देवरिया में चैत्र नवरात्रि के मौके पर लोगों की धार्मिक भावनाओं का जमकर मजाक उड़ाया गया। देवरही मंदिर में स्थापित मां भगवती की मूर्ति को कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में ले जाकर विसर्जन किया गया।
कौशल किशोर त्रिपाठी, देवरिया: देवरिया में चैत्र नवरात्र के मौके पर देवरही मंदिर परिसर में रखी गई मां दुर्गा जी की प्रतिमा को नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी में ले जाकर विसर्जन किया गया। धार्मिक आस्था के साथ ऐसा खिलवाड़ देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया। विरोध बढ़ता देख कर प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेकर नगर पालिका के संबंधित कर्मचारी को निलंबित कर दिया और मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी। शहर वासियों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर इस घटना के सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।देवरिया शहर में स्थित देवरही मंदिर मां भगवती का प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर है। यहां दूर दराज के लोग भी माता का दर्शन करने और मन्नत मांगने के लिए पहुंचते हैं। नवरात्र के समय यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। यह शहर वासियों की आस्था का एक प्रमुख केन्द्र है। शादी-विवाह के मौके पर यहां मांगलिक कार्यक्रम भी खूब होता है। मंदिर में मां भगवती समेत अन्य कई देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापित है। नवरात्र के मौके पर यहां विधि विधान से माता की प्रतिमा स्थापित की जाती है और नौ दिनों तक विशेष आराधना की जाती है।नजारा देखा तो आक्रोश फैल गयाइस बार भी चैत्र नवरात्र के मौके पर यहां माता की प्रतिमा स्थापित की गई थी। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, जिले के कई जनप्रतिनिधियों समेत शहर के गणमान्य लोगों ने पूजा में हिस्सा लिया था। मगर नवरात्रि के समापन के बाद माता की प्रतिमा के विसर्जन अवसर पर नगर पालिका द्वारा लोगों की धार्मिक आस्था का जमकर मजाक उड़ाया गया। शहर का कूड़ा उठाने वाली नगर पालिका की गाड़ी में माता की प्रतिमा विसर्जन करने के लिए ले जाई गई। लोगों ने जब यह नजारा देखा तो आक्रोश फैल गया।जांच कमेटी गठितमामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम दिव्या मित्तल ने इस घटना को संज्ञान में लिया। नगर पालिका के कर्मचारी जयप्रकाश यादव को इसके जिम्मेदार मानते हए निलंबित कर दिया गया। डीएम ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी। शहर के लोगों ने इस घटना में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।.
कौशल किशोर त्रिपाठी, देवरिया: देवरिया में चैत्र नवरात्र के मौके पर देवरही मंदिर परिसर में रखी गई मां दुर्गा जी की प्रतिमा को नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी में ले जाकर विसर्जन किया गया। धार्मिक आस्था के साथ ऐसा खिलवाड़ देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया। विरोध बढ़ता देख कर प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेकर नगर पालिका के संबंधित कर्मचारी को निलंबित कर दिया और मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी। शहर वासियों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर इस घटना के सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।देवरिया शहर में स्थित देवरही मंदिर मां भगवती का प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर है। यहां दूर दराज के लोग भी माता का दर्शन करने और मन्नत मांगने के लिए पहुंचते हैं। नवरात्र के समय यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। यह शहर वासियों की आस्था का एक प्रमुख केन्द्र है। शादी-विवाह के मौके पर यहां मांगलिक कार्यक्रम भी खूब होता है। मंदिर में मां भगवती समेत अन्य कई देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापित है। नवरात्र के मौके पर यहां विधि विधान से माता की प्रतिमा स्थापित की जाती है और नौ दिनों तक विशेष आराधना की जाती है।नजारा देखा तो आक्रोश फैल गयाइस बार भी चैत्र नवरात्र के मौके पर यहां माता की प्रतिमा स्थापित की गई थी। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, जिले के कई जनप्रतिनिधियों समेत शहर के गणमान्य लोगों ने पूजा में हिस्सा लिया था। मगर नवरात्रि के समापन के बाद माता की प्रतिमा के विसर्जन अवसर पर नगर पालिका द्वारा लोगों की धार्मिक आस्था का जमकर मजाक उड़ाया गया। शहर का कूड़ा उठाने वाली नगर पालिका की गाड़ी में माता की प्रतिमा विसर्जन करने के लिए ले जाई गई। लोगों ने जब यह नजारा देखा तो आक्रोश फैल गया।जांच कमेटी गठितमामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम दिव्या मित्तल ने इस घटना को संज्ञान में लिया। नगर पालिका के कर्मचारी जयप्रकाश यादव को इसके जिम्मेदार मानते हए निलंबित कर दिया गया। डीएम ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी। शहर के लोगों ने इस घटना में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
उत्तर प्रदेश समाचार उत्तर प्रदेश देवरिया देवरिया खबर मां दुर्गा की प्रतिमा का कूड़ा गाड़ी में विसर्जन देवरिया बड़ी खबर Deoria News Uttar Pradesh News Uttar Pradesh News Story Deoria Big News Story
