कानपुर में फर्जी बैंक बनाकर 71 महिलाओं से लाखों की ठगी, 4 गिरफ्तार

अपराध News

कानपुर में फर्जी बैंक बनाकर 71 महिलाओं से लाखों की ठगी, 4 गिरफ्तार
फर्जी बैंकठगीमुद्रा लोन
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 12 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 25%
  • Publisher: 51%

कानपुर में चार दोस्तों ने मिलकर फर्जी बैंक खोलकर मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर 71 महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी की। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने 15 दिन में 100 खाते खोले थे। पुलिस ने उनके पास से 55 हजार रुपये नकद, बाइक, लैपटॉप और मोबाइल सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपियों ने महाराष्ट्र के एक बैंक के नाम का इस्तेमाल किया था।

15 दिन में 100 अकाउंट खोले, मुद्रा लोन दिलाएंगे, बोलकर 71 महिलाओं को ठगा कानपुर में अमीर बनने के लिए चार दोस्तों ने फर्जी बैंक ही बना डाला। मुद्रा लोन दिलाने के नाम पर 15 दिन में करीब 100 खाते खोले। 71 महिलाओं से लाखों रुपए ठग लिए। सात दिन तक जब लोन नहीं मिला तो महिलाओं को शंका हुई। महिलाओं ने पुलिस कमिश्नर से की।इसके बाद मामला खुला। फिर थाना शिवराजपुर में 3, चौबेपुर और बिल्हौर में एक-एक मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने चारों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। आरोपियों के पास से 55 हजार कैश, बाइक, लैपटाप, 5 मोबाइल समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने जिस बैंक का नाम इस्तेमाल किया था, उस नाम का एक बैंक महाराष्ट्र में है।पुलिस ने चारों आरोपियों को बैंक से अरेस्ट कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।डीसीपी वेस्ट दिनेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सीतापुर के गांव सुमरावां निवासी शैलेश गौतम उर्फ रोहित बीएड कर चुका है। अब उसने बीफार्मा में एडमिशन लिया है। उसने नौकरी नहीं मिल रही थी। इसलिए वह सीतापुर में ही जल जीवन शक्ति मिशन में काम करने लगा। वह बिल्किंट से ऑनलाइन सामान मंगाता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात उसके जिले के रहने वाले सिंघौली गांव के रहने वाले जितेंद्र गौतम उर्फ राकेश, प्रदीप गौतम उर्फ संतोष पांडेय, पीरपुर गांव निवासी उत्तम वर्मा उर्फ संदीप शर्मा से हुई। चारों में दोस्ती हो गई। इस दौरान शैलेश गौतम ने एक फर्जी बैंक खोलकर पैसे कमाने का आइडिया दोस्तों के बीच शेयर किया। सभी ने हामी भर दी। फिर एक ऐसे बैंक का नाम गूगल पर तलाशने लगे। जिसके बारे में अधिक लोगों को जानकारी न हो। तभी उन्हें महाराष्ट्र की शिल्पा फिनकैप प्राइवेट लिमिटेड का पता चला।बैंक कहां खोला जाए, इसको लेकर आपस में मीटिंग की। तय हुआ कि अपने घर से दूर शिवराजपुर में बैंक खोली जाएगी। इसके बाद आरोपियों ने किराए पर भवन तलाशना शुरू किया। कस्बा के भटपुरवा गांव निवासी धर्मेंद्र के मकान में नीचे का पोर्शन 7 हजार रुपए के किराए पर ले लिया। 