केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार को निधन हो गया. पिछले 3 महीने से दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( AIIMS) में उनका इलाज चल रहा था.
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का गुरुवार सुबह एम्स में निधन हो गया. उन्होंने सुबह 9.28 बजे अंतिम सांस ली. सिंधिया परिवार की राजमाता बीते कुछ दिनों से दिल्ली AIIMS में वेंटिलेटर पर थीं.
माधवी राजे का पिछले तीन महीने से दिल्ली के प्रमुख अस्पताल में इलाज चल रहा था और वह निमोनिया के साथ-साथ सेप्सिस से भी पीड़ित थीं.पिछले दिनों तीसरे चरण के मतदान से ठीक पहले ही ज्यादा तबीयत बिगड़ने की वजह से सिंधिया परिवार की राजमाता को दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया था. दिल्ली में निधन के बाद माधवी राजे के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर लाया जाएगा. बता दें कि पिछले महीनों से दिल्ली स्थित अस्पताल में इलाजरत माधवी राजे सिंधिया का स्वास्थ क्रिटिकल स्टेज पर पहुंच गया था. गुना संसदीय क्षेत्र बीजेपी उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे व बेटे महाआर्यमन सिंधिया को बीच-बीच में चुनाव प्रचार छोड़कर दिल्ली जाना पड़ा था.केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके पत्नी व बेटा चुनावी प्रचार में पिछले एक माह से गुना-अशोकनगर और शिवपुरी में ही थे. इसी बीच लगातार केंद्रीय मंत्री की मां माधवी राजे सिंधिया की तबीयत में उतार-चढ़ाव की सूचना आ रही थी. Live TV
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Madhvi Raje Scindia: राजमाता माधवी राजे सिंधिया की तबियत बिगड़ी, दिल्ली रवाना हुए ज्योतिरादित्य सिंधियामां की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही ज्योतिरादित्य सिंधिया, उनके बेटे महाआर्यमन व पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया दिल्ली रवाना हुए…
Read more »
माधवी राजे सिंधिया की तबीयत नाजुक, चुनाव प्रचार छोड़ ज्योतिरादित्य सिंधिया और महाआर्यमन दिल्ली रवानाRajmata Madhavi Raje Scindia: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया की तबीयत नाजुक हो गई है.अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने पर गुना लोकसभा सीट से प्रत्याशी ज्योतिरादित्य और उनके बेटे महाआर्यमन सभी कार्यक्रम रद्द कर दिल्ली रवाना हो गए हैं.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2024: कल होगा MP की 9 सीटों पर तीसरे चरण का मतदान, दांव पर इन तीन दिग्गजों की प्रतिष्ठामध्यप्रदेश की विदिशा लोकसभा से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजगढ़ सीट से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और गुना सीट से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मैदान में है।
Read more »
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का निधन, एम्स में लंबे समय से चल रहा था इलाजJyotiraditya Scindia News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिका की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया है.
Read more »
