Himachal Pradesh Congress Soft Hindutva: क्या कांग्रेस को लगता है सॉफ्ट हिंदुत्व की छवि के बिना वह सत्ता में वापसी नहीं कर पाएगी? या फिर खराब आर्थिक स्थिति से ध्यान हटाने का ये सबसे आसान तरीका है?
कांग्रेस चली BJP की चाल, हिमाचल में क्यों लगाया सॉफ्ट हिंदुत्व का गियर! मजबूरी या राज्य की खस्ता हालत?क्या कांग्रेस को लगता है सॉफ्ट हिंदुत्व की छवि के बिना वह सत्ता में वापसी नहीं कर पाएगी? या फिर खराब आर्थिक स्थिति से ध्यान हटाने का ये सबसे आसान तरीका है?Devil Bird: चिड़िया बिरादरी में 'राक्षस' है ये परिंदा.
. बिना लैंड किए महीनों तक उड़ता है, स्पीड 112 km/hrmoon vanishअकसर कांग्रेस बीजेपी की हिंदुत्व वाली छवि को लेकर उसे हमेशा घेरती रही है. केंद्र की सरकार और जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है उसके द्वारा लिए जा रहे फैसलों को लेकर कांग्रेस लगातार यह कहती रही है कि बीजेपी हिंदुत्व की अपनी सोच के साथ आगे बढ़ रही है और उसके एजेंडे में अल्पसंख्यक कहीं भी नहीं है. लेकिन, कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई के नेताओं के हाल के कुछ बयान इस तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं कि क्या कांग्रेस हिमाचल में सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर चल रही है? दरअसल, इस सवाल के साथ यह सवाल भी जुड़ गया है कि क्या कांग्रेस को लगता है सॉफ्ट हिंदुत्व की छवि के बिना वह सत्ता में वापसी नहीं कर पाएगी? या फिर खराब आर्थिक स्थिति से ध्यान हटाने का ये सबसे आसान तरीका है?इन सारे सवालों के पैदा होने के पीछे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कुछ नेताओं के बयान हैं. इनमें हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह का ताजा बयान भी शामिल है. हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ही राज्य की आर्थिक स्थिति खस्ताहाल होती चली गई है. यह बात किसी से छुपी नहीं है. जिस तरह के दावों और वादों को चुनाव के समय जनता के बीच रखकर कांग्रेस यहां सत्ता में आई उसे पूरा करने में राज्य सरकार के खजाने खाली हो रहे हैं और अब वहां सरकार के पसीने छूट रहे हैं.ऐसे में कांग्रेस के कुछ नेताओं का झुकाव सॉफ्ट हिंदुत्व की तरफ हो रहा है और इसकी गवाह प्रदेश की हाल की कुछ घटनाएं रही हैं. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से शुरू हुआ अवैध मस्जिदों का मामला धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में फैल गया. यह मामला संजौली की मस्जिद से शुरू हुआ जिसे कांग्रेस सरकार के मंत्री ने अवैध बताते हुए घुसपैठियों तक का जिक्र कर डाला था. कांग्रेस नेता अनिरुद्ध सिंह ने इस संजौली मस्जिद को लेकर कहा था कि, बिना मंजूरी के निर्माण शुरू कर दिया गया, यह एक अवैध ढांचा था. पहले, एक मंजिल बनाई गई, फिर बाकी मंजिलें बनाई गईं. वह मामला अभी थमा भी नहीं था कि कुसुम्पटी में मस्जिद और नमाज को लेकर विवाद गहरा गया है. मंडी जिले में दशकों पुरानी एक मस्जिद को लेकर भी बवाल हुआ. रामपुर, सुन्नी और कुल्लू जिला मुख्यालय में भी ऐसे ही मामले देखने को मिले.इस सब के बीच कांग्रेस नेता और हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह वक्फ बोर्ड के मुद्दे पर पार्टी लाइन से अलग बयान देते हुए नजर आए. वह इस कानून में सुधार के पक्ष में बयान देते दिखे. लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने वक्फ बोर्ड में सुधार की जरूरत की बात कही और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा 'हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास. जय श्री राम! समय के साथ हर कानून में तब्दीली लाना जरूरी है. वक्फ बोर्ड में भी बदलते समय के साथ सुधार की जरूरत है'.