Madhya Pradesh (MP) Bhopal Shahjahanabad Water Tank Child Murder Case.
मध्यप्रदेश क्राइम फाइल्स में इस बार बात एक ऐसे केस की, जिसका फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने कहा- यदि कोई मामला है, जिसके लिए मौत की सजा दी जानी चाहिए तो ये उसी तरह का है। हिंसक जानवरों में भी छोटे बच्चों के प्रति ममता देखी जा सकती है, लेकिन नर पिशाच व्यक्इसके लिए हजार बार मृत्युदंड भी छोटी सजा है। इस अपराधी को जितना हो सके, उतना क्रूर और निर्मम दंड दिया जाना ठीक रहेगा, ताकि कोई दूसरा ऐसा अपराध करने से पहले सौ बार सोचे। मामला पांच साल की मासूम के कत्ल से जुड़ा था। आखिर ऐसा क्या था कि जज को इतनी तल्ख टिप्पणी करनी पड़ी। कौन था मासूम का कातिल?तारीख 24 सितंबर 2024। समय दोपहर 12 बजे। शाहजहांनाबाद इलाके में 5 साल की मासूम बच्ची अपनी दादी के साथ बड़े पापा के फ्लैट पर थी। बच्ची का परिवार जिस मल्टी में रहता था, उसी की दूसरी मंजिल पर उसके बड़े पापा का फ्लैट था। इस बीच बच्ची दोपहर में स्कूल की किताबें लेने अपने घर गई। उसी समय नगर निगम की टीम भी वहां फॉगिंग करने पहुंच गई। जब काफी देर बाद भी मासूम नहीं लौटी तो दादी नीचे वाले फ्लैट पर पहुंची। फ्लैट पर ताला लगा था। दादी ने आसपास बच्ची को तलाशा। पड़ोसियों से पूछा, मगर बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। बच्ची के लापता होने की खबर मल्टी में रहने वालों को मिली तो उन्होंने भी टीम बनाकर उसकी तलाश की। न तो दरवाजा टूटा था, न ही कोई संघर्ष के निशान थे। बच्ची के गायब होने की सूचना पर माता-पिता भी घर लौट आए थे।मां ने पुलिस को बताया कि वह सुबह 10.
30 बजे बेटी को आंगनबाड़ी छोड़कर काम करने चली गई थी। बेटी को वह रोज ही आंगनबाड़ी छोड़ने जाती थी जबकि सास लेकर आती थी। सास कभी उसके और कभी जेठ के यहां रहती थी। उस दिन भी सास आंगनबाड़ी से बच्ची को लेकर आ गई थी। जब मां घर आई तो बेटी के लापता होने की खबर मिली। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कर ली। पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी की जन्म की तारीख 5 सितंबर 2019 है। वो 5 साल की है।पुलिस के लिए ये मामला आम गुमशुदगी जैसा नहीं था, क्योंकि यह एक मासूम से जुड़ा था। मल्टी से बाहर जाने का कोई सुराग नहीं था। जैसे-जैसे घंटे बीतते गए, तनाव भी बढ़ता गया। आखिरकार, पुलिस कमिश्नर ने खुद कमान संभाली और पांच थानों की फोर्स को एक्टिव कर दिया। 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी एक ही मिशन पर जुट गए- मासूम को हर हाल में ढूंढ निकालना।पुलिस टीम ने मल्टी के एक-एक फ्लैट की तलाशी ली। कहीं बच्ची किसी बेसमेंट में तो नहीं छुपा दी गई? कहीं किसी बंद कमरे में तो नहीं कैद कर दी गई? पास के नाले और तालाबों तक की तलाशी करवाई गई। हर जगह झांककर देखा गया, जहां एक बच्चा छुपाया जा सकता था। सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। गेट, पार्किंग, लिफ्ट, सीढ़ियां, पीछे का दरवाजा लेकिन मासूम का बाहर निकलते हुए एक भी फुटेज नहीं मिला। सवाल और भी डरावना हो गया था। अगर वो बाहर नहीं गई तो फिर गई कहां? पुलिस की नजर अब मल्टी में उसी समय आई नगर निगम की फॉगिंग टीम पर गई। क्या कोई फॉगिंग के बहाने अंदर आया और मासूम को ले गया? पुलिस ने पूरी टीम को हिरासत में ले लिया। कई राउंड की पूछताछ हुई, मोबाइल खंगाले गए, लेकिन नतीजा शून्य था।