कावासाकी ने लॉन्च की 2026 Z1100 और Z1100 SE

ऑटोमोबाइल News

कावासाकी ने लॉन्च की 2026 Z1100 और Z1100 SE
कावासाकीZ1100Z1100 SE
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 158 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 87%
  • Publisher: 53%

कावासाकी ने भारतीय बाजार में अपनी नई सुपरनेकेड मोटरसाइकिल 2026 Kawasaki Z1100 और Z1100 SE को लॉन्च किया है। यह कंपनी का सबसे बड़ा डिस्प्लेसमेंट वाला Z मॉडल है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। कावासाकी ने भाकतीय बाजार में अपनी सुपरनेकेड मोटरसाइकिल 2026 Kawasaki Z1100 और Z1100 SE को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की अब तक की सबसे बड़ा डिस्प्लेसमेंट वाला Z मॉडल है। भारत में इसे 12.

79 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। इसमें Z1000 के मुकाबले बड़ा इंजन दिया गया है, जो ज्यादा पावर और टॉर्क जनरेट करताी है। आइए इसके बारे में विस्तार में जानते हैं। Kawasaki Z1100 का डिजाइन इसे कंपनी की Sugomi डिजाइन वाला लुक दिया गया है। यह डिजाइन इसे सड़क पर बेहद एग्रेसिव और प्रेजेंस-फुल बनाता है। इसमें शार्प लाइन्स, डीप कट ग्रूव्स और मस्कुलर स्टांस दिए गए हैं, जो इसे बाकी मोटरसाइकिलों से काफी अलग दिखाने का काम करते हैं। Kawasaki Z1100 में शार्प LED हेडलाइट, एग्रेसिव फ्रंट फेसिया, क्विर्की रियर-व्यू मिरर्स, मस्कुलर, स्कल्प्टेड फ्यूल टैंक, 4-into-1 एग्जॉस्ट, अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट टिप, स्पोर्टी पॉइंटेड टेल सेक्शन और स्कूप्ड राइडर सीट दी गई है। इसे केवल एक कलर Ebony / Metallic Carbon Gray में लॉन्च किया गया है, जबकि Z11000 SE को मेटैलिक मैट ग्रेफेनस्टील ग्रे / मेटैलिक मैट कार्बन ग्रे कलर में लाया गया है। इसे डार्क थीम दिया गया है, जो इसे ज्यादा बोल्ड बनाने का काम करता है। इसके इंजन और फ्रेम सहित ज्यादातर हिस्सों पर ब्लैक-आउट ट्रीटमेंट दिया गया है। दोनों ही मोटरसाइकिल को एक ही लुक दिया गया है, लेकिन Z11000 SE में अलॉय व्हील Z1100 से अलग दिए गए हैं। फीचर्स Kawasaki Z1100 और Z1100 SE की डिटेल्स इंजन 1,099 cc, लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, इनलाइन-4 पावर 136 PS टॉर्क 113 Nm गियरबॉक्स 6-स्पीड, रिटर्न-शिफ्ट क्विक शिफ्टर हाँ, अपशिफ्ट + डाउनशिफ्ट दोनों क्रूज कंट्रोल इलेक्ट्रॉनिक क्रूज कंट्रोल फ्रेम हाई रिगिडिटी एल्यूमिनियम ट्विन-ट्यूब फ्रेम फ्रंट सस्पेंशन USD फोर्क्स रियर सस्पेंशन गैस-चार्ज्ड मोनोशॉक फ्रंट ब्रेक 310 mm डिस्क रियर ब्रेक 260 mm डिस्क व्हील साइज 17-इंच टायर Dunlop Sportmax Q5A इंस्ट्रूमेंट कंसोल 5-इंच TFT डिस्प्ले कनेक्टिविटी Rideology The App Motorcycle, नेविगेशन सपोर्ट इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स IMU, KCMF, KTRC , KIBS, पावर मोड, असिस्ट और स्लिपर क्लच डिजाइन थीम Ebony / Metallic Carbon Gray Kawasaki Z1100 का इंजन नई Kawasaki Z1100 में 1,099 cc का इनलाइन-4, लिक्विड-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 136 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जिसमें कावासाकी क्विक शिफ्टर भी दिया गया है। इससे क्लचलेस अपशिफ्ट और डाउनशिफ्ट करना काफी आसान हो जाता है। यह इंजन लो और मिड-रेज में ज्यादा पावर के साथ ही शहर में आसान और स्मूथ राइडिंग देने का काम करता है। साथ ही हाईवे पर भी शानदार एक्सेलेरेशन मिलती है। इसमें लंबी दूरी पर बेहतर कम्फर्ट के लिए इलेक्ट्रॉनिक क्रूज कंट्रोल और ज्यादा इन्गेजिंग राइड के लिए आगे की ओर पोजिशंड वाइड हैंडलबार दिया गया है। ब्रेकिंग और सस्पेंशन सेटअप नई Kawasaki Z1100 में एल्यूमिनियम ट्विन-ट्यूब फ्रेम दिया गया है, जो हाई रिगिडिटी और स्टेबल राइडिंग देने का काम करता है। इसके आगे की तरफ USD फोर्क्स और पीछे की तरफ गैस-चार्ज्ड मोनोशॉक मिलता है। कावासाकी की इस मोटरसाइकिल में ब्रेकिंग के लिए आगे 310 mm डिस्क और पीछे 260 mm डिस्क ब्रेक दिया गया है। साथ ही डनलप स्पोर्टमैक्स Q5A टायर, फुल इलेक्ट्रॉनिक सपोर्ट के साथ ही एडवांस्ड राइडर-एड्स का पूरा सेट दिया गया है। Kawasaki Z1100 के फीचर्स कावासाकी कई इस नई मोटरसाइकिल में नया 5-इंच TFT कलर डिस्प्ले, राइडोलॉजी ऐप मोटरसाइकिल कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, IMU , कावासाकी कॉर्नरिंग मैनेजमेंट फंक्शन , कावासाकी क्विक शिफ्टर असिस्ट और स्लिपर क्लच, इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल वाल्व्स, कावासाकी इंटेलिजेंट एबीएस और 3-मोड केटीआरसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

