हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस के गारंटी पत्र के बाद अब बीजेपी ने भी अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है. किसान, पहलवान और नौजवानों के लिए किसके घोषणापत्र में क्या वादे हैं?
हरियाणा के चुनावी रण में राजनीतिक दलों के रणबांकुरे उतर चुके हैं. चुनावी कुरुक्षेत्र में कौन किसको पटखनी देता है, कौन अगले पांच साल के लिए सूबे की सत्ता के शीर्ष पर काबिज होता है और किसके हिस्से पांच साल का इंतजार आता है, इसका फैसला सूबे की जनता 5 अक्टूबर को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में कैद करेगी.
'जनार्दन' की भूमिका निभाने जा रही जनता को अपने पाले में लाने के लिए राजनीतिक दलों ने वादों का पिटारा भी खोल दिया है. एक दिन पहले कांग्रेस ने सात गारंटियों का घोषणा पत्र जारी किया था तो वहीं आज यानी 19 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी ने भी अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है. दोनों ही दलों के चुनाव घोषणा पत्र को देखें तो इसके चार टार्गेट वर्ग नजर आते हैं- किसान, पहलवान, नौजवान और गरीब. हरियाणा में कांग्रेस के सबसे बड़े चेहरों में से एक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अभी एक दिन पहले ही आजतक से खास बातचीत में कहा भी था, "हमारे हरियाणा में तीन चीजें ही हैं- जय जवान, जय किसान और जय पहलवान." जय जवान सेना से रिलेट करता है और हरियाणा के चुनाव में सेना भर्ती की अग्निवीर स्कीम बड़ा मुद्दा है. कांग्रेस इसे लेकर बीजेपी पर हमलावर है और इसके जरिये युवाओं को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही है. वहीं, बीजेपी भी अब डैमेज कंट्रोल के मोड में है.पहले गृह मंत्री अमित शाह ने अग्निवीर को लेकर हुड्डा परिवार पर दुष्प्रचार का आरोप लगाते हुए दावा किया कि हर अग्निवीर को नौकरी की गारंटी है. अब बीजेपी के घोषणा पत्र में भी इसे लेकर पार्टी ने वादा किया है. बीजेपी और कांग्रेस में से किसके घोषणा पत्र में किसान, पहलवान और नौजवान के लिए क्या है?Advertisementकिसानों को एमएसपी पर क्या वादेहरियाणा में किसानों की बीजेपी से नाराजगी के चर्चे हैं. लोकसभा चुनाव में पार्टी पांच सीटों पर ही जीत सकी तो इसके पीछे भी किसानों की नाराजगी को प्रमुख वजह बताया गया. विधानसभा चुनाव भी शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 219 दिन से जारी किसान आंदोलन के साये में हो रहे हैं. ऐसे में कांग्रेस ने किसानों की एक प्रमुख मांग न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी की लीगल गारंटी को अपने सात वादों में प्रमुखता से जगह देकर किसान कार्ड चल दिया है.बीजेपी ने इसे काउंटर करने के लिए 24 फसलों की घोषित एमएसपी पर खरीद का वादा किया है. नायब सैनी सरकार ने एमएसपी पर खरीद का दायरा 24 फसलों तक बढ़ाने का ऐलान पहले से ही कर रखा है लेकिन किसान संगठन इतने से मानने को तैयार नहीं हैं. ऐसा माना जा रहा था कि बीजेपी इससे आगे जाकर कोई ठोस वादा करेगी जिससे किसानों की नाराजगी दूर की जा सके लेकिन पार्टी का संकल्प पत्र जारी होने के बाद ये बस अनुमान साबित हुए.