1 अक्टूबर को शिल्पा फिनकैप प्राइवेट लिमिटेड के नाम से बैंक खोला। इसमें एड्रेस मुंबई की मेन ब्रांच का दिया। नंबर और ईमेल भी लिखा। ताकि लोग जब सर्च करें तो उन्हें फ्रॉड न लगे। बैंक में जितेंद्र गौतम उर्फ राकेश गौतम , प्रदीप गौतम उर्फ संतोष पांडेय , उत्तम वर्मा उर्फ संदीप शर्मा और शैलेश गौतम थे। इसके बाद आरोपी आसपास के गांव-गांव गए। महिलाओं को 20 से 50 हजार तक का मुद्रा लोन दो दिन में दिलाने की बात कही। उन्हें पूरा प्रॉसेस समझाया। महिलाएं जब खाता खुलवाने को तैयार हुईं तो आरोपियों ने शर्त रखी। आरोपियों ने महिलाओं से कहा- खाता खुलवाने से पहले बीमा कराना होगा। इसके लिए 4 हजार रुपए देने होंगे।71 लोगों से करीब 3 लाख रुपए ठगे, पुलिस कमिश्नर से शिकायत हुई करीब 71 महिलाओं से आरोपियों ने करीब 3 लाख रुपए हड़प लिए। निर्धारित समय पर महिलाओं को लोन नहीं मिला, तो उन्हें शंका हुई। 13 अक्टूबर को कुछ महिलाएं पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से शिकायत करने पहुंची। इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने संबंधित थानों को केस दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। डीसीपी वेस्ट ने बताया कि शिवराजपुर थाने में 14 अक्टूर को आरोपियों के खिलाफ 3 FIR दर्ज हुईं। जिसमें पहला मुकदमा नरेंद्र, गुड्‌डी, सोमिता, भोनी, यासमीन, आलम व मंतशा की तहरीर पर दर्ज किया गया। वहीं दूसरा मुकदमा 15 अक्टूबर को रूबी व तीसरा माजजदा ने दर्ज कराया है। वहीं 15 अक्टूबर को ही बिल्हौर थाने में पूनम व चौबेपुर थाने में हृदयपुर निवासी अंकित ने दर्ज कराया है। पुलिस टीम गुरुवार को शिवराजपुर स्थित बैंक पहुंची। अंदर का नजारा और सेटअप किसी प्राइवेट बैंक की तरह ही था। ठगों को ब्रांच मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, लोन ऑफिसर, फील्ड ऑफिसर जैसी अपनी-अपनी पोस्ट क्रिएट की थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। डीसीपी वेस्ट दिनेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि चारों आरोपी आपस में दोस्त हैं। सभी को अरेस्ट कर लिया गया है।डीसीपी ने बताया कि बैंक में करीब 100 से अधिक महिलाओं के खाते मिले हैं। लोगों को विश्वास में लेने के लिए फर्जी बैंक फॉर्म तैयार कर रखे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने महाराष्ट्र के बैंक का नाम इसलिए चुना, ताकि अधिक से अधिक लोग उनसे जुड़ सकें। लोगों को शक न हो इसके लिए वह लोगों से सोशल मीडिया साइट पर सर्च करने को कहते थे। सोशल साइट्स पर महाराष्ट्र के बैंक की जानकारी होने पर लोगों को विश्वास हो जाता था। बताया कि वह छोटी-छोटी रकम ही लोगों से ठगते थे। वह ऐसा इसलिए करते थे ताकि लोग शिकायत न करें। ठगों ने बताया कि 15 दिनों में उन्होंने लाखों रुपयों का कलेक्शन कर लिया था। वह कानपुर से फरार होने वाले थे।डीसीपी वेस्ट ने बताया कि आरोपी जितेंद्र के खिलाफ आगरा, शिवराजपुर, बिल्हौर में 5, उत्तम के खिलाफ 4, शैलेश व प्रदीप के खिलाफ 5–5 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि जितेंद्र ने पूछताछ में बताया कि वह बीकॉम कर चुका है। जबकि प्रदीप व उत्तम खुद को इंटर पास बता रहे हैं।यूपी की लुटेरी दुल्हन कस्टडी में मुस्कुराती रही, VIDEO:हाथ में मेहंदी, जींस-टीशर्ट पहने थी, कुंवारों को निशाना बनाती थी यूपी की लुटेरी दुल्हन काजल को हरियाणा के गुरुग्राम से बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। वह सरस्वती इन्क्लेव में छिपी हुई थी। कस्टडी में वह मुस्कुराती नजर आई। जींस और टीशर्ट पहने हुई थी। उसके हाथों में मेहंदी भी लगी थी।हरियाणा में 5 दिन में 1.

