कानपुर में लुटेरी दुल्हन केस: SI की लापरवाही, रिटायर्ड CO का रिश्वत ऑफर

अपराध News

कानपुर में लुटेरी दुल्हन केस: SI की लापरवाही, रिटायर्ड CO का रिश्वत ऑफर
कानपुरलुटेरी दुल्हनSI
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 94 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 58%
  • Publisher: 51%

कानपुर में SI की लापरवाही के कारण लुटेरी दुल्हन रिहा, रिटायर्ड CO ने SI को रिश्वत का प्रस्ताव दिया। जांच में SI ने अधूरे सबूत पेश किए और रिमांड की मांग नहीं की। मामले में कई पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका है, विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

कानपुर में SI ने कोर्ट में दिए अधूरे सबूत, रिटायर्ड CO ने लाखों का ऑफर दिया कानपुर में दरोगा की लापरवाही से लुटेरी दुल्हन दिव्यांशी चौधरी को कोर्ट से रिहा कर दिया गया। जांच में पता चला कि जांच अधिकारी शुभम ने केस में दुल्हन के खिलाफ ना तो सबूत पेश किए और ना ही गंभीर धाराओं में कोर्ट से रिमांड की मांग की।वह अधूरे दस्तावेजों के साथ कोर्ट में पहुंचे थे। इस वजह से आरोपी दिव्यांशी को कोर्ट से छोड़ दिया गया। जांच में पता चला कि एक रिटायर सीओ दिव्यांशी की पैरवी में कानपुर पहुंचे थे। वह शुभम के साथ कई घंटे तक रहे। जांच अधिकारी को लाखों रुपए का ऑफर दिया। जांच में लुटेरी दुल्हन के संपर्क में 5 पुलिसकर्मी समेत कई लोग सामने आए हैं। पुलिस जल्द ही इन सभी के खिलाफ एक्शन ले सकती है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आशुतोष कुमार ने दरोगा शुभम पर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही लुटेरी दुल्हन के पूरे सिंडीकेट का पर्दाफाश करने के लिए एक जांच कमेटी बनाई है। जांच अधिकारी आधी-अधूरी तैयारी के साथ कोर्ट क्यों गए थे? आरोपी लुटेरी दुल्हन से उनका क्या कनेक्शन है? इस सिंडिकेट में कौन-कौन शामिल है? क्या इन लोगों से दरोगा शुभम की बात हुई? इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।एसआई आदित्य लोचव की पत्नी दिव्यांशी ने कहा कि उनकी अरेंज मैरिज नहीं थी। पहले इंस्टाग्राम पर दोनों की दोस्ती हुई थी।दरोगा पति आदित्य लोचव की शिकायत पर ग्वालटोली पुलिस ने FIR दर्ज कर दिव्यांशी को अरेस्ट किया था। मंगलवार को ACJM-7 अमित सिंह की कोर्ट में पेश कर पुलिस ने 14 दिनों की रिमांड मांगी। लेकिन, कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाते हुए रिमांड देने से मना कर दिया। कोर्ट ने दिव्यांशी को अरेस्ट करने में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का उल्लंघन पाया। इसके बाद दिव्यांशी को रिहा कर दिया गया। पुलिस की किरकिरी होने पर फौरन डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने अपने ऑफिस में एक मीटिंग बुलाई। इसमें डीसीपी सेंट्रल, एडीसीपी अर्चना सिंह, विवेचक शुभम सिंह और शिकायत करने वाले दरोगा आदित्य लोचव को बुलाया गया। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आशुतोष कुमार ने लुटेरी दुल्हन केस में चल रही जांच की समीक्षा की। दिव्यांशी की कॉल डिटेल और बैंक खाते चेक किए गए। पता चला कि दिव्यांशी के इटावा निवासी और मेरठ मंडल के कई सर्किल में तैनात रहे एक रिटायर सीओ, मेरठ के 2 इंस्पेक्टर, दरोगा और एक बैंक मैनेजर से संबंध हैं। वह लगातार इन लोगों के टच में है। इन सभी की लुटेरी दुल्हन से बात होती रहती है। उसके बैंक खाते से लाखों रुपए का ट्रांजैक्शन सामने आया है।