पहलवानों पर किसका क्या वादाहरियाणा चुनाव में पहलवान आंदोलन भी बड़ा मुद्दा है. बीजेपी नेता और तब पार्टी के सांसद रहे डब्ल्यूएफआई के तत्कालीन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठ गए थे. साक्षी मलिक के साथ इस आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहे दो पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया अब कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं.Advertisementकांग्रेस ने विनेश को जुलाना सीट से चुनाव मैदान में भी उतार दिया है. कांग्रेस बृजभूषण शरण सिंह के हालिया बयान को भी हरियाणवी अस्मिता से जोड़कर खेल-खिलाड़ी और जाट के बीच ले जा रही है, जिसमें उन्होंने विनेश को पेरिस ओलंपिक के फाइनल मुकाबले से पहले अयोग्य ठहराए जाने को लेकर तंज किया था. खेल जगत से जुड़े लोगों के बीच वोटों का नुकसान न हो, इसके लिए बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में हर जिले में ओलंपिक नर्सरी का वादा किया है.नौजवानों के लिए किसके घोषणापत्र में क्याहरियाणा की एक पहचान सेना की नौकरी भी है और सेना भर्ती की अग्निवीर योजना सूबे के सबसे बड़े मुद्दों में से एक है. देश की कुल आबादी में हरियाणा की भागीदारी करीब दो फीसदी है और सेना में सूबे का प्रतिनिधित्व 10 फीसदी है. कांग्रेस इसे लेकर भी बीजेपी को लगातार घेर रही है. अग्निवीर को लेकर युवाओं की नाराजगी कैश कराने की कोशिश में जुटी कांग्रेस ने अपने गारंटी पत्र में दो लाख रिक्त पदों पर नियुक्ति के साथ ही नशा मुक्त हरियाणा के लिए पहल करने का वादा किया है.वहीं, बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में अग्निवीर पर डैमेज कंट्रोल के लिए हर हरियाणवी अग्निवीर को सरकारी नौकरी की गारंटी दी है. बीजेपी ने दो लाख युवाओं को बिना पर्ची, बिना खर्ची पक्की सरकारी नौकरी के साथ ही पांच लाख युवाओं को अन्य रोजगार के अवसर और नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन योजना से मासिक स्टाइपेंड देने का वादा किया है. बीजेपी के संकल्प पत्र में आईएमटी खरखौदा की तर्ज पर 10 औद्योगिक शहरों के निर्माण और हर शहर में 50 हजार लोकल युवाओं को नौकरी देने के लिए उद्यमियों को विशेष प्रोत्साहन देने का भी वादा किया है. Advertisement महिलाओं के लिए दोनों दलों का कैश बेनिफिट कार्डकांग्रेस ने महिलाओं को हर महीने दो हजार रुपये के साथ ही 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा किया है. कांग्रेस के वादे के बाद पार्टी का साइलेंट वोटर माने जाने वाले महिला वोटबैंक में कहीं सेंध न लग जाए, इसे लेकर बीजेपी भी एक्टिव मोड में आ गई है. बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस के मुकाबले सौ रुपये अधिक, महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने 2100 रुपये देने का वादा कर दिया है. बीजेपी के संकल्प पत्र में कॉलेज जाने वाली ग्रामीण क्षेत्र की हर छात्रा को स्कूटर देने का वादा भी है. यह भी पढ़ें: हरियाणा में चुनावों के बीच किसान संगठनों का 'न्याय मार्च', किसकी बढ़ेगी मुश्किल?ओबीसी के लिए किसके घोषणापत्र में क्या है?जातिगत जनगणना की मांग को लेकर आक्रामक कांग्रेस ने हरियाणा में भी यह वादा कर दिया है. कांग्रेस जाट के साथ दलित और ओबीसी को लाकर वोटों का नया गणित गढ़ने की रणनीति पर काम कर रही है. कांग्रेस के जातिगत जनगणना दांव को काउंटर करने और ओबीसी वोटबैंक को इंटैक्ट रखने के लिए बीजेपी ने संकल्प पत्र में तीन वादे किए हैं. बीजेपी ने ओबीसी और एससी-एसटी वर्ग के छात्रों के लिए सरकारी कॉलेजों से मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने पर पूर्ण छात्रवृत्ति के साथ ही ओबीसी वर्ग के उद्यमियों के लिए मुद्रा योजना के अतिरिक्त 25 लाख तक के लोन के लिए राज्य सरकार की गारंटी और 36 ओबीसी जातियों के लिए अलग-अलग कल्याण बोर्ड बनाने का वादा किया है.Advertisement यह भी पढ़ें: हरियाणा के हर अग्निवीर को परमानेंट जॉब, महिलाओं को 2100 रुपये महीने... संकल्प पत्र