किसानों के लिए मोदी सरकार की FPO योजना, जानें- क्या है यह, कैसे मिलेगा लाभ

United States News News

किसानों के लिए मोदी सरकार की FPO योजना, जानें- क्या है यह, कैसे मिलेगा लाभ
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 11 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 8%
  • Publisher: 53%

किसानों के लिए मोदी सरकार की एफपीअो योजना, जानें- क्या है यह, कैसे मिलेगा लाभ pmmodi narendramodi FPO narendramodi nstomar FPOforIndianFarmers

मोदी सरकार किसान और कृषि को आगे बढ़ाने के लिए अगले पांच साल के लिए 5000 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। किसानों को आर्थिक सहायता देकर उन्हें समृद्ध बनाने का प्लान केंद्र सरकार कर रही है। इसके लिए उन्हें एक कंपनी बनानी यानी किसान उत्‍पादक संगठन बनाना होगा। सरकार ने 10,000 नए किसान उत्पादक संगठन बनाने की मंजूरी दे दी है। जिसका शुभारंभ भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के चित्रकूट से कर दिया है। अगले 5 साल में इस पर 5000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका रजिस्ट्रेशन कंपनी एक्ट में ही होगा, इसलिए इसमें वही सारे फायदे मिलेंगे जो एक कंपनी को मिलते हैं। यह संगठन कॉपरेटिव पॉलिटिक्स से बिल्कुल अलग होंगे यानी इन कंपनियों पर कॉपरेटिव एक्ट नहीं लागू होगा।एफपीओ यानी किसानी उत्पादक संगठन किसानों का एक समूह होगा, जो कृषि उत्पादन कार्य में लगा हो और कृषि से जुड़ी व्यावसायिक गतिविधियां चलाएगा। एक समूह बनाकर आप कंपनी एक्ट में रजिस्टर्ड करवा सकते हैं।एफपीओ लघु व सीमांत किसानों का एक समूह होगा, जिससे उससे जुड़े किसानों को न सिर्फ अपनी उपज का बाजार मिलेगा बल्कि खाद, बीज, दवाइयों और कृषि उपकरण आदि खरीदना आसान होगा। सेवाएं सस्ती मिलेंगी और बिचौलियों के मकड़जाल से मुक्ति मिलेगी। अगर अकेला किसान अपनी पैदावार बेचने जाता है, तो उसका मुनाफा बिचौलियों को मिलता है। एफपीओ सिस्टम में किसान को उसके उत्पाद के भाव अच्छे मिलते हैं, क्योंकि यहां बिचौलिए नहीं होंगे। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के मुताबिक ये 10,000 नए एफपीओ 2019-20 से लेकर 2023-24 तक बनाए जाएंगे। इससे किसानों की सामूहिक शक्ति बढ़ेगी। अगर संगठन मैदानी क्षेत्र में काम कर रहा है तो कम से कम 300 किसान उससे जुड़े होने चाहिए। यानी एक बोर्ड मेंबर पर कम से कम 30 लोग सामान्य सदस्य हों। पहले 1000 था। पहाड़ी क्षेत्र में एक कंपनी के साथ 100 किसानों का जुड़ना जरूरी है। उन्हें कंपनी का फायदा मिल रहा हो।यह भी पढ़ें बिजनेस प्लान देखा जाएगा कि कंपनी किस किसानों को फायदा दे पा रही है। वो किसानों के उत्पाद का मार्केट उपलब्ध करवा पा रही है या नहीं। कंपनी का गवर्नेंस कैसा है। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर कागजी हैं या वो काम कर रहे हैं। वो किसानों की बाजार में पहुंच आसान बनाने के लिए काम कर रहा है या नहीं। अगर कोई कंपनी अपने से जुड़े किसानों की जरूरत की चीजें जैसे बीज, खाद और दवाईयों आदि की कलेक्टिव खरीद कर रही है तो उसकी रेटिंग अच्छी हो सकती है। क्योंकि ऐसा करने पर किसान को सस्ता सामान मिलेगा।एफपीओ का गठन और बढ़ावा देने के लिए अभी लघु कृषक कृषि व्यापार संघ और राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक काम कर रहे हैं। दोनों संस्थाओं के मिलाकर करीब पांच हजार एफपीओ रजिस्टर्ड हैं। मोदी सरकार इसे और बढ़ाना चाहती है। इसलिए राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम को भी इसकी जिम्मेदारी दे दी गई है।एफपीओ से छोटे, सीमांत और भूमिहीन किसानों को मदद मिलेगी। एफपीओ के सदस्य संगठन के तहत अपनी गतिविधियों का प्रबंधन कर सकेंगे, ताकि प्रौद्योगिकी, निवेश, वित्त और बाजार तक बेहतर पहुंच हो सके और उनकी आजीविका तेजी से बढ़ सके। छोटे और सीमांत किसानों की संख्या देश में लगभग 86 फीसद हैं, जिनके पास औसतन 1.

