संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है, जो 19 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र की रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक सोनिया गांधी के आवास पर हुई। बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे, पी चिदंबरम, गौरव गोगोई और सोनिया गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल...
नई दिल्ली: संसद का शीतकालीन सत्र कल यानी सोमवार से शुरू होने जा रहा है और यह 19 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र में कुल 13 विधेयक सूचीबद्ध हैं, जिनके सत्र के दौरान पारित होने की संभावना है। इन विधेयकों में राष्ट्रीय राजमार्ग विधेयक, परमाणु ऊर्जा विधेयक, कॉर्पोरेट कानून विधेयक, बीमा कानून विधेयक और भारतीय उच्च शिक्षा आयोग विधेयक-2025 शामिल हैं।वहीं, इस बैठक से पहले कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी बैठक शुरू कर दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद पी चिदंबरम, गौरव गोगोई, कोडिकुन्निल सुरेश संसद के शीतकालीन सत्र की रणनीति तैयार करने के लिए कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक के लिए कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचे हैं। इसके अलावा मनीष तिवारी, मणिकम टैगोर, प्रमोद तिवारी सहित कांग्रेस सांसद संसद के शीतकालीन सत्र की रणनीति तैयार करने के लिए कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक के लिए कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचे हैं। कल से संसद का शीतकालीन सत्र , सरकार ने भी बुलाई थी सर्वदलीय बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ संसद भवन परिसर, नई दिल्ली में एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुलाई थी। इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा, विधि एवं न्याय राज्य मंत्री और संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और संसदीय कार्य और सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ.
एल. मुरुगन भी शामिल हुए। कुल मिलाकर, बैठक में मंत्रियों सहित 36 राजनीतिक दलों के 50 नेताओं ने भाग लिया।वहीं लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने केंद्र सरकार को घेराकांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र और संसदीय परंपरा को खत्म करने पर तुली है। संसद का शीतकालीन सत्र सिर्फ 19 दिन का है, जिसमें सिर्फ 15 दिन ही चर्चा हो पाएगी। शायद यह सबसे छोटा सत्र होगा। मगर हम चाहते हैं कि इस सत्र में देश के मुख्य मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। गौरव गोगोई ने इस दौरान कई मुद्दे भी सामने रखे। राष्ट्रीय सुरक्षा: दिल्ली में हुए धमाके पर चर्चा हो, जो कि देश के गृह मंत्रालय की नाकामियों का सबूत है लोकतंत्र की सुरक्षा: चुनाव आयोग राजनीतिक पक्षपात कर रहा है, ऐसे में वोटर लिस्ट और इलेक्शन सिक्योरिटी पर भी चर्चा होनी चाहिए स्वास्थ्य की सुरक्षा: देश के हर कोने में एयर पॉल्यूशन बढ़ रहा है, जो काफी गंभीर मामला है और हम इसपर भी चर्चा चाहते हैं आर्थिक सुरक्षा: हम देश के किसानों, श्रमिकों के अधिकारों पर भी चर्चा करना चाहते हैं, जहां किसान फसलों के सही दाम न मिलने और श्रमिक कारखानों में सुरक्षा न मिलने से परेशान है प्राकृतिक सुरक्षा: देश में बाढ़, लैंडस्लाइड और हरिकेन जैसी प्राकृतिक आपदाओं पर भी बात हो, क्योंकि इस मामले में सरकार की कोई तैयारी नहीं है विदेश नीति की सुरक्षा: हम विदेश नीति पर भी चर्चा चाहते हैं, क्योंकि हालात ऐसे बन गए हैं, जहां मोदी सरकार दूसरे देशों के हिसाब से अपनी नीति बना रही हैगौरव गोगोई ने कहा कि मोदी सरकार संसदीय मर्यादा को डिरेल कर रही है और लोकतांत्रिक परंपरा की कब्र खोद रही है। इन मुद्दों पर सभी विपक्षी दल एक साथ हैं। हमारी मांग है कि लोकतंत्र के मंदिर में लोकतांत्रिक परंपरा के साथ देश और जनता के मुद्दों पर चर्चा हो।
Congress Party Meeting Bill In Parliament Session Sonia Gandhi संसद का शीतकालीन सत्र संसद सोनिया गांधी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राहुल से बोले आशीष झा, कोरोना 12 से 18 महीने की समस्या, 2021 से पहले नहीं मिलेगा छुटकाराCovid-19, Covid-19 News, Covid-19 updates, Pandemic of COVID-19, Covid-19 death, coronavirus news, Lockdown in India, Rahul Gandhi, Ashish Jha, कोविड-19, कोरोना वायरस, राहुल गांधी, आशीष झा
Read more »
Corona का कहर, 18000 केश शिल्पी परिवारों पर रोजी-रोटी का संकटCorona Side effect, Covid-19, Covid-19 News, Covid-19 updates, Pandemic of COVID-19, coronavirus news, Lockdown in India, Corona का कहर, केश शिल्पी
Read more »
Lockdown में स्पेशल ऑफर, संभव हो तो खरीदें, नहीं तो मुफ्त में ले जाएं सब्जीCovid-19, Covid-19 News, Covid-19 updates, Pandemic of COVID-19, Covid-19 death, coronavirus news, Lockdown in India, Lockdown में स्पेशल ऑफर, सब्जी, कोरोना वायरस, कोविड 19
Read more »
Corona Live Updates : 24 घंटे में रिकॉर्ड 7466 नए केस, 175 की मौतCovid-19, Covid-19 News, Covid-19 updates, Pandemic of COVID-19, coronavirus news, Covid-19 death Corona Live Updates, कोरोना वायरस, कोविड-19, कोरोना लाइव अपडेट्स
Read more »
48 घंटे में 9 यात्रियों की मौत के बाद जागा रेलवे, यात्रियों से की अपीलCovid-19, Covid-19 News, Covid-19 updates, Pandemic of COVID-19, coronavirus news, Railway, Shramik special trains, Lockdown in India, कोरोना वायरस, कोविड-19, रेलवे, श्रमिक स्पेशल ट्रेन, यात्री, अपील
Read more »
Ground Report : ऑस्ट्रिया की खूबसूरती पर कोरोनावायरस का ग्रहण, अर्थव्यवस्था पटरी परआखिर कोरोना काल ऑस्ट्रिया में रह रहे लोगों की लाइफ स्टाइल में क्या परिवर्तन आया और अर्थव्यवस्था से लेकर समाज के ताने-बाने पर वहां क्या असर पड़ा corona austria
Read more »
