कल वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे PM narendramodi , कॉरीडोर का करेंगे शिलान्यास
शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे. इस दौरान वह यहां बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना भी करेंगे. पीएम मोदी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है. सत्ता संभालने के तुरंत बाद ही पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर के विस्तारीकरण की योजना को हरी झंडी दी थी, अब वह वक्त भी सामने आ गया है जब पीएम निर्माण कार्यों के लिए भूमि पूजन के साथ ही शिलान्यास भी करेंगे.
शुक्रवार को पीएम मोदी द्वारा शिलान्यास की जाने वाली इस योजना के जरिये करीब चार सौ करोड़ की लागत से काशी विश्वनाथ कॉरीडोर का निर्माण किया जाना है. इस बेहद खास योजना को मूर्तरूप देने में करीब तीन सौ घर खरीदा जाना था और लगभग सात लाख स्क्वायर फीट के एरिया का विकास किया जाना था. बीते डेढ़ वर्षों में सभी कार्य काफी तेजी के साथ किए गए हैं. माना जा रहा है कि आने वाले एक-सवा साल में काशी विश्वनाथ कॉरीडोर अपने वास्तविक रूप में सामने आ जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे वाराणसी पहुंचेंगे और बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन के बाद शिलान्यास और भूमि पूजन करेंगे. बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने 19 फरवरी को वाराणसी का दौरा किया था. उस दौरान उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र को तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का तोहफा दिया था. इस दौरान उन्होंने विश्व के पहले ऐसे लोकोमोटिव इंजन को भी हरी झंडी दिखाई थी, जिसे डीजल संस्करण से इलेक्ट्रिक इंजन में तब्दील किया गया था.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LIVE: भारत की चेतावनी के बाद इमरान खान का ऐलान- पायलट को कल रिहा करेंगेBREAKING AbhinandanMyHero कल रिहा होंगे अभिनंदन
Read more »
इमरान खान ने पाकिस्तान की संसद में कहा, 'भारतीय पायलट अभिनंदन को कल रिहा करेंगे'बता दें नियंत्रण रेखा के पास भारत और पाकिस्तान की वायु सेनाओं के बीच भीषण संघर्ष के बाद पाकिस्तान ने भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन को उस समय हिरासत में ले लिया था जब उनका मिग 21 लड़ाकू विमान गिर गया था।
Read more »
अमन के संदेश के लिए भारतीय पायलट को कल रिहा करेंगे: इमरान ख़ानअमन का संदेश देने के लिए भारतीय पायलट को कल रिहा करेंगे: इमरान ख़ान Pakistan India ImranKhan Abhinandan पाकिस्तान इमरानखान भारत विंगकमांडरअभिनंदन
Read more »
अमन का संदेश देने के लिए भारतीय पायलट को कल रिहा करेंगे: इमरान ख़ानभारत पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव के बीच संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा कि उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन करने की कोशिश इसलिए की क्योंकि स्थितियों का बिगड़ना न पाकिस्तान के हक़ में होगा न भारत के.
Read more »
लोकसभा चुनाव का बिगुल : पहली बार अमेठी जाएंगे पीएम मोदी, पटना में नीतिश के साथ करेंगे संकल्प रैलीपटना/ लखनऊ। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को एनडीए की 'संकल्प रैली' को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में किसी चुनावी रैली को एकसाथ संबोधित करेंगे। इस रैली में इन दोनों नेताओं के अतिरिक्त लोजपा के प्रमुख रामविलास पासवान भी संबोधित करेंगे। राजग के तीनों प्रमुख नेता बिहार में लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे। इसके अलावा मोदी उत्तरप्रदेश के अमेठी में पहली बार पहुंच रहे हैं। यहां मोदी असॉल्ट राइफल की नई यूनिट का लोकार्पण करेंगे। अमेठी में 29 साल बाद पहुंचने वाले वे पहले गैर कांग्रेसी और तीसरे प्रधानमंत्री होंगे।
Read more »
पीएम मोदी कल करेंगे इस योजना की शुरुआत, 10 करोड़ मजदूरों को मिलेगा फायदाइस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को हर महीने 3000 रुपयें पेंशन दी जाएगी.
Read more »
अयोध्या केसः कल सुप्रीम कोर्ट बताएगा, मामले में मध्यस्थता होगी या नहीं-Navbharat TimesIndia News: सुप्रीम कोर्ट बुधवार को तय करेगा कि अयोध्या के राम मंदिर बाबरी मस्जिद जमीन विवाद मामले को मध्यस्थता के लिए भेजा जाए या नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान सुझाव दिया था कि दोनों पक्षकार बातचीत का रास्ता निकालने पर विचार करे।
Read more »
Ayodhya Case: अयोध्या विवाद: कल सुप्रीम कोर्ट बताएगा, मामले में मध्यस्थता होगी या नहींIndia News: सुप्रीम कोर्ट आज तय करेगा कि अयोध्या के राम मंदिर-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद मामले को मध्यस्थता के लिए भेजा जाए या नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान सुझाव दिया था कि दोनों पक्षकार बातचीत का रास्ता निकालने पर विचार करें।
Read more »
