किन-किन समस्याओं का संकेत है बार-बार जम्हाई आना? डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय भी

How To Get Rid Of Excessive Yawning News

किन-किन समस्याओं का संकेत है बार-बार जम्हाई आना? डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय भी
ज्यादा जम्हाई क्यों आती हैउबासी किन बीमारियों का संकेत हैजम्हाई का ब्रेन से क्या कनेक्शन है
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 162 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 92%
  • Publisher: 51%

जम्हाई आना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन ज्यादा जम्हाई आना नॉर्मल नहीं है। जम्हाई को आमतौर पर ऊब या नींद आने का संकेत माना जाता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा उबासी आना शरीर में ऑक्सीजन की कमी, थकान, नींद की कमी, स्लीप एपनिया, नार्कोलेप्सी और क्रोनिक इंसोम्निया जैसी हेल्थ प्रॉब्लम का संकेत हो सकता है। डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करके बार-बार जम्हाई...

अगर आप किसी के सामने बार-बार जम्हाई लेते हैं तो वह आपसे सवाल करता है कि क्या आपकी नींद पूरी नहीं हुई है। कभी कभार ऐसा होना नॉर्मल है, लेकिन ऐसा रोज और बार-बार हो रहा है तो इसका कारण जानना जरूरी है। अगर रात में पूरी नींद लेने के बावजूद सुबह उठने के बाद, ऑफिस में काम करते हुए या पढ़ाई के दौरान बार-बार जम्हाई आए तो ये इस बात का संकेत हो सकता है कि शरीर को जागते रहने या पर्याप्त ऑक्सीजन बनाए रखने में परेशानी हो रही है। आपकी रोज की आदतों या सेहत में कुछ गंभीर समस्याएं हैं, जिन पर ध्यान देने की जरूरत है।बार-बार जम्हाई क्यों आती है? जम्हाई आना एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया है जो ऑक्सीजन के स्तर, मस्तिष्क के तापमान और सतर्कता को नियंत्रित करने में मदद करती है। लेकिन बार-बार जम्हाई आने का मुख्य कारण थकान और अपर्याप्त नींद हो सकती है। नींद की कमी- जब शरीर को पर्याप्त आराम नहीं मिलता, तो मस्तिष्क जम्हाई बढ़ाकर खुद को सतर्क रखने का प्रयास करता है। खराब नींद, सोने और जागने की गलत आदतें और सोने से पहले स्क्रीन पर अधिक समय बिताना, ये सभी दिन में नींद आने और बार-बार जम्हाई लेने का कारण बन सकते हैं।