किम जोंग-उन से DMZ में मिलने जा रहे ट्रंप
Image captionअमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन डीएमज़ेड में छोटी सी मुलाक़ात करेंगे. डीएमज़ेड यानी डीमिलिट्राइज़्ड ज़ोन उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया को विभाजित करने वाले असैन्यकृत इलाक़ा है.
ये अभूतपूर्व मुलाक़ात डोनल्ड ट्रंप के अचानक किम जोंग उन को डीएमज़ेड में मिलने का प्रस्ताव देने के बाद हो रही है.जी-20 शिखर सम्मेलन में जापान पहुंचे ट्रंप ने शनिवार को एक ट्वीट में किम को मुलाक़ात का निमंत्रण दिया था. वो शनिवार को ही दो दिवसीय यात्रा पर दक्षिण कोरिया पहुंचे हैं. यहां वो राष्ट्रपति मून जाए इन के साथ उत्तर कोरिया के मुद्दे पर चर्चा करेंगे. हालांकि उत्तर कोरिया ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है. यह ट्रंप और किम तीसरी मुलाक़ात होगी. दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ़्रेंस में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह मुलाक़ात शांति के लिए है. ट्रंप ने कहा कि किम और उनके बीच बहुते संबंध बन गए हैं और वो अगली मुलाक़ात करने जा रहे हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने नवंबर 2017 में भी दोनों कोरिया को विभाजित करने वाले डीएमज़ेड का दौरा करने की कोशिश की थी लेकिन ख़राब मौसम की वजह से उन्हें वापस लौटना पड़ा था. ट्रंप और किम ने इसी साल फ़रवरी में हनोई में मुलाक़ात की थी जो विफ़ल रही थी. इस मुलाक़ात के बाद दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट आई है. अमरीका चाहता है कि उत्तर कोरिया अपने परमाणु कार्यक्रम को रोक दे जबकि उत्तर कोरिया अपन ऊपर लगे आर्थिक प्रतिबंधों से राहत चाहता है.बीते सप्ताह उन्होंने उत्तर कोरियाई नेता के नाम एक व्यक्तिगत पत्र भेजा था. किम ने इस पत्र को शानदार बताया था.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बुलेट ट्रेन: जापान से खरीदी जाएंगी 24 ट्रेनें, इनमें से 6 भारत में होंगी असेंबलइस परियोजना की कुल अनुमानित लागत 1.08 लाख करोड़ रुपये है। इसमें से 81 प्रतिशत लागत का वित्त पोषण जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन
Read more »
SL vs SA, World Cup: दक्षिण अफ्रीका की 9 विकेट से जीत, श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहरविश्व कप में चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड मैदान पर श्रीलंका-दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 9 विकेट से हरा दिया.
Read more »
किम से कोरियाई सीमा पर क्यों मिलना चाहते हैं ट्रंपजापान से दक्षिण कोरिया पहुंच रहे अमरीकी राष्ट्रपति ने किम को मुलाक़ात का न्योता दिया.
Read more »
सिद्धू से तनातनी के बीच अहमद पटेल से मिले CM अमरिंदर सिंह, अटकलें शुरूपंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच मतभेद की खबरों के बीच शनिवार को अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल से मुलाकात की. पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी. सिद्धू इस माह की शुरुआत में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी एवं अहमद पटेल से मिले थे. पटेल को अमरिंदर और सिद्धू के बीच मतभेद दूर कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
Read more »
जस्टिस फॉर बलूचिस्तान लिखा प्लेन गुजरने से नाराज पाक फैन्स ने अफगान दर्शकों से मारपीट कीलीड्स में स्टेडियम के ऊपर से एक प्राइवेट प्लेन गुजरा, प्लेन के साथ ‘जस्टिस फॉर बलूचिस्तान’ लिखी रस्सी बंधी थी स्लोगन देखने के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के फैन्स के बीच झड़प हुई आईसीसी ने कहा- यह अनाधिकृत विमान था, लीड्स का एयर ट्रैफिक विभाग इसकी जांच करेगा | Pakistan vs Afghanistan: fight between Pakistan and Afghanistan fans in Leeds। लीड्स में स्टेडियम के ऊपर से एक प्राइवेट प्लेन गुजरा, प्लेन के साथ ‘जस्टिस फॉर बलूचिस्तान’ लिखी रस्सी बंधी थी
Read more »
