Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस ने 27 प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी की, थरूर तीसरी बार तिरुवनंतपुरम से लड़ेंगे चुनाव
Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस ने 27 प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी की, थरूर तीसरी बार तिरुवनंतपुरम से लड़ेंगे चुनाव जनसत्ता ऑनलाइन March 17, 2019 9:16 AM कांग्रेस ने शशि थरूर को तीसरी बार तिरुवनंतपुरम सीट से टिकट दिया है। फोटो सोर्स : इंडियन एक्सप्रेस Lok Sabha Election 2019: आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इनमें 27 प्रत्याशियों को टिकट दिए गए हैं। इस लिस्ट में केरल की 12, यूपी की 7, छत्तीसगढ़ की 5, अरुणाचल प्रदेश की 2 और आंध्र प्रदेश व अंडमान निकोबार की एक-एक सीट पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। इन सीटों में यूपी की कैराना व मेरठ जैसी हॉट सीटें भी शामिल हैं। वहीं, केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर तीसरी बार इसी सीट से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि थरूर 2009 से इसी सीट पर सांसद हैं। कैराना से इनका नाम : उत्तर प्रदेश की कैराना सीट से कांग्रेस ने हरेंद्र मलिक को टिकट दिया है। वहीं, मेरठ से डॉ.
ओम प्रकाश शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा गया है। बता दें कि कांग्रेस ने शुक्रवार रात अपनी तीसरी लिस्ट जारी की थी, जिसमें यूपी, असम, तेलंगाना और नॉर्थ-ईस्ट की 18 सीटों पर प्रत्याशी तय किए गए थे। अरुणाचल प्रदेश में इन्हें मिला टिकट : कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश की दोनों लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। अरुणाचल प्रदेश वेस्ट सीट पर नबाम तुकी को उतारा गया है, जो अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। 2014 में इस सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। वहीं, अरुणाचल प्रदेश ईस्ट सीट पर जेम्स लौवंगचा वैंग्लेट को टिकट दिया गया है। छत्तीसगढ़ से ये करेंगे दावेदारी : कांग्रेस ने चौथी लिस्ट में छत्तीसगढ़ की 5 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। इनमें सुरगुजा से खेल साई सिंह, रायगढ़ से लालजीत सिंह राठिया, जांगीर – चंपा से रवि भारद्वाज, बस्तर से दीपक बैज और कांकेर से बिरेश ठाकुर को मैदान में उतारा गया है। Also Read केरल की 12 सीटों पर प्रत्याशी घोषित : कांग्रेस ने केरल की 12 सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। कैसरगोड से राजमचान उन्नीथन, कन्नूर से के सुधाकरन, कोझिकोड से एमके राघवन, पलक्कड से वीके श्रीकंथन, अलाथूर से रेम्या हरीदास, थ्रिसूर से टीएन प्राथापन, चलकुडी से बेनी बहानन, एर्नाकुलम से हीबी ईडन, इडुक्की से डीन कुरिकोसे, मावेलिक्करा से कोडीकुनील सुरेश, पथनमहिट्टा से एंटो एंटनी और तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर को टिकट दिया गया है। यूपी की 7 सीटों पर उम्मीदवार तय : चौथी लिस्ट में कांग्रेस ने यूपी की 7 और सीटों पर उम्मीदवार तय कर दिए हैं। इनमें कैराना से हरेंद्र मलिक, बिजनौर से इंदिरा भट्टी, मेरठ से डॉ. ओम प्रकाश शर्मा, गौतमबुद्धनगर से डॉ. अरविंद सिंह चौहान, अलीगढ़ से चौधरी ब्रिजेंद्र सिंह, हमीरपुर से प्रीतम लोधी और घोसी सीट से बाल कृष्ण चौहान को टिकट दिया गया है। इनके अलावा अंडमान निकोबार की एकमात्र लोकसभा सीट से कुलदीप राय शर्मा को मैदान में उतारा गया है।Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Lok Sabha Election 2019 Full Schedule : लोकसभा चुनाव में आपकी सीट पर कब होगी वोटिंग, पढ़ें पूरी डिटेलचुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. जिसके मुताबिक पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इनमें आंध्र प्रदेश की 25, यूपी की 8, बिहार की 4, महाराष्ट्र की 7, अरुणाचल प्रदेश की 2, असम की 5, छत्तीसगढ़ की 1, जम्मू-कश्मीर की 2, मणिपुर की 1, मेघालय की 2, मिज़ोरम की 1, नागालैंड की 1, ओडिशा की 4, सिक्किम की 1, उत्तराखंड की 5, पश्चिम बंगाल की 2, लक्षद्वीप की 1, तेलंगाना की 17, त्रिपुरा की 1 और अंडमान की 1 सीटें शामिल हैं.
Read more »
टीएमसी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें कहां से कौन है दावेदारटीएमसी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट जारी करने के साथ ही ममता बनर्जी ने बताया कि टीएमसी ने 40.5 फीसदी महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है
Read more »
TMC के लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी, ममता बनर्जी ने 41% महिलाओं को दिया टिकटपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि इस बार पार्टी ने 41 फीसदी टिकट महिला उम्मीदवारों को देने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि यह पार्टी के लिए गर्व का विषय है.
Read more »
Filmafare ने जारी की नॉमिनेशन की पूरी लिस्ट, जानिए कौन-कौन है दौड़ में शामिल64th Vimal Filmafare Awards 2019: 64वां विमल फिल्मफेयर अवॉर्ड फंक्शन 23 मार्च 2019 को होने जा रहा है। इस ग्रैंड इवेंट में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे शिरकत करेंगे।
Read more »
एनसीपी की दूसरी लिस्ट में 5 नाम, शरद पवार के पोते पार्थ को मावल से टिकटएनसीपी ने बीड लोकसभा सीट से बजरंग सानोवने, दिंडोरी से धनराज महाने और शिरूर से मराठी फिल्मों के अभिनेता अमोल कोल्हे को चुनावी समर में उतारा है.
Read more »
LIVE: CPM ने जारी की 45 कैंडिडेट की पहली लिस्ट, इन्हें मिला टिकटलोकसभा चुनाव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी, प्रत्याशियों की लिस्ट
Read more »
माकपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, यहां देखें लिस्टसीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले लेफ्ट फ्रंट ने पश्चिम बंगाल में अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में लेफ्ट फ्रंट ने 25 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था।
Read more »
कांग्रेस ने जारी की 27 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, तिरुअनंतपुरम से शशि थरूर लड़ेंगे चुनाव– News18 हिंदीकांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, उत्तर प्रदेश और अंडमान व निकोबार के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है. इसके तहत अरुणाचल प्रदेश की दो, छत्तीसगढ़ की पांच, केरल की 12, उत्तर प्रदेश की सात और अंडमान और निकोबार की एक सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं.
Read more »
वाईएसआर कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए आंध्र प्रदेश से नौ प्रत्याशियों की सूची जारी कीपार्टी अध्यक्ष वाई एस जगनमोहन रेड्डी सभी 175 विधानसभा सीटों और शेष 16 संसदीय सीटों के लिए प्रत्याशियों की अगली सूची रविवार को जारी करेंगे.
Read more »
