बिहार में चुनाव हैं. चुनावी राज्य के भोजपुरी बेल्ट में बीजेपी और उसकी अगुवाई वाले एनडीए ने पूरी ताकत झोंक रखी है और इधर पूर्वी यूपी में कोर वोटर मानी जाने वाली जातियों के बीच संघर्ष छिड़ा हुआ है.
भारतीय जनता पार्टी और उसकी अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल घटक दल बिहार चुनाव की तैयारी में जुटे हैं. बीजेपी और एनडीए का फोकस बिहार के भोजपुरी बेल्ट पर है, जो 2020 के विधानसभा चुनाव और 2024 के आम चुनाव में सत्ताधारी गठबंधन के लिए कमजोर कड़ी साबित हुआ था.
एनडीए ने अपने कमजोर किले को दुरुस्त करने की कवायद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उतार दिया है. पीएम मोदी काराकाट और सीवान में रैलियां कर चुके हैं, 18 जुलाई को मोतिहारी से भी बिहार को हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देने वाले हैं. लेकिन बिहार के भोजपुरी बेल्ट के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक स्तर पर गहरा जुड़ाव रखने वाले वाराणसी से बलिया तक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिड़ी जातीय जंग चुनावी राज्य में सत्ताधारी गठबंधन के लिए चुनौती बन सकती है. वाराणसी में राजभर बनाम राजपूतवाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के छितौना गांव में संजय सिंह और भोला राजभर, दो परिवारों की लड़ाई ने जातीय संघर्ष का रंग ले लिया है. संजय सिंह बीजेपी के बूथ अध्यक्ष भी बताए जा रहे हैं, जिनके पक्ष में करणी सेना और अन्य क्षत्रिय संगठन लामबंद हो गए हैं. भोला राजभर के पक्ष में भी यूपी सरकार के मंत्री अनिल राजभर, ओमप्रकाश राजभर की अगुवाई वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के रामअचल राजभर समेत राजभर बिरादरी के तमाम नेता और संगठन आ गए हैं. Advertisement यूपी सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर के पुत्र और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के महासचिव अरविंद राजभर के छितौना मार्च के दौरान करणी सेना और एक जाति विशेष के लिए गालियां, अपशब्दों का उपयोग करते हुए नारेबाजी का वीडियो सामने आया था. यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिसमें राजपूत बिरादरी से आने वाले राजेश सिंह राजपूत का नाम भी है. इस केस के बाद क्षत्रिय संगठनों का आक्रोश और भड़का.क्षत्रिय संगठन प्रशासन की तमाम कवायदों और बंदिशों के बावजूद 15 जुलाई को छितौना जाने के लिए सड़कों पर उतर आए और उनकी पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई. जिस व्यक्ति पर केस ने क्षत्रिय आक्रोश को और हवा दी, उसके परिवार की जड़ें भी बिहार से जुड़ी हुई हैं. साल 2017 में यूपी की सत्ता पर बीजेपी के काबिज होने से पहले हिंदू युवा वाहिनी की वाराणसी महानगर इकाई के उपाध्यक्ष रहे राजेश सिंह राजपूत का परिवार मूल रूप से बिहार के कैमूर जिले का रहने वाला है.बलिया में राजपूत और वैश्य की लड़ाईवाराणसी में राजभर बनाम राजपूत की लड़ाई थी ही, बलिया में भी रसड़ा के चेयरमैन और श्रीनाथ मठ के महंत के बीच हुए विवाद ने राजपूत बनाम वैश्य की शक्ल ले ली है. श्रीनाथ मठ पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ ही बिहार और अन्य इलाकों में रहने वाले सेंगर राजपूतों की आस्था का बड़ा केंद्र है. Advertisement मठ के महंत कौशलेंद्र गिरि और नगर पंचायत अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल के बीच पिछले दिनों एक आध्यात्मिक आयोजन को लेकर मारपीट हो गई थी. महंत ने चेयरमैन विनयशंकर जायसवाल के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था, जिसमें उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी. चेयरमैन बीजेपी से जुड़े हैं और वह जिस वैश्य बिरादरी से आते हैं, वह भी बीजेपी का कोर वोटर मानी जाती है.पूर्वी यूपी की जातीय जंग का बिहार इफेक्ट कैसेअब सवाल है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश की जातीय जंग का बिहार इफेक्ट कैसे? दरअसल, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के भोजपुरी बेल्ट के बीच न सिर्फ भाषायी, सामाजिक और सांस्कृतिक समानता है, बल्कि इन इलाकों के बीच रोटी-बेटी का संबंध है. वाराणसी में कैमूर, रोहतास, भोजपुर समेत बिहार के भोजपुरी भाषी जिलों के लोगों की भी बड़ी आबादी है.