दिव्यांशी के सिंडीकेट से जुड़े लोगों के बयान ही नहीं लिए जेसीपी आशुतोष कुमार ने विवेचक शुभम से पूछा कि जब इतने पुलिस कर्मियों का दिव्यांशी से संबंध है, तो इन लोगों के बयान क्यों नहीं लिए गए? इन पुलिस कर्मियों और बैंक अफसर की भूमिका की जांच क्यों नहीं की गई? आखिर दिव्यांशी से इन सभी का क्या कनेक्शन है, जो लाखों का ट्रांजैक्शन है? दरोगा शुभम कोई जवाब नहीं दे सके। इस पर जेसीपी ने शुभम को जमकर फटकार लगाई। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने पूरे मामले की जांच में अब एक इंस्पेक्टर को भी शामिल किया है। जेसीपी ने कहा है कि अब इस पूरे सिंडीकेट का खुलासा होना चाहिए। जिन पुलिस अफसरों और बैंक अफसर समेत अन्य की कॉल डिटेल और लाखों का ट्रांजैक्शन मिला है। एक-एक व्यक्ति की जांच होगी। जांच के बाद सिंडीकेट में शामिल सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि अब डीजे कोर्ट में दोबारा सभी साक्ष्यों के साथ अपील करेंगे। ताकि आरोपी को दोबारा अरेस्ट करके जेल भेजा जाए। पुलिस टीम अब नए सिरे से दोबारा जांच करके एक-एक साक्ष्य जुटा रही है। जल्द ही पूरे सिंडीकेट के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।यह फोटो दिव्यांशी चौधरी की है, जिसको पुलिस ने दरोगा की शिकायत पर गिरफ्तार किया है।बुलंदशहर के बीबीनगर में रहने वाले आदित्य कुमार लोचव 2019 बैच के सब-इंस्पेक्टर हैं। आदित्य के पिता ऋषिपाल किसान और मां राजेश देवी घरेलू महिला थीं। पिता के बाद मां की भी कैंसर से मौत हो गई थी। घर में एक दिव्यांग भाई है। एक रिश्ते के ताऊ आदित्य के लिए 30 साल की दिव्यांशी का रिश्ता लेकर आए। बताया कि दिव्यांशी आदित्य के घर से 50 किलोमीटर दूर मेरठ के मवाना में रहती है। दहेज में स्कॉर्पियो, लाखों के जेवर और धूमधाम से शादी की बात कही। खूबसूरत लड़की देखकर दरोगा आदित्य कुमार लोचव और उनके परिवार ने भी हामी भर दी। इसके बाद दोनों के परिवार वालों की रजामंदी से 17 फरवरी, 2024 को आदित्य और दिव्यांशी की शादी हो गई।आदित्य ने बताया- शादी के बाद से दिव्यांशी बीएड और सीटेट की तैयारी का हवाला देकर मेरे घर में नहीं रुकती थी। जब घर आती थी, तो अपने मोबाइल फोन से गूगल-पे, फोन-पे समेत अन्य यूपीआई एप डिलीट कर देती थी। जब मैं ड्यूटी पर होता था, तो दिव्यांशी उनसे ऑनलाइन रुपए मांगती थी। इस पर मुझे शक हुआ। शादी के 4 महीने बाद मैं छुट्टी पर घर गया था। दिव्यांशी भी घर पर ही थी। मैंने जैसे ही उसका मोबाइल लिया, तो वह बेचैन हो गई। मैंने उससे पूछा कि जब मैं घर आता हूं तो सभी यूपीआई एप क्यों डिलीट कर देती हो? इसका दिव्यांशी ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद मैंने जबरन सभी यूपीआई एप डाउनलोड कराए। जब मैंने एप चेक किए, तो मेरे होश उड़ गए। ट्रांजैक्शन हिस्ट्री में 10 से ज्यादा खातों में करोड़ों का ट्रांजैक्शन किया गया था। खातों के बारे में पूछने के बाद दिव्यांशी मुझसे झगड़ा करके मायके चली गई।दिव्यांशी ने 25 नवंबर को पुलिस कमिश्नर से की शिकायत 25 नवंबर को कानपुर पुलिस कमिश्नर ऑफिस अखिल कुमार में दिव्यांशी ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। उसने ग्वालटोली थाने में तैनात अपने पति आदित्य पर परेशान करने और 14.