में BJP के वादेगरीब के लिए किसने क्या वादे किएकांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में गरीबों को सौ गज का प्लॉट, 3.5 लाख रुपये की लागत वाला दो कमरों का घर देने का वादा किया था. कांग्रेस ने वृद्धावस्था, दिव्याग और विधवा पेंशन की राशि छह हजार रुपये करने का भी वादा किया है. बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पांच लाख आवास के साथ ही सामाजिक पेंशनों में डीए और पेंशन जोड़ने वाले साइंटिफिक फॉर्मूले के आधार पर वृद्धि करने का वादा किया है.यह भी पढ़ें: महिलाओं को हर माह 2 हजार, 500 में सिलेंडर.... हरियाणा चुनाव को लेकर कांग्रेस का गारंटी पत्र जारीअन्य वादेकांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 300 यूनिट तक फ्री बिजली और 25 लाख रुपये तक फ्री इलाज की सुविधा देने का वादा किया है. वहीं, बीजेपी ने चिरायु आयुष्मान योजना के तहत हर परिवार को 10 लाख तक फ्री इलाज, 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को अलग से पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देने का वादा किया है. ये भी देखें
Haryana Assembly Elections 2024 Congress Guarantee Card Farmers Msp Wrestlers Youth Poor
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस की 34 उम्मीदवारों पर लगी मुहर, जानिए कब आएगी लिस्टहरियाणा विधानसभा के लिए 90 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं. हरियाणा में बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबले की संभावना है.
Read more »
राहुल गांधी का 'वीटो', हरियाणा में क्या आप-कांग्रेस का होगा गठबंधन?Haryana Assembly Election 2024: कांग्रेस नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच गठबंधन के इच्छुक हैं।
Read more »
Analysis: क्या AAP-कांग्रेस का हाथ मिलाना मजबूरी, हरियाणा चुनाव में कौन किसके लिए जरूरी?AAP-Congress Alliance: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अचानक आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ गठबंधन का फैसला किया है और केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पार्टी नेताओं से राय मांगी है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर हरियाणा चुनाव में कौन किसके लिए जरूरी है.
Read more »
भास्कर ओपिनियन: हरियाणा में कांग्रेस और आप के बीच का तनाव भाजपा के लिए लाभकारीहरियाणा में पहलवानों को अपने पक्ष में करके जीत जैसा उत्साह मना रही कांग्रेस पार्टी को भी झटका लग ही गया। चुनाव पूर्व समझौते की जो बात कांग्रेस और आप पार्टी में चल रही थी, वह टूट चुकी है। कुल मिलाकर भाजपा को इसका फायदाBhaskar Opinion | Haryana Assembly Election 2024 tension between Congress and AAP beneficial for...
Read more »
हरियाणा चुनाव में कांग्रेस और आप के अलग-अलग लड़ने का असर क्या होगा?हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बात चल रही थी लेकिन सोमवार को आप ने अचानक से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी. क्या हरियाणा में बीजेपी विरोधी वोट बँट जाएंगे?
Read more »
Haryana Assembly Elections 2024 : कांग्रेस VS बीजेपी - घोषणापत्र में किसने किए क्या वादे, जानेंएक ओर जहां कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में 7 बड़े वादे किए हैं और इसमें महिलाओं से लेकर बच्चों और बुजुर्गों तक पर अपना फोकस रखा है तो वहीं बीजेपी ने भी अग्निवीर, 500 रुपये में सिलेंडर देने और मुफ्त इलाज आदि जैसे कई बड़े वादे किए हैं.
Read more »
