फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 का नया गाना फुर्र रिलीज हो गया है। इस गाने में हनी सिंह और कपिल शर्मा नजर आ रहे हैं। पहले इसका एक छोटा टीजर आया था और अब पूरा वीडियो जारी किया गया है। गाने में दोनों पंजाबी
हनी सिंह-कपिल शर्मा ने साथ में किया डांस; आयशा, त्रिधा और पारुल भी नजर आईंफिल्म किस किसको प्यार करूं 2 का नया गाना फुर्र रिलीज हो गया है। इस गाने में हनी सिंह और कपिल शर्मा नजर आ रहे हैं। पहले इसका एक टीजर आया था और अब पूरा वीडियो जारी किया गया है। गाने में दोनों पंजाबी स्टाइल में डांस करते दिख रहे हैं। इसके अलावा गाने में कपिल के साथ आयशा खान, त्रिधा चौधरी और पारुल गुलाटी ने भी डांस किया है। वीडियो एक स्टेडियम में शूट किया गया है। इसमें डिस्को लाइट्स, बड़ा सेट और पार्टी जैसा माहौल दिख रहा है। गाना हनी सिंह और जोश ब्रार ने गाया है। म्यूजिक भी हनी ने दिया है और इसके लिरिक्स राज ब्रार ने लिखे हैं। ट्रैक में तेज बीट और सिंपल पंजाबी टच है।गाने में हनी सिंह और कपिल शर्मा की खास बॉन्डिंग दिखी। हनी सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि कपिल उनके काफी करीब हैं। उन्होंने कहा कि कपिल की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 के लिए गाना करना अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि यह गाना फिल्म की डांस थीम के हिसाब से बनाया गया है। बता दें कि लीड रोल के तौर पर कपिल शर्मा की पहली फिल्म किस किसको प्यार करूं थी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, जिसका डायरेक्शन अब्बास-मस्तान ने किया था और यह 25 सितंबर 2015 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ एली अवराम, मंजरी फडनीस, सिमरन कौर मुंडी और साई लोकुर ने एक्टिंग की थी। अब किस किसको प्यार करूं का दूसरा पार्ट आ रहा है। यह फिल्म 12 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में कपिल ऐसे आदमी का रोल कर रहे हैं जो अलग-अलग कल्चरल फैमिली के बीच फंस जाता है। फिल्म के डायरेक्टर अनुकल्प गोस्वामी हैं। इसे रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास मस्तान ने प्रोड्यूस किया है।गौरव खन्ना को एडवांटेज मिलने पर प्रोडक्शन से कहा- ये डर्टी ट्रिक; शहबाज का ब्रेकडाउन हुआ, छोड़ना चाहते हैं शोफराह खान अली-निकितिन धीर ने धर्मेंद्र की हेल्थ कवरेज को लेकर जताई नाराजगी, जैकी श्रॉफ ने भी सलाह दीदिलीप कुमार की पहली गर्लफ्रेंड थीं, बहन की मौत के बाद जीजा जी से करनी पड़ी शादीभावुक नजर आया था परिवार, करण जौहर, मधुर भंडारकर भड़के;12 नवंबर को डिस्चार्ज हुए, घर में इलाज जारीहिमाचल में 15 जगह 5 डिग्री से नीचे लुढ़का तापमाननवंबर में रिकॉर्ड बना रही सर्दी.
..पारा 8 डिग्री तक पहुंचासीजन की सबसे ठंडी रात, पारा पहुंचा 8.6 डिग्रीपंजाब के तापमान में गिरावट जारीझारखंड के कई हिस्से में शीत लहर चलने की संभावना
Honey Singh New Song Kapil Sharma Phurr Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Song Phurr Video Shoot Ayesha Khan Dance Tridha Choudhury Song Parul Gulati Dance Honey Singh Kapil Dance Phurr Punjabi Beat