संक्रामक जम्हाई- जब आपके सामने कोई जम्हाई लेता है तो आपको भी जम्हाई आने लगती है। इसे 'संक्रामक जम्हाई' कहते हैं। ऐसा मस्तिष्क के मिरर न्यूरॉन्स के कारण होता है। मिरर न्यूरॉन्स दूसरों के व्यवहार की नकल करते हैं। पानी की कमी- पानी कम पीना भी जम्हाई का कारण बन सकता है। जब हमारे शरीर में तरल पदार्थों की कमी होती है, तो संचार ठीक से नहीं हो पाता और हम आसानी से थक जाते हैं।जम्हाई किन हेल्थ प्रॉब्लम्स का संकेत हो सकती है?बार-बार जम्हाई आना इस बात का संकेत है कि शरीर और मन असामान्य स्थिति में हैं। इसके लिए सबसे पहले समस्या का कारण जानना जरूरी है। आमतौर पर बार-बार जम्हाई आना निम्नलिखित हेल्थ प्रॉब्लम्स का संकेत हो सकता है- ब्लड में ऑक्सीजन की कमी स्लीप एपनिया नार्कोलेप्सी क्रोनिक इंसोम्निया मानसिक थकानबार-बार जम्हाई आना नॉर्मल नहीं है नींद से जुड़ी समस्याएं भी बार-बार जम्हाई आने का कारण हो सकती हैं। नींद से जुड़े रोग जैसे स्लीप एपनिया, नार्कोलेप्सी और क्रॉनिक इंसोमनिया शरीर को गहरी और आरामदायक नींद लेने से रोकती हैं। स्लीप एपनिया से पीड़ित लोगों की नींद में अक्सर सांस रुक जाती है, जिससे उनके ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाता है और वे दिन में बहुत थका हुआ महसूस करते हैं। ऐसे लोगों को दिन में भी नींद आती है।तनाव और मानसिक थकान से आती है जम्हाई हम जम्हाई इसलिए लेते हैं क्योंकि हमारा शरीर मस्तिष्क और अन्य भागों तक ऑक्सीजन पहुंचाने की कोशिश कर रहा होता है। ज्यादातर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि तनाव और मानसिक थकान से भी बार-बार जम्हाई आ सकती है। जब मस्तिष्क लगातार मानसिक तनाव का सामना करता है, तो वह अधिक ऊर्जा और ऑक्सीजन खर्च करता है। जम्हाई तब आती है जब हमारे शरीर को ऑक्सीजन की जरूरत होती है। जम्हाई के माध्यम से शरीर ऑक्सीजन के संचार को बढ़ाने और ध्यान केंद्रित रखने का प्रयास करता है।जम्हाई से बचने के उपायजम्हाई यानी उबासी से बचना आसान है। इसके लिए अपनी लाइफस्टाइल में ये बदलाव करें- पर्याप्त नींद लें तनाव से बचें दिनभर एक्टिव रहें रेगुलर एक्सरसाइज करें शरीर में पानी की कमी न होने दें सोने से पहले हेवी फूड न लेंशरीर के संकेत समझें जम्हाई आना आमतौर पर कोई गंभीर बात नहीं है, लेकिन अगर यह बार-बार या बिना किसी कारण के आती है, तो आपको इस पर ध्यान देना चाहिए। हो सकता है आपका शरीर आपको कुछ बताने की कोशिश कर रहा हो। हो सकता है वह कह रहा हो कि आपको आराम करने, ऑक्सीजन लेने या हेल्थ चेकअप की जरूरत है। अगर आपको बार-बार जम्हाई आती है, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह समझने की कोशिश करें कि आपका शरीर आपको क्या कहना चाह रहा है।.