26 सितंबर 2024 को बच्ची का परिवार जिस फ्लैट में रहता था, उसके पास स्थित बरामदे से तेज बदबू आने लगी। पड़ोस के फ्लैट वाले लोगों ने अपने-अपने घर में तलाशी ली, मगर पता नहीं चला कि बदबू कहां से आ रही है? सभी लोग ढूंढने लगे तो खुलासा हुआ कि बदबू फ्लैट एफ-2 से आ रही है। बच्ची के बड़े पापा और आसपास के फ्लैट वालों ने जब इस बारे में एफ-2 में रहने वाली चंचल और बसंती से पूछा तो वो कहने लगी कि बदबू हमारे घर से आ रही है। चूहा मरा हुआ है। बताया कि बदबू छिपाने के लिए उन्होंने फिनाइल से पोंछा भी लगाया है। बदबू तेज आने पर पुलिस को फोन किया गया।सूचना पर शाहजहानाबाद थाने की उपनिरीक्षक योगिता जैन अपनी टीम के साथ मल्टी में जांच के लिए पहुंची। पुलिस फ्लैट एफ-2 के बाहर पहुंची। वहां एक अजीब सी गंध महसूस हुई, जो किसी अनहोनी की आहट दे रही थी। जब पुलिस ने भीतर जाने की कोशिश की तो उन्होंने धक्का-मुक्की की और जोरदार बहस शुरू कर दी। संदेह और भी गहरा गया।महिला पुलिसकर्मियों ने दोनों को हटाया और जबरन फ्लैट में घुसीं। फ्लैट में सामान्य सी दिखने वाली चीजों के बीच बाथरूम के बाहर, ऊपर की तरफ बने एक रैक पर नजर पड़ी। वहां एक सफेद प्लास्टिक की टंकी रखी थी, कपड़े से ढंकी हुई और कुछ ज्यादा ही भारी। बदबू वहीं से आ रही थी। पुलिसकर्मी टंकी को नीचे उतारने लगे। कपड़ा हटाया गया। जैसे ही ढक्कन खोला गया, पुलिस सन्न रह गई। टंकी के अंदर एक पोटली थी और उस पोटली में मासूम बच्ची की लाश।बच्ची की मौत से ज्यादा डरावना था उसका छिपाया जाना। सवाल अब ये नहीं था कि वो कहां गई थी, सवाल अब था किसने और क्यों ये सब किया था?मासूम बच्ची की लाश मिलने के बाद पुलिस ने फ्लैट एफ-2 को पूरी तरह सील कर दिया। अब बारी थी हर उस सुराग को खंगालने की, जो सच के करीब ले जा सकता था। सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट की टीम, जिसमें बृजेंद्र सिंह शामिल थे, मौके पर पहुंची और फ्लैट की एक-एक चीज को परत-दर-परत खोलना शुरू किया। जैसे ही टीम फ्लैट के पहले कमरे में दाखिल हुई, सामने एक लोहे का पलंग रखा हुआ मिला। पलंग के नीचे चटाई के साथ बिस्तर था। कुछ ऐसा जैसे किसी ने जल्दी में सब समेट दिया हो, लेकिन असली सुराग वहीं छिपा था। एक तकिया, जो आधा बाहर की ओर निकला हुआ था। तकिए पर सफेद और काले धब्बों के बीच जो लाल रंग था, वो किसी और चीज का नहीं, खून के निशान जैसा लग रहा था। पुलिस को अब यकीन होने लगा था कि हत्या यहीं पर हुई थी। तीनों से एक तेज बदबू आ रही थी। यह वही गंध थी, जो फ्लैट के दरवाजे से आती थी और बच्ची की लाश की ओर इशारा करती थी। बृजेंद्र सिंह ने इन सभी चीजों को जब्त किया। शुरुआती जांच ने ये संकेत दिए कि तकिया हत्या के समय इस्तेमाल किया गया और ये भी संभव है कि इससे मासूम का मुंह दबाया गया हो। टेबल पर रखी साड़ी, शॉल और चादर, जिन्हें देख कर लग रहा था कि ये जल्दी में लपेटी गई हों। इनका इस्तेमाल टंकी को ढंकने के लिए किया गया होगा, ताकि लाश की बदबू बाहर न आ सके। मगर फिर भी वो दुर्गंध रुक नहीं सकी।- अब पुलिस के पास सबूत थे, मगर सवाल जस का तस था- क्या यह हत्या योजनाबद्ध थी?- आरोपी महिलाओं ने अपना जुर्म कबूला या किसी बड़े राज की परत खुलने वाली थी?