50 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया। कहा कि दरोगा पति के कई महिलाओं से अवैध संबंध हैं। वो सोशल मीडिया पर लड़कियों को अपने चंगुल में फंसाता है। इसके बाद उनसे दोस्ती कर शारीरिक संबंध बनाता है। फोटो-वीडियो निकालकर महिलाओं को ब्लैकमेल करता है।दरोगा आदित्य की पत्नी दिव्यांशी की शिकायत और दरोगा के पक्ष रखने के बाद पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने जांच बैठा दी थी। तत्कालीन स्टाफ ऑफिसर अमिता सिंह इस केस की जांच कर रही थीं। दरोगा से समझौते के नाम पर दिव्यांशी ने एक करोड़ की मांग की थी। इसके बाद दरोगा ने दिव्यांशी चौधरी के खिलाफ सैकड़ों साक्ष्य दिए। जिनसे यह साबित हुआ कि दिव्यांशी ब्लैकमेलर है।दरोगा ने कहा- पुलिस अधिकारियों ने किया ब्लैकमेल दरोगा आदित्य ने बताया कि दिव्यांशी चौधरी के लिए पुलिस के कई अधिकारी काम करते हैं। मेरठ में तैनात रहे कई अधिकारियों के खातों में करोड़ों के ट्रांसफर से इस बात का खुलासा होता है। दिव्यांशी के करीब 10 खाते हैं, जिनमें वह पैसों का हेर-फेर करती है। दरोगा ने कहा- तत्कालीन पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार का तबादला होते ही दिव्यांशी के गिरोह से जुड़े कई पुलिसकर्मी कानपुर आकर अधिकारियों को भ्रमित करने में लग गए। इसमें एक रिटायर्ड सीओ के साथ एडीजी जोन मेरठ के कार्यालय में रेडियो ऑपरेटर के पद पर तैनात दरोगा भी दिव्यांशी की पैरवी के लिए आ चुके हैं।दिव्यांशी ने 3 सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ रेप केस कराया था, लेकिन सभी मामलों में समझौता हो गया। इसके साथ ही कई लोगों के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराईं, जिनमें फाइनल रिपोर्ट लग चुकी है।दरोगा देवर की शादी से पहले भाभी का सुसाइड, जालौन में बेटियों के साथ कमरा बंद करके आग लगाई, तीनों की मौत जालौन में एक महिला ने दरोगा देवर की शादी से एक दिन पहले दो बेटियों के साथ सुसाइड कर लिया। उसका किसी बात को लेकर पति से झगड़ा हुआ। इसके बाद बेटियों और खुद को कमरे में बंद कर लिया और डीजल उड़ेलकर आग लगा ली।सर्दी में ठंडे पानी से नहाते नवोदय स्कूल के बच्चेजैसलमेर में 3 साल बाद सबसे सर्द रातदौसा में छाया कोहरा, यातायात हुआ प्रभाविततापमान में गिरावट के साथ बढ़ रहा मेरठ का प्रदूषणएमपी में अगले 2 दिन शीतलहर चलेगी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

