महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने उर्मिला मातोंडकर को प्रत्याशी बनाया IndiaElects LokSabhaElections2019
महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने उर्मिला मातोंडकर को प्रत्याशी बनाया है. कुछ दिन पहले ही उर्मिला कांग्रेस में शामिल हुई थीं. इस दौरान उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार में असहिष्णुता बढ़ी है.
बीजेपी का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट से उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक 5 बार सांसद रहे हैं. 2014 के चुनाव में बीजेपी के गोपाल शेट्टी जीते थे. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या उर्मिला मातोंडकर बीजेपी के गढ़ में कांग्रेस का विजय पताका फहरा पाएंगी.बता दें, कुछ दिन पहले ही उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस में शामिल हुई थीं. इसके बाद से ही अटकलें शुरू हो गई थी कि कांग्रेस उर्मिला को मुंबई उत्तर सीट से उतार सकती है. इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर फिल्म स्टार गोविंदा ने 2004 में बीजेपी के राम नाईक को हराया था. इसके बाद गोविंदा ने राजनीति से किनारा कर लिया. 2009 में इस सीट से कांग्रेस के संजय निरुपम सांसद बने. 2014 में बीजेपी के गोपाल शेट्टी ने कांग्रेस के संजय निरुपम को करीब साढ़े चार लाख मतों से हराया था.इस सीट पर गुजराती-मराठी मतदाताओं की आबादी करीब 60 फीसदी है, जबकि उत्तर भारतीय और मुस्लिम करीब 40 फीसदी हैं. गुजराती मतदाता बीजेपी को वोट करते हैं. ऐसे में कांग्रेस ने उर्मिला मातोंडकर को उतारकर मराठी के साथ-साथ मुस्लिम और उत्तर भारतीय मतदाताओं को अपने पाले में लाने की कोशिश की है.उर्मिला मातोंडकर की इस सीट पर टक्कर बीजेपी के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी से होगी. गोपाल शेट्टी की मजबूत पकड़ संगठन पर है. वह मुंबई बीजेपी चीफ और बोरीबली विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इमरान खान ने साझा किया नरेंद्र मोदी से मिला संदेश, कांग्रेस ने सरकार से मांगी सफाईसंदेश में पीएम मोदी ने कहा कि यह समय है कि उप-महाद्वीप के लोग 'आतंक और हिंसा से मुक्त वातावरण में, एक लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण, प्रगतिशील और समृद्ध क्षेत्र के लिए एक साथ काम करें।'
Read more »
स्मृति ईरानी ने ट्विटर पर राहुल गांधी को कराया ट्रोल, तो कांग्रेस ने ऐसे दिया जवाबकेंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को ट्विटर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का मज़ाक उड़ाया, जिसके बाद ट्विटर पर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों की भिड़ंत हो गई. इस बीच कांग्रेस ने भी स्मृति पर पलटवार किया. स्मृति ईरानी का ट्वीट अलग-अलग राज्यों से कांग्रेस नेताओं द्वारा राहुल गांधी को उनके राज्यों की लोकलभा सीट से चुनाव लड़ने का आग्रह करने के बाद आया.
Read more »
LIVE: 'शक्ति' को कांग्रेस ने अपना बताया, जेटली बोले- पिछली सरकार ने नहीं दी इजाजतMissionShakti की कामयाबी पर बोले arunjaitley- पिछली सरकार ने नहीं दिखाई थी इच्छाशक्ति
Read more »
The party left me, says Shatrughan Sinha - शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, मैंने पार्टी नहीं छोड़ी पार्टी ने मुझे छोड़ा वीडियो - हिन्दी न्यूज़ वीडियो एनडीटीवी ख़बरशत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, मैंने पार्टी नहीं छोड़ी पार्टी ने मुझे छोड़ा हिन्दी न्यूज़ वीडियो। एनडीटीवी खबर पर देखें समाचार वीडियो शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, मैंने पार्टी नहीं छोड़ी पार्टी ने मुझे छोड़ा शत्रुघ्न सिन्हा 6 अप्रैल को कांग्रेस में शामिल होंगे. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कांग्रेस में जल्द ही उनकी ज्वाइनिंग होगी. यही नहीं कांग्रेस उन्हें अपना स्टार प्रचारक भी बनाएगी. राहुल से मिलने से पहले शत्रुघ्न ने कहा था सिचुएशन जो भी हो, लोकेशन वही होगा जहां से वो चुनाव लड़ेंगे. शत्रुघ्न सिन्हा ने NDTV से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि मैंने पार्टी नहीं छोड़ी बल्कि पार्टी ने उन्हें छोड़ा है. मैं तो बस पार्टी को आइना दिखा रहा था.
Read more »