वहीं, बिहार के बक्सर में यूपी के गाजीपुर और बलिया जिले के सीमावर्ती इलाकों के लोग भी अच्छी-खासी तादाद में रहते हैं. दोनों के राजनीतिक संबंध कितने गहरे हैं, इसे इस बात से भी समझा जा सकता है कि यूपी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का परिवार मूल रूप से बक्सर का रहने वाला है और उनकी सियासी कर्मभूमि बलिया रहा.पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने 1989 में अपनी गृह सीट बलिया के साथ ही बिहार के महाराजगंज से भी लोकसभा चुनाव लड़ा और जीते. पिछले साल लोकसभा चुनाव नतीजों में भी दोनों राज्यों के भोजपुरी बेल्ट की सियासी ट्यूनिंग देखने को मिली थी. तब बीजेपी बिहार के साथ सीमा साझा करने वाले बलिया, गाजीपुर और चंदौली लोकसभा सीट हार गई थी. Advertisement यह भी पढ़ें: राजभर बनाम राजपूत की जंग क्यों छिड़ गई है पूर्वांचल में? बीजेपी के लिए क्या नफा-नुकसानबलिया की सीमा से सटे बिहार के आरा और बक्सर के साथ ही भोजपुरी बेल्ट की सासाराम, शाहाबाद और औरंगाबाद लोकसभा सीट पर भी बीजेपी को मात मिली थी. ये ऐसी सीटें हैं, जिन्हें बीजेपी का मजबूत गढ़ माना जाता था.2020 चुनाव में भी नीचे रहा था बीजेपी का ग्राफबिहार के भोजपुरी बेल्ट में बीजेपी और उसकी अगुवाई वाले एनडीए का ग्राफ 2020 के चुनाव में भी नीचे रहा था. भोजपुरी भाषी 10 जिलों की 73 विधानसभा सीटों में से एनडीए 27 ही जीत सका था और राष्ट्रीय जनता दल की अगुवाई वाले महागठबंधन ने 45 सीटें जीती थीं. रोहतास, कैमूर, बक्सर और औरंगाबाद जैसे जिलों में बीजेपी शून्य पर सिमट गई थी.यह भी पढ़ें: पहले काराकाट, अब सीवान... जानिए RJD के बेस 'भोजपुरी बेल्ट' पर इस बार क्यों है BJP का फोकससाल 2020 के बिहार चुनाव और 2024 के संसदीय चुनाव नतीजों से सबक लेकर बीजेपी चुनाव कार्यक्रम के ऐलान से पहले ही भोजपुरी बेल्ट में एक्टिव हो गई है, लेकिन सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर गहरा जुड़ाव रखने वाले पूर्वी यूपी में अपनी कोर वोटर जातियों राजपूत और वैश्य के साथ राजभर का ट्राएंगल कॉन्फ्लिक्ट बिहार चुनाव में पार्टी की चुनौती बढ़ा सकता है.---- समाप्त ----
Rajput Vs Rajbhar Bihar Assembly Election 2025 Bjp Nda Core Voter Bjp
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूपी में कौन चाहता है ब्राह्मण बनाम यादव के बीच संघर्ष, किसे होगा राजनीतिक फायदा?उत्तर प्रदेश के इटावा में जिस तरह एक कथावाचक की पिटाई मुद्दा बन गया है, वह राजनीति के अलावा कुछ नहीं है. यूपी में योगी सरकार पर ब्राह्मणों की उपेक्षा के आरोप लगते रहे हैं पर इसका फायदा समाजवादी पार्टी को नहीं मिल सका है. उत्तर प्रदेश की राजनीति के एपिसेंटर में एक बार फिर ब्राह्मण ही हैं.
Read more »
मर्दों की जिंदगी जहन्नम करने वाले प्रोस्टेट कैंसर के 5 शुरुआती लक्षण, वक्त पर पहचाने से बच सकती है जानप्रोस्टेट कैंसर मर्दों को अफेक्ट करता है, इसलिए जरूरी है कि इसके लक्षणों को शुरुआत में ही पहचानकर डॉक्टर के पास इलाज के लिए जाएं, ताकि बीमारी ज्यादा न बढ़ जाए.
Read more »
दलाई लामा बनाम चीन: तिब्बती संघर्ष के गढ़ में चीन को चुनौती देते लोगचीन के दक्षिण-पश्चिम में स्थित सिचुआन प्रांत का यह मठ दशकों से तिब्बती विरोध का केंद्र रहा है. दुनिया ने इसका नाम 2000 के दशक के आख़िर में जाना, तब जब यहां कई तिब्बती लोगों ने चीनी शासन के विरोध में ख़ुद को आग लगा ली.
Read more »
बड़ी खबर LIVE: बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण पर SC में सुनवाई, कोर्ट ने चुनाव आयोग के समय पर उठाया सवालसुप्रीम कोर्ट में बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई हुई।
Read more »
0, 0, 22, 0, 0, 0, 0... जिस जसप्रीत बुमराह से कांपते हैं बल्लेबाज, उसके नाम शर्मनाक रिकॉर्डभारत बनाम इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट में तीन दिन का खेल खत्म हो चुका है। इस मैच में जसप्रीत बुमराह के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड बना है।
Read more »
क्या भारत से बैर की साझा जमीन साथ लाएगी बांग्लादेश और पाकिस्तान को, चीन क्यों डाल रहा खाद-पानी?हाल में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने एक बड़ा बयान दिया, जिसके मुताबिक पाकिस्तान, बांग्लादेश और चीन का मिलना देश के लिए रणनीतिक चुनौती बन सकता है.
Read more »