अगर आप किसी के सामने बार-बार जम्हाई लेते हैं तो वह आपसे सवाल करता है कि क्या आपकी नींद पूरी नहीं हुई है। कभी कभार ऐसा होना नॉर्मल है, लेकिन ऐसा रोज और बार-बार हो रहा है तो इसका कारण जानना जरूरी है। अगर रात में पूरी नींद लेने के बावजूद सुबह उठने के बाद, ऑफिस में काम करते हुए या पढ़ाई के दौरान बार-बार जम्हाई आए तो ये इस बात का संकेत हो सकता है कि शरीर को जागते रहने या पर्याप्त ऑक्सीजन बनाए रखने में परेशानी हो रही है। आपकी रोज की आदतों या सेहत में कुछ गंभीर समस्याएं हैं, जिन पर ध्यान देने की जरूरत है।बार-बार जम्हाई क्यों आती है? जम्हाई आना एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया है जो ऑक्सीजन के स्तर, मस्तिष्क के तापमान और सतर्कता को नियंत्रित करने में मदद करती है। लेकिन बार-बार जम्हाई आने का मुख्य कारण थकान और अपर्याप्त नींद हो सकती है। नींद की कमी- जब शरीर को पर्याप्त आराम नहीं मिलता, तो मस्तिष्क जम्हाई बढ़ाकर खुद को सतर्क रखने का प्रयास करता है। खराब नींद, सोने और जागने की गलत आदतें और सोने से पहले स्क्रीन पर अधिक समय बिताना, ये सभी दिन में नींद आने और बार-बार जम्हाई लेने का कारण बन सकते हैं।संक्रामक जम्हाई- जब आपके सामने कोई जम्हाई लेता है तो आपको भी जम्हाई आने लगती है। इसे 'संक्रामक जम्हाई' कहते हैं। ऐसा मस्तिष्क के मिरर न्यूरॉन्स के कारण होता है। मिरर न्यूरॉन्स दूसरों के व्यवहार की नकल करते हैं। पानी की कमी- पानी कम पीना भी जम्हाई का कारण बन सकता है। जब हमारे शरीर में तरल पदार्थों की कमी होती है, तो संचार ठीक से नहीं हो पाता और हम आसानी से थक जाते हैं।जम्हाई किन हेल्थ प्रॉब्लम्स का संकेत हो सकती है?बार-बार जम्हाई आना इस बात का संकेत है कि शरीर और मन असामान्य स्थिति में हैं। इसके लिए सबसे पहले समस्या का कारण जानना जरूरी है। आमतौर पर बार-बार जम्हाई आना निम्नलिखित हेल्थ प्रॉब्लम्स का संकेत हो सकता है- ब्लड में ऑक्सीजन की कमी स्लीप एपनिया नार्कोलेप्सी क्रोनिक इंसोम्निया मानसिक थकानबार-बार जम्हाई आना नॉर्मल नहीं है नींद से जुड़ी समस्याएं भी बार-बार जम्हाई आने का कारण हो सकती हैं। नींद से जुड़े रोग जैसे स्लीप एपनिया, नार्कोलेप्सी और क्रॉनिक इंसोमनिया शरीर को गहरी और आरामदायक नींद लेने से रोकती हैं। स्लीप एपनिया से पीड़ित लोगों की नींद में अक्सर सांस रुक जाती है, जिससे उनके ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाता है और वे दिन में बहुत थका हुआ महसूस करते हैं। ऐसे लोगों को दिन में भी नींद आती है।तनाव और मानसिक थकान से आती है जम्हाई हम जम्हाई इसलिए लेते हैं क्योंकि हमारा शरीर मस्तिष्क और अन्य भागों तक ऑक्सीजन पहुंचाने की कोशिश कर रहा होता है। ज्यादातर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि तनाव और मानसिक थकान से भी बार-बार जम्हाई आ सकती है। जब मस्तिष्क लगातार मानसिक तनाव का सामना करता है, तो वह अधिक ऊर्जा और ऑक्सीजन खर्च करता है। जम्हाई तब आती है जब हमारे शरीर को ऑक्सीजन की जरूरत होती है। जम्हाई के माध्यम से शरीर ऑक्सीजन के संचार को बढ़ाने और ध्यान केंद्रित रखने का प्रयास करता है।जम्हाई से बचने के उपायजम्हाई यानी उबासी से बचना आसान है। इसके लिए अपनी लाइफस्टाइल में ये बदलाव करें- पर्याप्त नींद लें तनाव से बचें दिनभर एक्टिव रहें रेगुलर एक्सरसाइज करें शरीर में पानी की कमी न होने दें सोने से पहले हेवी फूड न लेंशरीर के संकेत समझें जम्हाई आना आमतौर पर कोई गंभीर बात नहीं है, लेकिन अगर यह बार-बार या बिना किसी कारण के आती है, तो आपको इस पर ध्यान देना चाहिए। हो सकता है आपका शरीर आपको कुछ बताने की कोशिश कर रहा हो। हो सकता है वह कह रहा हो कि आपको आराम करने, ऑक्सीजन लेने या हेल्थ चेकअप की जरूरत है। अगर आपको बार-बार जम्हाई आती है, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह समझने की कोशिश करें कि आपका शरीर आपको क्या कहना चाह रहा है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

ज्यादा जम्हाई क्यों आती है उबासी किन बीमारियों का संकेत है जम्हाई का ब्रेन से क्या कनेक्शन है क्या ऑक्सीजन की कमी से जम्हाई आती है जम्हाई को कैसे रोकें क्या जम्हाई संक्रामक है Sign Of Excessive Yawning

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 00:56:30