अब विक्रमादित्य सिंह को योगी सरकार का मॉडल भा गया है. जिस तरह से देव भूमि हिमाचल की जनता वहां की डेमोग्राफी के बदलाव को लेकर सड़कों पर विरोध कर रही है. ऐसे में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल में भी अब उत्तर प्रदेश की तरह हर भोजनालय और फास्ट फूड रेहड़ी पर मालिक की आईडी लगाई जाएगी, ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो. इसके लिए शहरी विकास विभाग और नगर निगम की बैठक में निर्देश जारी कर दिए गए हैं. दरअसल ऐसा ही फैसला यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने जारी किया है. जिसे कांग्रेस हिंदुत्व की विचारधारा और समाज में विभेद पैदा करने की कोशिश से जोड़कर बीजेपी पर हमलावर दिखी. लेकिन, अब हिमाचल प्रदेश में भी इसी तरह के आदेश जारी होने के बाद ऐसा लगने लगा है कि वहां कांग्रेस की सरकार सॉफ्ट हिंदुत्व की विचारधारा की पोषक बन रही है.इधर प्रदूषण ने दी दस्तक..उधर आतिशी सरकार ने एक्शन प्लान बनाया; कैसे साफ होगी राजधानीDelhi High Courtaap arvind kejriwalसिर पर गोली कैसे लगी? इसे एनकाउंटर नहीं कह सकते... पुलिस से बॉम्बे HC के कई सवालपरिंदा भी पर नहीं मार सकेगा! आर्मी अफसर और मंगेतर को ओडिशा सरकार ने दी सुरक्षाभारत के किसी हिस्से को पाकिस्तान नहीं बता सकते... CJI ने क्यों कहा ऐसा, जानें मामलाDeendayal Upadhyaya
Soft Hindutva Himachal Pradesh Vikramaditya Singh Himachal Pradesh Masjid Shimla Sajauli Congress News BJP Vs Congress कांग्रेस सॉफ्ट हिंदुत्व विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश मस्जिद संजौली मस्जिद हिमाचल की बदली डेमोग्राफी मुस्लिम News In Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पुराने जमाने से बेहतर हैं मॉडर्न पेरेंट्स? इन अलग तरीकों से कर रहे हैं अपने बच्चों की परवरिशआज की मॉडर्न जेनरेशन कई मामलों में अपने मां-बाप या पहले की जेनरेशन से बेहतर है और इसमें पेरेंटिंग भी शामिल है। जानिए आज की जेनेरेशन पेरेंटिंग में क्यों बेहतर है।
Read more »
चीन जाने के लिए पाकिस्तानी हॉकी टीम को उधार के टिकट लेने पड़ेपाकिस्तानी की ख़राब होती आर्थिक हालत या फिर हॉकी की उपेक्षा का आलम यह है कि राष्ट्रीय टीम को उधार के टिकट लेने पड़ रहे हैं.
Read more »
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही 'स्त्री 2', 'खेल खेल में' हुई पूरी तरह फेलबॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 चट्टान की तरह टिकी हुई है। वहीं, इसके साथ रिलीज हुई अन्य फिल्मों की हालत पहले दिन से ही खस्ता नजर आ रही है।
Read more »
'मोहब्बत की दुकान' में नफरत ही नफरत... शिमला में मस्जिद को लेकर घमासान, ओवैसी ने प्रदेश सरकार पर साधा निशानाAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हिमाचल प्रदेश के मंत्री अनिरुद्ध सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर भाजपा की भाषा बोलने का आरोप लगाया. ओवैसी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा, "क्या हिमाचल की सरकार भाजपा की है या कांग्रेस की? हिमाचल की 'मोहब्बत की दुकान' में नफ़रत ही नफ़रत है.
Read more »
Friday Box Office: 'स्त्री 2' को पछाड़ने में निकली 'गोट' की हवा, दूसरे दिन ही कमाई में आई भारी गिरावटस्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। वहीं, इसे टक्कर देने आई विजय की 400 करोड़ी फिल्म की हालत खस्ता है।
Read more »
Chandni Chowk Cleanliness: करोड़ों खर्च करने के बाद भी क्यों चांदनी चौक की हालत खस्ता ?दिल्ली की पहचान और सबसे ज़्यादा भीड़भाड़ वाले इलाकों में से एक चांदनी चौक की सफाई व्यवस्था फिर से बेपटरी हो गई है. जगह-जगह कूड़ा बिखरा पड़ा है और इस कूड़े के ढेरों के बीच ही लोग खरीदारी के लिए, खाने-पीने भी पहुंच रहे हैं.
Read more »
