पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस की आंतरिक कलह से हरियाणा का बच्चा-बच्चा परिचित है लेकिन उन्हें उनकी कलह पर सुखचैन से नहीं बैठ जाना चाहिए.
पीएम मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि हरियाणा में पिछले 10 सालों में कांग्रेस विपक्ष के रूप में भी विफल रही है और अब जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, बड़े-बड़े दावे करने वाले उसके ‘लाउडस्पीकर्स' का करंट भी कमजोर हो गया है.
‘नमो एप' के माध्यम से ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत' कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने राज्य में फिर से पार्टी की सरकार बनने का दावा किया और कहा कि यह इसलिए हो रहा है क्योंकि हरियाणा में पहली बार हुआ है कि सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा और युवाओं को ‘बिना पर्ची और खर्ची' के रोजगार मिला.कांग्रेस के लाउडस्पीकर का करंट भी कमजोर...उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का पूरा आधार ही ‘झूठ' पर टिका है और उसके नेता ‘बिना सिर पैर की बातें' कर भाजपा की हवा खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘आज कल तो आप देख रहे हैं... कांग्रेस के लाउडस्पीकर जो बड़े-बड़े दावे कर रहे थे, उनका करंट भी कमजोर हो गया है. कोई कह रहा है कि कांग्रेस हर दिन कमजोर होती जा रही है और पिछले 10 साल में कांग्रेस विपक्ष के रूप में भी विफल रही है.'' पिछले दिनों कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा की कथित नाराजगी और पार्टी के भीतर कथित गुटबाजी के मद्देनजर कुछ राजनीतिक विशेषज्ञों ने दावा किया था कि कांग्रेस की स्थिति पहले मजबूत थी लेकिन अब उसका ग्राफ धीरे-धीरे नीचे जा रहा है. माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने इन राजनीतिक विशेषज्ञों के लिए ‘लाउडस्पीकर्स' शब्द का इस्तेमाल किया.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});कांग्रेस की कलह से हरियाणा का बच्चा-बच्चा परिचितपीएम मोदी ने दावा किया कि कांग्रेस का ज्यादातर समय आपसी गुटबाजी, लड़ाई और एक दूसरे का हिसाब चुकता करने में खप रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘जो पार्टी 10 साल तक जनता के विषयों से दूर रही हो, जो अपने परिवार के लिए जिए या अपने गुट के लिए जिए... ऐसे लोग हरियाणा की जनता का विश्वास कभी नहीं जीत सकते.'' पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस की आंतरिक कलह से हरियाणा का बच्चा-बच्चा परिचित है लेकिन उन्हें उनकी कलह पर सुखचैन से नहीं बैठ जाना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘वह अपनी मौत मरने वाले हैं. लेकिन हमें तो अपने परिश्रम से अपना झंडा गाड़ना है. हमें पहले से ज्यादा मेहनत करनी है.'' हरियाणा की जनता को ‘बेहद सूझबूझ वाली' करार देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद इतने सालों में उसने उसी पार्टी की सरकार बनाई है जो केंद्र में राज कर रहा होता है.युवाओं को बिना पर्ची, बिना खर्ची के रोजगार...उन्होंने कहा, ‘‘पिछले सात दशकों में हरियाणा ने ऐसा किया है. इस बार भी मैं देख रहा हूं. वह दिल्ली की भाजपा सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर हरियाणा को हिंदुस्तान का नंबर एक राज्य बनाने के लिए कृत संकल्प है.''हरियाणा में अपनी दो चुनावी जनसभाओं का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राज्य की जनता ने भाजपा को फिर से एक बार सेवा करने का मौका देना तय कर लिया है. उन्होंने कहा, ‘‘क्योंकि उन्हें खुशी है कि 10 साल में बिना भ्रष्टाचार के सरकार चलाना... यह हरियाणा में पहली बार हुआ है. प्रदेश के युवाओं को बिना पर्ची, बिना खर्ची के रोजगार मिलना... ये हरियाणा में पहली बार हुआ है.'' भाजपा के नेताओं का आरोप है कि राज्य में जब कांग्रेस की सरकार थी तो उम्मीदवारों से पैसे लेकर और नेताओं की सिफारिशी पर्चियों के आधार पर नौकरियां दी जाती थी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर बूथ पर पार्टी की स्थिति पहले से और मजबूत करने का आह्वान किया.
PM Modi On Haryana Election Haryana Assembly Election Haryana Polls पीएम मोदी मेरा बूथ सबसे मजबूत हरियाणा विधानसभा चुनाव हरियाणा न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
BJP: हरियाणा चुनाव के लिए भाजपा संसदीय दल की बैठक में होंगे बड़े फैसले, कट सकते हैं इतने टिकटसूत्रों के अनुसार, पार्टी ने संगठन में मजबूत छवि के नेताओं को मैदान में उतारने का निर्णय किया है। टिकट कटने वालों में कुछ मंत्रियों के नाम भी शामिल हो सकते हैं।
Read more »
श्यामा प्रसाद मुखर्जी से राम माधव तक, बीजेपी के ‘मिशन कश्मीर’ की पूरी कहानीJammu Kashmir Assembly Election 2024 : जम्मू कश्मीर में चुनाव की रणभेरी बज चुकी है. भाजपा के लिए यह चुनाव किसी भी अन्य चुनाव से ज्यादा महत्वपूर्ण है. जानिए क्यों...
Read more »
पान खाने का मजा लेना है तो..., प्रधानमंत्री मोदी ने जब सिंगापुर के डिप्टी PM को मजाकिया अंदाज में दिया निवेश करने का न्यौता, देखें VideoPM Modi Singapore Visit: पीएम मोदी का यह मुलाकात इसलिए भी अहम है क्योंकि पिछले एक दशक में भारत और सिंगापुर के बीच व्यापार दोगुना से अधिक हो गया है.
Read more »
सियासी तू-तू मैं-मैं: बृजभूषण के बयान पर पवन खेड़ा का पलटवार, भाजपा बोली- कांग्रेस का असली चेहरा आया सामनेविनेश फोगट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक बयानबाजी का सिलसिला शुरू हो गया है। भाजपा नेता बृजभूषण के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है।
Read more »
मगध एक्सप्रेस की ‘कपलिंग’ टूटी, दो हिस्सों में बंटी ट्रेन; टला बड़ा हादसासीपीआरओ ने बताया कि डाउन लाइन में त्रिवेणीगंज-रघुनाथपुर के बीच ट्रेन के इंजन से 13वें नंबर के डिब्बा ‘एस-7’ और इंजन से 14वें नंबर के डिब्बा ‘एस-6’ के बीच का ‘कपलिंग’ अचानक टूट गया.
Read more »
PM Modi: 'कांग्रेस को टुकड़े-टुकड़े गैंग और अर्बन नक्सली चला रहे', पीएम मोदी ने खूब चलाए सियासी तीरपीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस में नफरत का भूत घुस गया है। आज की कांग्रेस में देशभक्ति की आत्मा ने दम तोड़ दिया है।
Read more »