6 डिग्री पारा गिराराजस्थान में हल्की सर्दी, नागौर में रही सबसे ठंडी रातअमृतसर में बाढ़ से फसल को हुए नुकसान का आकलनलखनऊ में सुबह-शाम की ठंड ने दी दस्तकसीकर में हल्की सर्दी शुरू,14-डिग्री से नीचे आया न्यूनतम-तापमान

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

फर्जी बैंक ठगी मुद्रा लोन गिरफ्तारी कानपुर

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भाजपा ने 71 उम्मीदवारों की सूची जारी की, जदयू में अभी भी इंतजारभाजपा ने 71 उम्मीदवारों की सूची जारी की, जदयू में अभी भी इंतजारभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 71 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, जबकि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अभी भी अपनी सूची जारी करने का इंतजार कर रहा है। नीतीश कुमार ने कई उम्मीदवारों को सिंबल दिया, जिनमें लखीसराय और मुंगेर के उम्मीदवार शामिल हैं।
Read more »

बिहार चुनाव: बीजेपी ने जारी की 71 उम्मीदवारों की पहली सूची, जातिगत समीकरणों पर जोरबिहार चुनाव: बीजेपी ने जारी की 71 उम्मीदवारों की पहली सूची, जातिगत समीकरणों पर जोरपटना: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। सूची में जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए दलितों, ओबीसी, ईबीसी, एससी/एसटी और महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है। सवर्ण जातियों को भी उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है। पार्टी ने नए चेहरों को भी मौका दिया है, जबकि सामाजिक न्याय और राजनीतिक रणनीति के बीच संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है।
Read more »

NDA में सीटों पर फंसा पेंच! BJP ने 71 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान; चुनाव से पहले महागठबंधन में भी सीट संग्राम जारीNDA में सीटों पर फंसा पेंच! BJP ने 71 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान; चुनाव से पहले महागठबंधन में भी सीट संग्राम जारीBihar Elections: बिहार की राजनीति की वो प्रयोगशाला है जहां हर गठबंधन, एक नया सिद्धांत बनाता है और हर चुनाव एक नई परिभाषा गढ़ता है. ये विधानसभा चुनाव भी गठबंधन की राजनीति को नए सिरे से परिभाषित कर रहा है.
Read more »

AAP Candidate List 2025: आप के 48 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट आई सामने, प्रेम प्राप्त सिंह को छपरा से मिला टिकटAAP Candidate List 2025: आप के 48 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट आई सामने, प्रेम प्राप्त सिंह को छपरा से मिला टिकटआम आदमी पार्टी आप ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 48 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में राजेंद्र प्रसाद सिंह, प्रेम प्राप्त सिंह, इंद्रजीत ज्योतिकर और आदित्य लाल जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। इससे पहले, आप 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी है। भाजपा ने भी 71 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की...
Read more »

71 BJP कैंडिडेट का एनालिसिस, क्यों 10 विधायक बेटिकट हुए: यादवों की 4 सीटें कम कर EBC को मौका, 4 सीटों पर जा...71 BJP कैंडिडेट का एनालिसिस, क्यों 10 विधायक बेटिकट हुए: यादवों की 4 सीटें कम कर EBC को मौका, 4 सीटों पर जा...Bihar Election 2025 Bharatiya Janata Party (BJP) Candidate 1st List Analysis. Follow Bharatiya Janata Party Latest News and Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »

Diwali 2025 Horoscope : दिवाली पर 71 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, मेष सहित इन 5 राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां होंगे मालामालDiwali 2025 Horoscope : दिवाली पर 71 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, मेष सहित इन 5 राशियों के जीवन में आएंगी खुशियां होंगे मालामालDiwali 2025 Horoscope Prediction : दीवाली के अवसर पर इस बार हंस राजयोग, बुधादित्य राजयोग और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बना हुआ है। करीब 71 साल बाद दिवाली के अवसर पर यह योग बने हैं। इससे पहले वर्ष 1954 में दीपावली के मौके पर ग्रहों का ऐसा संयोग बना था। इस बार गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर करेंगे जिससे हंस राजयोग प्रभाव में आएगा। वहीं,...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:26:33