1 हेक्टेयर से कम जोत है। इन छोटे, सीमांत और भूमिहीन किसानों को खेती के समय भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिनमें प्रौद्योगिकी, उच्चगुणवत्ता के बीज, उर्वरक, कीटनाशक और समुचित वित्त की समस्याएं शामिल हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ताहिर हुसैन के घर जांच के लिए पहुंची एसआईटी की टीम, पेट्रोल बम के लिए जा रहे सैंपलताहिर हुसैन के घर जांच के लिए पहुंची एसआईटी की टीम, पेट्रोल बम के लिए जा रहे सैंपलताहिर हुसैन के घर जांच के लिए पहुंची एसआईटी की टीम, पेट्रोल बम के लिए जा रहे सैंपल DelhiViolence TahirHussain DelhiPolice
Read more »

दिल्ली हिंसा पर कपिल सिब्बल का PM मोदी पर कटाक्ष, 'त्वरित प्रतिक्रिया' के लिए किया धन्यवाददिल्ली हिंसा पर कपिल सिब्बल का PM मोदी पर कटाक्ष, 'त्वरित प्रतिक्रिया' के लिए किया धन्यवादपीएम मोदी ने बुधवार को ट्वीट में कहा, शांति और सद्भाव हमारे चरित्र के केंद्र हैं. मैं अपने भाइयों और बहनों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील करता हूं. यह अहम है कि जल्द से जल्द शांति और सामान्य स्थिति बहाल हो.
Read more »

वित्त मंत्री सीतारमण ने चेताया, कोरोनवायरस से निपटने के लिए बस तीन हफ्ते, वरना परेशानी होगीवित्त मंत्री सीतारमण ने चेताया, कोरोनवायरस से निपटने के लिए बस तीन हफ्ते, वरना परेशानी होगीवित्त मंत्री सीतारमण ने चेताया, कोरोनवायरस से निपटने के लिए बस तीन हफ्ते, वरना परेशानी होगी FinMinIndia nsitharaman coronavirusus
Read more »

1GB डाटा के लिए देने होंगे 35 रुपये, वोडाफोन आइडिया ने की मांग1GB डाटा के लिए देने होंगे 35 रुपये, वोडाफोन आइडिया ने की मांगवोडाफोन आइडिया ने अपने पत्र में कहा है कि किसी भी मोबाइल कनेक्शन के लिए हर महीने कम-से-कम 50 रुपये का शुल्क लिया जाए और
Read more »

आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाक ने अमेरिका को सीपीईसी में निवेश के लिए आमंत्रित कियाआर्थिक तंगी से जूझ रहे पाक ने अमेरिका को सीपीईसी में निवेश के लिए आमंत्रित कियाआर्थिक तंगी की मार झेल रहे पाकिस्तान ने अमेरिका को 60 अरब डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) की परियोजनाओं में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया है। ImranKhanPTI POTUS CPEC
Read more »

पाकिस्तान सरकार ने अजमेर के ख्वाजा साहब के लिए भेजा खास तोहफा, पाक जायरीन लाए साथपाकिस्तान सरकार ने अजमेर के ख्वाजा साहब के लिए भेजा खास तोहफा, पाक जायरीन लाए साथसूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 808वें उर्स में शिरकत करने के लिए 212 पाक जायरीन का जत्था रात लगभग 2:00 बजे अजमेर पहुंचा.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:53:19