कावासाकी Z1100 Z1100 SE मोटरसाइकिल लॉन्च सुपरनेकेड

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IPL 2026: লিগ ইতিহাসের সবচেয়ে বড় লেনদেন; চেন্নাইকে দিতে হবে ১৮০০০০০০০ টাকার মহারথী + ১! তবেই...IPL 2026: লিগ ইতিহাসের সবচেয়ে বড় লেনদেন; চেন্নাইকে দিতে হবে ১৮০০০০০০০ টাকার মহারথী + ১! তবেই...IPL 2026 Trade Between Jadeja and Samson Is Biggest in League History
Read more »

Tourism: വിനോദ സഞ്ചാരത്തിൽ ലോകരാഷ്ട്രങ്ങളോട് കിടപിടിക്കാൻ കേരളം; 2026ൽ നിർബന്ധമായും കണ്ടിരിക്കേണ്ട സ്ഥലങ്ങളിൽ കൊച്ചിയുംTourism: വിനോദ സഞ്ചാരത്തിൽ ലോകരാഷ്ട്രങ്ങളോട് കിടപിടിക്കാൻ കേരളം; 2026ൽ നിർബന്ധമായും കണ്ടിരിക്കേണ്ട സ്ഥലങ്ങളിൽ കൊച്ചിയും2026ൽ നിർബന്ധമായും കണ്ടിരിക്കേണ്ട സ്ഥലങ്ങളിൽ കൊച്ചിയും
Read more »

फिलीपींस ने टीबी के खिलाफ लड़ाई तेज की, 2026 तक 12 मिलियन स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखाफिलीपींस ने टीबी के खिलाफ लड़ाई तेज की, 2026 तक 12 मिलियन स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखाफिलीपींस ने टीबी के खिलाफ लड़ाई तेज की, 2026 तक 12 मिलियन स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा
Read more »

ஜடேஜாவுக்கு கேப்டன் பொறுப்பா? வாய்ப்பே இல்லை.. ராஜஸ்தான் அந்த தப்ப பண்ண மாட்டாங்க!ஜடேஜாவுக்கு கேப்டன் பொறுப்பா? வாய்ப்பே இல்லை.. ராஜஸ்தான் அந்த தப்ப பண்ண மாட்டாங்க!IPL 2026: ராஜஸ்தான் ராயல்ஸ் அணியின் அடுத்த கேப்டன் குறித்து ஆகாஷ் சோப்ரா பேசி இருக்கிறார்.
Read more »

ICSE, ISC Date Sheet 2026 OUT: फरवरी में शुरू होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, यहां देखें पूरा शेड्यूलICSE, ISC Date Sheet 2026 OUT: फरवरी में शुरू होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, यहां देखें पूरा शेड्यूलICSE, ISC Date Sheet 2026 Released: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ICSE, ISC की बोर्ड परीक्षा 2026 का डेटशीट जारी कर दिया है.
Read more »

2026 Kawasaki Z1100 की हुई धमाकेदार एंट्री, जानें ग्राहकों को चुकानी पड़ेगी कितनी कीमत2026 Kawasaki Z1100 की हुई धमाकेदार एंट्री, जानें ग्राहकों को चुकानी पड़ेगी कितनी कीमत2026 Kawasaki Z1100: Z1100 का निर्माण Ninja 1100SX के समान एल्युमीनियम फ्रेम पर किया गया है, और इसे पूरी तरह से एडजस्ट होने लायक Showa सस्पेंशन यूनिट्स का सपोर्ट मिलता है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:42:20