कर्मचारियों को 5 करोड़ शेयर देगी इन्फोसिस, TSC के सीईओ को 16 करोड़ का पैकेज

United States News News

कर्मचारियों को 5 करोड़ शेयर देगी इन्फोसिस, TSC के सीईओ को 16 करोड़ का पैकेज
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 108 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 46%
  • Publisher: 63%

आईटी कंपनी इन्फोसिस अपने कर्मचारियों को प्रोत्साहन के रूप में पांच करोड़ शेयर देगी

देश की दूसरी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस अपने कर्मचारियों को प्रोत्साहन के रूप में पांच करोड़ शेयर देगी. यह संख्या कंपनी की कुल इक्विटी शेयर पूंजी का करीब 1.15 फीसदी होगी. दूसरी तरफ, खबर यह भी है कि देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के सीईओ को पिछले साल 16 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज मिला है.

इन्फोसिस के निदेशक मंडल ने कर्मचारियों के लिये ‘विस्तारित स्टॉक स्वामित्व कार्यक्रम 2019’ के तहत इस योजना को मंजूरी दी है. इसके तहत कर्मचारियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर प्रोत्साहित करने के लिये पांच करोड़ शेयरों का आवंटन किया जाएगा.शेयर बाजारों को दी गई सूचना में इन्फोसिस ने कहा कि उसका ताजा शेयर आवंटन कार्यक्रम ‘2019 प्लान’ कंपनी के 2015 के कार्यक्रम से अलग है. तब शेयरों का आवंटन समय के आधार पर किया गया था, जबकि 2019 की योजना में शेयर आवंटन पूरी सख्ती के साथ प्रदर्शन के आधार पर होगा. इस लिहाज से यह प्रस्तावित किया जाता है कि 2019 योजना के तहत कंपनी के अधिकतम पांच करोड़ शेयरों का आवंटन किया जाएगा. सूचना में कहा गया है कि 2019 की योजना शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के दिन से प्रभावी होगी. इन्फोसिस ने अप्रैल में कहा था कि वह डिजिटल स्किल से लैस अपने कर्मचारियों के लिये एक प्रोत्साहन योजना लेकर आएगी. कंपनी कर्मचारियों को नई प्रौद्योगिकी पर काम करने के अवसर देने वाली परियोजनाओं पर नये सिरे से तैनात करेगी. इन्फोसिस ने कहा, 'यह एक विशिष्ट योजना है जिससे कर्मचारियों के बीच कंपनी के प्रति स्वामित्व का भाव गहरा होगा. साथ ही यह प्रदर्शन आधारित योजना होने के नाते प्रमुख प्रतिभाओं को साथ रखने के लिए प्रोत्साहित और आकर्ष‍ित करेगा. गौरतलब है कि मार्च, 2019 की तिमाही के अंत तक इन्फोसिस में करीब 2.28 लाख कर्मचारी काम कर रहे थे. इस तिमाही में कंपनी में आट्रिशन रेट यानी नौकरी छोड़ने की दर 20.4 फीसदी थी, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 19.5 फीसदी था.इन्फोसिस ने यह भी बताया है कि प्रस्तावित योजना के तहत सीईओ एवं एमडी सलिल पारिख को सालाना प्रदर्शन के आधार पर 10 करोड़ रुपये मूल्य के रेस्ट्र‍िक्टेड स्टॉक यूनिट दिए जाएंगे. इस शेयरों को सीईओ ग्रांट होने से एक साल के भीतर भुना सकेंगे. इसी तरह कंपनी के सीओओ प्रवीण राव को 4 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर दिए जाएंगे.दूसरी तरफ, देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने बताया है कि पिछले वित्त वर्ष यानी 2018-19 में उसके सीईओ को पिछले साल 16.02 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज मिला है. यह एक साल पहले की तुलना में 28 फीसदी ज्यादा है. गोपीनाथन के पैकेज में 1.15 करोड़ रुपये की सैलरी, 1.26 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ, कमीशन के रूप में 13 करोड़ रुपये और 60 लाख रुपये का अन्य भत्ता मिला है. इसके पिछले वित्त वर्ष यानी 2017-18 में उन्हें 12.49 करोड़ रुपये का पैकेज मिला था.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

चुनावी माहौल, सेंसेक्स बेहाल: 10 दिन में 1500 अंक से ज्‍यादा टूटा, निफ्टी में भी फिसलनचुनावी माहौल, सेंसेक्स बेहाल: 10 दिन में 1500 अंक से ज्‍यादा टूटा, निफ्टी में भी फिसलनशुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली. यह लगातार आठवां कारोबारी दिन है जब बाजार लाल निशान पर बंद हुआ.
Read more »

आईपीओ लांच पर हुआ उबर को नुकसान, 7.6 फीसदी गिरा शेयरआईपीओ लांच पर हुआ उबर को नुकसान, 7.6 फीसदी गिरा शेयरऐप बेस्ड कैब सेवा देने वाली कंपनी उबर को आईपीओ लांच वाले दिन ही शेयर बाजार में नुकसान उठाना पड़ा है। कंपनी ने शुक्रवार
Read more »

