन्हें जल्द से जल्द रिहा करने की मांग की थी। केजरीवाल ने अपनी याचिका में कहा है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद मेरी गिरफ्तारी बाहरी विचारों से प्रेरित थी। ED ने मुझे गिरफ्तार करके अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया है। गिरफ्तारी के आधार ऐसे दस्तावेज हैं, जिन पर भरोसा नहीं किया जा सकता।ED ने शराब नीति केस में दिल्ली सीएम को 21 मार्च को अरेस्ट किया था। ED ने 22 मार्च को केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने दिल्ली सीएम को 28 मार्च तक ED रिमांड पर भेजा, जो बाद में 1 अप्रैल तक बढ़ाई गई। 1 अप्रैल को कोर्ट ने उन्हें 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया था। केजरीवाल से पहले शराब नीति केस में AAP नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह की भी गिरफ्तारी हुई थी। सिसोदिया 26 फरवरी 2023 से जेल में बंद हैं। संजय सिंह को ED ने 4 अक्टूबर 2023 को गिरफ्तार किया था। इसी महीने 2 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी। तिहाड़ में छह महीने रहने के बाद 3 अप्रैल को वो बाहर आए थे।11 अप्रैल को केजरीवाल के PA बिभव कुमार को दिल्ली विजिलेंस डायरेक्टरेट ने बर्खास्त कर दिया था। विशेष सचिव, सतर्कता वाईवीवीजे राजशेखर ने 10 अप्रैल को पारित एक आदेश में बिभव कुमार के खिलाफ लंबित 2007 के मामले का हवाला दिया, जिसमें उन पर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप था। आदेश के मुताबिक 2007 में महेश पाल नाम के एक सरकारी कर्मचारी ने बिभव पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उसके काम में बाधा डाली और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। विजिलेंस ने आदेश में कहा कि बिभव कुमार के खिलाफ आरोप गंभीर प्रकृति के हैं। आदेश में यह भी कहा गया कि वैरिफिकेशन में चूक से मंत्रियों, सांसदों के निजी स्टाफ में ऐसे व्यक्तियों की नियुक्ति हो सकती है, जो पात्र नहीं हैं। यह खतरनाक है, क्योंकि संवेदनशील जानकारी और डेटा तक भी ऐसे व्यक्तियों की पहुंच हो सकती है।दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने 10 अप्रैल को मंत्री पद और आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा, 'मुझे कहीं से भी ऑफर नहीं मिला हैं।' उन्होंने कहा था कि मैं आज बहुत व्यथित हूं। राजनीति बदलेगी तो देश बदलेगा। आम आदमी पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से हुआ था। आज ये पार्टी खुद भ्रष्टाचार के दलदल में फंस चुकी है। मेरे लिए मंत्री पद पर रहकर इस सरकार में काम करना असहज हो गया है। इसलिए मैं मंत्री पद और पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं, क्योंकि मैं इन भ्रष्ट आचरणों में अपना नाम नहीं जुड़वाना चाहता हूं।सालासर बालाजी के दर्शन करके लौट रहे थे, चलते ट्रक में कार घुसी, दोनों में आग लगीकांग्रेस की 16वीं लिस्ट, 10 नाम; उत्तर-पूर्व दिल्ली से कन्हैया कुमार को टिकट, मनोज तिवारी के खिलाफ लड़ेंगेसरकार को अमीरों का ध्यान; निरक्षरता, खराब स्वास्थ्य, लैंगिक असमानता से विकास धीमा
Delhi CM Arvind Kejriwal Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal Delhi Excise Policy Scam Case Enforcement Directorate
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Patanjali Misleading Ads: 'कार्रवाई के लिए तैयार रहें'- पतंजलि का माफीनामा SC से खारिजPatanjali Misleading Ads: भ्रामक विज्ञापनों मामले में पतंजलि आयुर्वेद के खिलाफ अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई.
Read more »
दिल्ली शराब घोटाला: CM अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 15 अप्रैल को करेगा सुनवाईदिल्ली उच्च न्यायालय से राहत नहीं मिलने के बाद आप ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया.
Read more »
SC On Bhojshala: भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, ASI सर्वे पर रोक से किया इनकारSC On Bhojshala: मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका, ASI सर्वे पर रोक से किया इनकार
Read more »
'हम आपकी बखिया उधेड़ देंगे...' सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अमानुल्लाह की टिप्पणी पर पूर्व जजों ने क्यों जताई गंभीर आपत्तिSC Warns Patanjali :सुप्रीम कोर्ट में भ्रामक विज्ञापन मामले में योग गुरु रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ केस चल रहा है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने काफी सख्त टिप्पणी की। अब पूर्व जज इस केस की सुनवाई कर रही पीठ के जस्टिस अमानुल्लाह की टिप्पणी को लेकर चिंता जता रहे...
Read more »
