Manikrao Kokate Video Row: महाराष्ट्र में कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे के वीडियो प्रकरण के बाद एनसीपी कार्यकर्ताओं द्धारा मारपीट किए जाने पर कड़ा संज्ञान लिया है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अजित पवार ने पार्टी की युवा ईकाई के प्रमुख पर गाज गिरा दी है। पवार ने उनसे इस्तीफा मांग लिया...
मुंबई: महाराष्ट्र में कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे के विधानसभा के अंदर मोबाइल पर रमी खेलने के मामले पर सियासत जारी है लेकिन इस बीच अजित पवार ने एनसीपी के युवा विंग चीफ सूरज चव्हाण पर गाज गिरा दी है। अजित पवार ने चव्हाण से तुरंत इस्तीफा देने को कहा है। अजित पवार ने यह फैसला इसलिए लिया है कि जब रविवार को छावा संगठन कृषि राज्य मंत्री का इस्तीफा मांगने पहुंचे तो वहां पार्टी के युवा कार्यकार्ताओं ने उनकी पिटाई कर दी थी। इसका वीडियो वायरल हुए था। इसके बाद शरद पवार गुट की नेता राेहिणी खडसे ने अजित पवार को निशाने पर लिया था। अजित पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा छावा संगठन के कार्यकर्ताओं की पिटाई को गंभीरता से लिया है। उन्होंने एनसीपी की युवा शाखा के प्रमुख सूरज चव्हाण से अपने पद से इस्तीफा देने को कहा है। पवार ने एक बयान में कहा है कि यह सख्त फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि उनका व्यवहार पार्टी के मूल्यों के खिलाफ है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य में छावा संगठन ने साेमवार को प्रदर्शन किया। जालना में एनसीपी के कार्यालय को फूंकने की कोशिश की। महाराष्ट्र में हर दिन 8 किसान कर रहे सुसाइड, कृषि मंत्री खेल रहे रमी, रोहित पवार ने साझा किया विधानसभा का वीडियोरोहित पवार ने साझा किया था वीडियो अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को छावा संगठन के कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी, क्योंकि वे महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष सुनील तटकरे से लातूर में संवाददाता सम्मेलन के दौरान भिड़ गए और उनके सामने ताश के पत्ते फेंके। हाल ही में संपन्न राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे को अपने मोबाइल फोन पर कथित तौर पर रम्मी खेलते हुए दिखाने वाला एक वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद छावा संगठन के कार्यकर्ता मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। NCP विधायक रोहित पवार द्वारा कोकाटे का वीडियो क्लिप साझा करने के बाद कोकाटे ने स्पष्ट किया कि वह केवल एक डाउनलोड किए गए गेम को स्किप कर रहे थे, जो विधान परिषद में उनके मोबाइल फोन की स्क्रीन पर दिखायी दे रहा था। टेलीविजन चैनलों पर छावा संगठन के नेता विजय घाटगे को तटकरे से भिड़ते और कोकाटे के इस्तीफे की मांग करते हुए उनकी मेज पर ताश के पत्तों की गड्डी फेंकते हुए दिखाया गया। कुछ देर बाद राकांपा कार्यकर्ताओं ने घाटगे और अन्य लोगों को लात-घूंसों से पीटा, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप करके उन्हें अलग किया।महाराष्ट्र में चार मंत्रियों की होगी छुट्टी? कृषि मंत्री के रमी वीडियो के बाद उद्धव गुट के नेता संजय राउत का बड़ा दावाअभद्र भाषा का आरोप एनसीपी युवा शाखा के अध्यक्ष सूरज चव्हाण ने आरोप लगाया था कि यह घटना घाटगे और अन्य पदाधिकारियों द्वारा राकांपा नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के कारण हुई। उन्होंने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि हमने अपना आपा खो दिया और यह कदम उठा लिया। सिर्फ इसलिए कि हम सत्ता में हैं इसका मतलब यह नहीं है कि हम कुछ गलत कर रहे हैं। एनसीपी ने बयान में कहा है कि पार्टी पहचान छत्रपति शिवाजी महाराज, शाहू महाराज, महात्मा फुले और डॉ.
बाबासाहेब आम्बेडकर के लोकतांत्रिक, समतावादी और भाईचारे के आदर्शों पर आधारित है। रविवार की झड़प के बारे में महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि राजनीति में काम करने वाले लोगों को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए।
अजित पवार राेहिणी खडसे सूरज चव्हाण माणिकराव कोकाटे सुनील तटकरे Maharashtra Politics News Ajit Pawar Condemns NCP Workers Violence Chhava Sanghatna Activists Manikrao Kokate Rummy Video
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UP News: खाद खरीदने गए कृषि मंत्री, दुकानदार ने उन्हीं को ठग लिया, यूपी में आया बड़ा मामला, लाव-लश्कर पीछे ...कृषि मंत्री के निर्देश पर 2 दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया. कृषि मंत्री को एक अन्य दुकान में स्टॉक की अनियमितता मिली.
Read more »
कृषि मंत्री से शिकायत के बाद हरकत में आया विभागराजस्थान के सीकर जिले में किसान के नुकसान का मुआवना करने के लिए कृषि विभाग की टीम पहुंची. पीड़ित ने इससे पहले नुकसान के बारे में कृषि मंत्री और सांसद को बताया था.
Read more »
ग्रीन कार्ड और वीजा तुरंत कैंसिल होंगे अगर... ट्रंप प्रशासन ने फिर दिखाया सख्त रुख, भारतीयों की बढ़ेगी टेंशन!अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से सरकार का रुख विदेशियों के लिए सख्त नजर आ रहा है। एक बार फिर वीजाधारकों को चेतावनी दी गई है।
Read more »
सुक्खू सरकार के मंत्री अनिरूद्ध सिंह पर एफआइआर, एनएचएआइ अधिकारियों से मारपीट का आरोपMinister Anirudh Singh शिमला के ढली में एनएचएआइ अधिकारियों ने पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह पर मारपीट का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि भट्टाकुफर में एक इमारत ढहने के बाद निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों से अभद्रता और मारपीट की। भवन मालिक ने भी एनएचएआइ पर लापरवाही का आरोप लगाया...
Read more »
पुतिन को फोन करेंगे जिनपिंग और होगा डबल अटैक... नाटो चीफ की तीसरे विश्वयुद्ध पर बड़ी भविष्यवाणी, बताया कैसे होगी शुरुआतनाटो की कमान संभालने के बाद से ही मार्क रूटे रूस और चीन पर हमलावर हैं। खासतौर से यूक्रेन पर हमले के लिए उन्होंने व्लादिमीर पुतिन की तीखी आलोचना की है।
Read more »
महाराष्ट्र में हर दिन 8 किसान कर रहे सुसाइड, कृषि मंत्री खेल रहे रमी, रोहित पवार ने साझा किया विधानसभा का वीडियोManikrao Kokate: महाराष्ट्र के कृषि राज्य मंत्री माणिकराव कोकाटे के एक वीडिया पर सियासत गरमा गई है। शरद पवार गुट के नेता रोहित पवार ने विधानसभा की दो क्लिप साझा की हैं इसमें माणिकराव कोकाटे मोबाइल पर गेम खेलते दिख रहे हैं। पवार ने पूछा है कि क्या कृषि मंत्री के पास कोई नहीं काम नहीं बचा...
Read more »