टिकट के लिए अरविंद केजरीवाल को दिए 6 करोड़ रुपये, AAP उम्मीदवार के बेटे का खुलासाटिकट के लिए अरविंद केजरीवाल को दिए 6 करोड़ रुपये, AAP उम्मीदवार के बेटे का खुलासाछठे चरण में दिल्ली में होने वाले LokSabhaElections2019 से एक दिन पहले पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से AamAadmiParty उम्मीदवार बलबीर सिंह जाखड़ के बेटे उदय ने सनसनीखेज खुलासा किया है... electionswithjagran ArvindKejriwal KejriwalTakeBribe लोकसभाचुनाव2019
Read more »

वॉर्नर को ऑरेंज और ताहिर को पर्पल कैप, विजेता टीम मुंबई को 20 करोड़ रुपएवॉर्नर को ऑरेंज और ताहिर को पर्पल कैप, विजेता टीम मुंबई को 20 करोड़ रुपएफाइनल हारने वाली चेन्नई की टीम को 12.5 करोड़ रुपए मिले आंद्रे रसेल को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर और सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन अवॉर्ड शुभमन गिल इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन रहे | IPL 2019 Winner Prize Money: Awards and Prize Money IPL 2019, IPL 2019 Winner & Runner Up Team Prize Money
Read more »

IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस को मिले 20 करोड़, CSK को मिले इतने रुपयेIPL चैंपियन मुंबई इंडियंस को मिले 20 करोड़, CSK को मिले इतने रुपयेफाइनल में रोहित के धुरंधरों ने दिखाया कि क्यों उनकी टीम आईपीएल इतिहास की सफलतम टीमों में से एक है. इस खिताब के साथ ही मुंबई इंडियंस ने चेन्नई को पीछे छोड़ दिया है जिनके नाम तीन आईपीएल की ट्रॉफी है.
Read more »

बाजार में गिरावट का सिलसिला बरकरार, सेंसेक्‍स 37,100 के नीचे बंदबाजार में गिरावट का सिलसिला बरकरार, सेंसेक्‍स 37,100 के नीचे बंदसोमवार को एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार की चाल सुस्‍त रही. सेंसेक्‍स 370 अंक से ज्‍यादा टूटकर बंद हुआ.
Read more »

शेयर बाजार: नौ दिन में निवेशकों के डूब गए 8.53 लाख करोड़ रुपयेशेयर बाजार: नौ दिन में निवेशकों के डूब गए 8.53 लाख करोड़ रुपयेमई महीने की शुरुआत शेयर बाजार के निवेशकों के लिए सही नहीं रही। बीते नौ सत्र में शेयर बाजार में चल रही गिरावट से निवेशकों
Read more »

अमेजन का कर्मचारियों को ऑफर- नौकरी छोड़ बिजनेस शुरू करो, पैसे कंपनी देगीअमेजन का कर्मचारियों को ऑफर- नौकरी छोड़ बिजनेस शुरू करो, पैसे कंपनी देगीकंपनी खोलने के लिए 7 लाख रुपए मिलेंगे, 3 महीने की सैलरी मुफ्त डिलीवरी बिजनेस पर भी कंट्रोल के लिए यह ऑफर शुरू किया | Amazon offers to help employees quit their jobs and start delivery businesses
Read more »

ममता की फोटो शॉप्ड तस्वीर शेयर करने के केस में भाजपा कार्यकर्ता को मिली जमानतममता की फोटो शॉप्ड तस्वीर शेयर करने के केस में भाजपा कार्यकर्ता को मिली जमानतममता बनर्जी की फोटो का मीम बनाकर शेयर करने पर प्रियंका शर्मा को गिरफ्तार किया गया था प्रियंका ने गिरफ्तारी को अभिव्यक्ति की आजादी का हनन बताया था | Mamata Banerjee\'s Morphed Photo: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की फोटो का मीम बनाकर उसे शेयर करने वाली प्रियंका शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया
Read more »

ममता बनर्जी का मीम शेयर करने पर गिरफ़्तार भाजपा कार्यकर्ता को सुप्रीम कोर्ट ने दी ज़मानतममता बनर्जी का मीम शेयर करने पर गिरफ़्तार भाजपा कार्यकर्ता को सुप्रीम कोर्ट ने दी ज़मानतपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक मीम सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को गिरफ़्तार किया गया था. सुप्रीम कोर्ट ने शुरू में लिखित माफ़ी मांगने की शर्त पर ज़मानत दी लेकिन कुछ देर बाद माफ़ी मांगने की शर्त को वापस ले लिया.
Read more »

जरूरी है दलित कर्मचारियों को प्रमोशन में आरक्षण | DW | 14.05.2019जरूरी है दलित कर्मचारियों को प्रमोशन में आरक्षण | DW | 14.05.2019सुप्रीम कोर्ट ने पदोन्नति में एससी एसटी कर्मचारियों को मिलने वाले आरक्षण से जुड़े कर्नाटक सरकार के कानून को बरकरार रखा है. इसे लेकर बहुत लंबे समय से कानूनी लड़ाई और राजनीतिक विवाद भी चल रहे थे.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:20:17