पचमढ़ी में मिली थी मेडिकल स्टूडेंट की गर्लफ्रेंड की लाश एक युवती की लाश पचमढ़ी के जंगलों में सड़ी-गली हालत में मिली। वह श्रुति हिल की थी, जो कथित रूप से मेडिकल स्टूडेंट चंद्रेश मर्सकोले की प्रेमिका थी। बिस्तर में लिपटी लाश, कार की डिग्गी में रहस्यमयी गंध और ड्राइवर की हड़बड़ाहट ने जैसे चंद्रेश की जिंदगी को एक झटके में तहस-नहस कर दिया सवाल था कि क्या प्रेमी ही कातिल है?श्रुति मूलत: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर की रहने वाली थी। मां स्वर्णलता पचमढ़ी के मेथोडिस्ट चर्च के मिशनरी स्कूल में प्रिंसिपल थीं। श्रुति ने कोरबा में 12वीं की पढ़ाई की। एक बार फेल होने पर वह पचमढ़ी आ गई और तब चर्च से जुड़े फादर लॉरेंस की देखरेख में रह रही थी।60 रुपए किलो टमाटर और 200 में शिमला मिर्चराजस्थान में आज भारी बारिश की चेतावनीकोरबा में वाटरफॉल में फंसे 5 युवक-युवतियों का रेस्क्यूप्रयागराज का रामघाट डूबा, नोएडा में 4 मंजिला मकान ढहाउत्तराखंड के भारी बारिश का अलर्ट
Child Murder Case Shahjahanabad Flat Anganwadi Child Missing Case
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मेरठ में महिला की न्यूड लाश मिली: रेप के बाद सिर कूचकर हत्या की गई, प्राइवेट पार्ट पर गहरे जख्म; बैग में मि...मेरठ में मिली महिला की न्यूड लाश;Nude body of a woman found in Meerut
Read more »
देवर ने भाभी की गला दबाकर हत्या की: हाथ-पैर तोड़कर लाश सूटकेस में भरी, गाजियाबाद में फेंकी; बोला-अच्छी नहीं थीUttar Pradesh (UP) Ghaziabad Suitcase Murder Case Update गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके में सूटकेस में मिली महिला की लाश दिल्ली की कविता की निकली। दिल्ली से लाकर यहां फेंकी गई थी।
Read more »
तीसरी शादी का खौफनाक अंत, वाराणसी में घर में मिली पति की लाश, पत्नी-बेटी फरारवाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र में 35 साल के युवक विकास कुमार की संदिग्ध मौत के बाद सनसनी फैल गई. तीसरी पत्नी रिया पर हत्या का शक जताया जा रहा है, जो घटना के बाद अपनी 10 साल की बेटी के साथ फरार है. शव पर सिर में हल्की चोट के निशान मिले हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या की जांच शुरू कर दी है.
Read more »
धर्म की आड़ में पैसा लेने वाले कथावाचक और मौलवी से दूरी बनाएं : शहाबुद्दीन रजवी बरेलवीधर्म की आड़ में पैसा लेने वाले कथावाचक और मौलवी से दूरी बनाएं : शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी
Read more »
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कप्तान, टॉप पर पाकिस्तानीटेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कप्तानों की लिस्ट जारी हो गई है। इस लिस्ट में इमरान खान टॉप पर हैं। उन्होंने 48 टेस्ट मैचों में 187 विकेट लिए।
Read more »
Video: औरंगाबाद में दो बच्चों की डूब कर मौत, अगले दिन मिली लाश, घर में मातमऔरंगाबाद: जिले के नारारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां एक ही परिवार के दो बच्चों की नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शेखपुरा के रहनेवाले बृजमोहन सिंह के 14 वर्षीय पुत्र रॉकी कुमार और मुन्ना सिंह के 10 वर्षीय पुत्र अनमोल कुमार के रूप में की गई है। दोनो किशोरों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर...
Read more »