कानपुर लुटेरी दुल्हन SI रिश्वत अपराध

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

यूपी में कब होगी SI और सहायक SI की परीक्षा? UPPBPB ने जारी किया पूरा शेड्यूलयूपी में कब होगी SI और सहायक SI की परीक्षा? UPPBPB ने जारी किया पूरा शेड्यूलउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने यूपी पुलिस परीक्षा 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। कंप्यूटर ऑपरेटर, सब-इंस्पेक्टर (SI) और सहायक SI पदों के लिए यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी.
Read more »

Bihar Police SI Vacancy 2025: एसआई के 1700+ पदों पर आवेदन शुरू, फॉर्म में की ये 10 गलतियां तो सीधे होगा रिजेक्ट!Bihar Police SI Vacancy 2025: एसआई के 1700+ पदों पर आवेदन शुरू, फॉर्म में की ये 10 गलतियां तो सीधे होगा रिजेक्ट!Bihar SI Vacancy 2025: बिहार पुलिस में दरोगा बनने का सपना अब सच हो सकता है। राज्य में 1799 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन आज से शुरू हो गए हैं।
Read more »

S.I.R-ஐ ஏன் எதிர்க்கிறோம்? தமிழ்நாட்டு மக்களுக்கான முக்கிய தகவல்S.I.R-ஐ ஏன் எதிர்க்கிறோம்? தமிழ்நாட்டு மக்களுக்கான முக்கிய தகவல்mk stalin : S.I.R-ஐ ஏன் எதிர்க்கிறோம்? என்பதற்கான விளக்கத்தை திமுக தலைவரும், தமிழ்நாடு முதலமைச்சருமான மு.க.ஸ்டாலின் கொடுத்துள்ள விளக்கத்தை இங்கே தெரிந்து கொள்ளுங்கள்.
Read more »

एटा में दो पक्षों में मारपीट, डायल 112 की टीम पर ग्रामीणों ने किया पथराव, दो पुलिसकर्मी जख्मीएटा में दो पक्षों में मारपीट, डायल 112 की टीम पर ग्रामीणों ने किया पथराव, दो पुलिसकर्मी जख्मीएटा के चमन नगरिया गांव में दो पक्षों के विवाद को शांत कराने पहुंची डायल 112 की टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया. हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और छह आरोपियों को गिरफ्तार किया. CO नितेश गर्ग ने कहा कि पुलिस पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सख्त कार्रवाई होगी.
Read more »

गांधीनगर थाने की SI रंगे हाथों गिरफ्तार, जानें कौन हैं जयपुर की राजकुमारी जुनेजा जिसे 1.25 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ागांधीनगर थाने की SI रंगे हाथों गिरफ्तार, जानें कौन हैं जयपुर की राजकुमारी जुनेजा जिसे 1.25 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाRajasthan Police SI Raj Kumari Juneja: जयपुर में ACB कार्रवाई में गांधीनगर थाने की महिला उप निरीक्षक राजकुमारी जुनेजा को 1.25 लाख रुपये के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। यहां पढ़ें राजस्थान पुलिस की लेडी पुलिस अफसर की करतूत की पूरी जानकारी
Read more »

शादी करो, 20 साल में पैदा कर लो बच्चे... Zoho के को-फाउंडर ने आंत्रेप्न्योर से क्यों कहा ऐसा? जमकर मचा बवालशादी करो, 20 साल में पैदा कर लो बच्चे... Zoho के को-फाउंडर ने आंत्रेप्न्योर से क्यों कहा ऐसा? जमकर मचा बवालZoho Co-founder Sridhar Vembu: जोहो के को-फाउंडर श्रीधर वेम्बु ने युवा उद्यमियों को 20 की उम्र में शादी और बच्चे करने की सलाह देकर सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा कर दिया. इस सलाह पर लोगों ने आर्थिक चुनौतियों और करियर प्राथमिकताओं को लेकर पक्ष-विपक्ष में अपनी राय दी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:52:42