अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कवि कुमार विश्वास पर बॉलीवुड कपल सैफ अली खान और करीना कपूर खान पर की गई उनकी हालिया टिप्पणियों के लिए निशाना साधा.
अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने रविवार को कवि कुमार विश्वास पर बॉलीवुड कपल सैफ अली खान और करीना कपूर खान पर की गई उनकी हालिया टिप्पणियों के लिए निशाना साधा. कांग्रेस सांसद ने कहा कि उन्हें किसी के निजी जीवन में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है. हाल ही में मुरादाबाद में एक कार्यक्रम में विश्वास ने सैफ या करीना का नाम लिए बिना उन्हें अपने बेटे का नाम एक 'आक्रमणकारी' के नाम पर रखने पर सवाल उठाया.
पिछले साल दिसंबर में भी विश्वास ने विवाद खड़ा किया था, जब उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी एक्ट्रेस बेटी सोनाक्षी सिन्हा पर अप्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए उनकी अंतरधार्मिक शादी का जिक्र किया था.अपने निर्वाचन क्षेत्र के दौरे के दौरान शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विश्वास एक महान कवि हैं, लेकिन उन्हें किसी के निजी जीवन में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए.'ऐसे बयानों से विश्वास का कद कम होता है'कांग्रेस सांसद ने कहा, 'ऐसे बयानों से विश्वास का कद कम होता है...उन्हें ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. मैं उनकी टिप्पणियों का समर्थन नहीं करता. उन्होंने राजस्थान में भी इसी तरह के विवादित बयान दिए थे. केवल वही जानते हैं कि उन्हें क्या परेशान कर रहा है.' Advertisementउन्होंने कहा, 'विश्वास ऐसी टिप्पणियां तभी करते हैं, जब उनका कोई इरादा होता है. इसलिए (खान के खिलाफ) ऐसा बयान देने के पीछे उनका कोई इरादा रहा होगा.' अपने दौरे के दौरान शर्मा ने पार्टी कार्यालय आए स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की और उन्हें अमेठी की समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कुछ जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के लिए कंबल भी बांटे. शर्मा ने कहा, 'सेवा कांग्रेस की परंपरा रही है, जो गांधी परिवार की प्रेरणा से अमेठी और रायबरेली में जारी है. सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने हमेशा जरूरतमंदों की मदद की है, यह परंपरा आज भी जारी है.
कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा कवि कुमार विश्वास सैफ अली खान करीना कपूर खान बॉलीवुड
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अब कुमार विश्वास ने सोनाक्षी सिन्हा पर किया कमेंट, बोले- रामायण सिखाएं कहीं ऐसा ना हो आपकी श्रीलक्ष्मी कोई और ले जाएछोटे पर्दे के शक्तिमान मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा की परवरिश पर सवाल उठाए थे और कुमार विश्वास ने ऐसा कमेंट किया कि कांग्रेस नेता ने उन्हें आड़े हाथों लिया है.
Read more »
कुमार विश्वास का रामायण और लक्ष्मी पर टिप्पणी, सोशल मीडिया पर भड़कावकवि कुमार विश्वास ने रामायण और लक्ष्मी के नामों के इस्तेमाल पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि भारत की सांस्कृतिक चेतना के प्रति वितृष्णा पैदा करने का षड्यंत्र है।
Read more »
राहुल गांधी ने गिरी नगर सब्जी मंडी में महंगाई का हाथ देखाकांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली की गिरी नगर सब्जी मंडी में आम लोगों से राय ली और महंगाई के बढ़ते दामों पर मोदी सरकार पर निशाना साधा।
Read more »
कुमार विश्वास के टिप्पणी से सोनाक्षी सिन्हा पर जमने लगे सवालकुमार विश्वास ने 'रामायण' के बारे में अपने नज़रिये को साझा किया, जिससे सोनाक्षी सिन्हा पर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं.
Read more »
कवि कुमार विश्वास की कमाई और संपत्तिकवि कुमार विश्वास की कमाई और संपत्ति के बारे में जानकारी।
Read more »
कवि कुमार विश्वास के तंज पर पूर्व सांसद एसटी हसन का जवाबप्रख्यात कवि कुमार विश्वास के काव्य पाठ में दिए गए तंज पर पूर्व सांसद एसटी हसन ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कवि के 'तैमूर' शब्द को लेकर सवाल उठाया है और कहा कि यदि उनके पास कोई सबूत है तो उसे प्रस्तुत करें।
Read more »
