कर्नाटक में जलसंकट, मंदिर के पुजारी ने कहा- जब तक बारिश नहीं होती, न आएं श्रद्धालु

United States News News

कर्नाटक में जलसंकट, मंदिर के पुजारी ने कहा- जब तक बारिश नहीं होती, न आएं श्रद्धालु
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 105 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 45%
  • Publisher: 63%

कर्नाटक सरकार के मंत्री कृष्ण बाइर गौड़ा ने कहा कि धर्मस्थल में हजारों श्रद्धालुओं का आगमन होता है. उन सबके लिए पानी की व्यवस्था करना एक चुनौती है लेकिन हम इसका कुछ हल निकाल लेंगे.

को लेकर राज्य के जल मंत्री डीके शिवाकुमार ने हाल ही में चिंता जाहिर की थी. राज्य में जलसंकट इस कदर हावी हो चुका है कि शनिवार को दक्षिण कन्नड़ में स्थित एक मंदिर के धर्माधिकारी ने भक्तों को दर्शन के लिए आने से मना कर दिया है.

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ में स्थितके धर्माधिकारी डॉ. वी. हेगड़े ने पर्यटकों से अनुरोध किया है कि वे अपनी मंदिर के दर्शन की यात्रा को स्थगित कर दें. धर्माधिकारी का कहना है कि मंदिर क्षेत्र पानी के अभाव से जूझ रहा है. ऐसे में पर्यटकों के आने से समस्या और गंभीर हो जाएगी.धर्माधिकारी ने पर्यटकों से अनुरोध करते हुए यात्रा को टालने की बात कही. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग पानी की समस्या से दो-चार हो रहे हैं. मैं भक्तों और पर्यटकों से अनुरोध करता हूं कि बारिश होने तक अपनी यात्रा को स्थगित कर दें. वहीं, इस मामले के सामने आने पर कर्नाटक सरकार के मंत्री कृष्ण बाइर गौड़ा ने कहा कि घटना के संज्ञान में आते ही इसे हल करने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं. हम देखेंगे कि हम क्या कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि धर्मस्थल में हजारों श्रद्धालुओं का आगमन होता है. उन सबके लिए पानी की व्यवस्था करना एक चुनौती है लेकिन हम इसका कुछ हल निकाल लेंगे.कर्नाटक सरकार के जल मंत्री डीके शिवकुमार ने शनिवार को कहा था कि पहले महाराष्ट्र सरकार ने हमारे अनुरोध के बाद कृष्णा नदी में पानी छोड़ने के लिए सहमति व्यक्त की थी. लेकिन, अब वे कृष्णा नदी में पानी नहीं छोड़ रहे हैं. कागवाड़ और अथानी के किसानों और वहां रहने वालें लोगों के लिए हम इलक्कल बांध से भंडारण का अंतिम 1 टीएमसी जारी कर रहे हैं.वहीं, तापमान बढ़ने के साथ महाराष्ट्र के 26 जलाशय लगभग खाली हो गए हैं और पिछले साल की तुलना में इस साल स्थिति कहीं अधिक गंभीर है. राज्य सरकार के जल संरक्षण विभाग की वेबसाइट के मुताबिक औरंगाबाद संभाग में जल भंडारण पिछले साल की इसी अवधि की 23.44 प्रतिशत की तुलना में इस साल 0.43 प्रतिशत पर पहुंच गया है. इस संभाग में औरंगाबाद, बीड़, हिंगोली, परभनी और उस्मानाबाद जिले आते हैं. विभाग के मुताबिक इस संभाग के बांधों में पैठन, मंजारा, मजलगांव, येलदारी, सिद्धेश्वर, निचला तेरणा, सिन कोलेगांव और निचला धुदना के सभी जलाशयों में इस वक्त ‘जल भंडारण’ शून्य स्तर पर पहुंच गया है.विभाग के मुताबिक गुलढ़ाना में खड़कपूर्णा और पेंटाकली, नागपुर संभाग में गोसीखुर्द, दिना और नंद, जलगांव में अपर तापी हथनुर, नासिक संभाग में वाकी, भीम, भावली और पुणेगांव, पुणे में दिभे, घोड, पिंपलगांव, जोग, वादाज और टेमघर, सोलापुर में भीमा, कुंडली टाटा और लोनावला टाटा में भी 18 मई तक जल भंडारण शून्य हो गया है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

राजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakराजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakलोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में दिल्ली सहित 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर आज मतदान पूरा हो गया है. इसमें केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन और मेनका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत का फैसला होगा. छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर वोटिंग के बाद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है. चुनाव आयोग के मुताबिक लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 63.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. आयोग के रात 8.50 बजे तक आए आंकड़ों के अनुसार बिहार में 59.29, हरियाणा में 66.69, मध्य प्रदेश में 64.22, उत्तर प्रदेश में 54.29, पश्चिम बंगाल में 80.35, झारखंड में 64.50 और दिल्ली में 58.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार भारती घोष पर हमला किया गया और उत्तरप्रदेश में भगवा दल के एक विधायक ने एक चुनाव अधिकारी की कथित तौर पर पिटाई की. इस चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और छह राज्यों की 59 सीटों पर 63 फीसदी से अधिक वोट पड़े. इस चरण में उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, हरियाणा की दस सीटों, बिहार, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ - आठ सीटों, झारखंड में चार सीटों और दिल्ली में सात सीटों पर वोट डाले गए. दिल्ली में वोट डालने वाली प्रमुख हस्तियों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शामिल हैं. आज के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा क्षेत्रों में से करीब 89 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए जबकि शेष 59 सीटों पर 19 मई को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों और दिल्ली में 63.48 फीसदी मतदान की घोषणा की, वहीं पश्चिम बंगाल में 80 फीसदी से अधिक वोट पड़े जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महज 60.21 फीसदी मतदान हुआ. 2014 में यह 63.37 प्रतिशत था. चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान प्रतिशत रात नौ बजे दर्ज किया गया. यह आंकड़ा अंतिम नहीं है और इसमें वृद्धि हो सकती है क्योंकि कुछ स्थानों पर मतदान चल रहा है. खास बात यह है कि अब सिर्फ अंतिम चरण का चुनाव ही बचा है लेकिन अभी तक कोई भी दावे से नहीं कह सकता है कि केंद्र में किसकी सरकार बनने वाली है. हालांकि नेताओं को अपने-अपने दावे जरूर हैं.
Read more »

मालवा में आज मोदी बनाम प्रियंका के बीच महामुकाबला, इंदौर में प्रियंका के मेगा रोड शो की तैयारीमालवा में आज मोदी बनाम प्रियंका के बीच महामुकाबला, इंदौर में प्रियंका के मेगा रोड शो की तैयारीभोपाल। लोकसभा के चुनावी रण में अब मालवा में भाजपा और कांग्रेस के बीच महायुद्ध शुरु हो गया है। मालवा–निमाड़ की आठ लोकसभा सीटों पर 19 मई को आखिरी चरण में होने वाले मतदान से पहले दोनों ही पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस की ओर से चुनावी कमान को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने संभाल रखा है। मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए पहली बार आ रहीं प्रियंका गांधी उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करेंगी। इसके बाद प्रियंका रतलाम में कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया के लिए चुनाव प्रचार करेंगी और शाम को इंदौर में एक रोड शो करेंगी।
Read more »

कर्नाटक में वेणुगोपाल का दावा, '23 मई के बाद कांग्रेस में शामिल होंगे कई BJP विधायक'कर्नाटक में वेणुगोपाल का दावा, '23 मई के बाद कांग्रेस में शामिल होंगे कई BJP विधायक'बीजेपी नेता येदियुरप्पा ने हाल में कहा था कि कर्नाटक सरकार की स्थिरता इस बात पर निर्भर करेगी कि लोकसभा चुनावों के बाद कांग्रेस के 20 ‘‘असंतुष्ट’’ विधायक क्या रुख अपनाते हैं.
Read more »

कई शहरों में सांप्रदायिक हिंसा भड़की; पूरे देश में कर्फ्यू, उल्लंघन पर गोली मारने के आदेशकई शहरों में सांप्रदायिक हिंसा भड़की; पूरे देश में कर्फ्यू, उल्लंघन पर गोली मारने के आदेशश्रीलंका के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के शहरों में मस्जिदों पर पत्थरबाजी और दुकानों में तोड़फोड़ हुई हिंसक घटनाओं के बाद सोशल मीडिया साइट्स पर बैन लगा दिया गया चिलाऊ कस्बे में रविवार को फेसबुक पोस्ट से विवाद बढ़ा था, लोगों ने तीन मस्जिदों में पत्थरबाजी की थी 21 अप्रैल को श्रीलंका में सिलसिलेवार धमाकों में 251 लोगों की जान गई थी | चिलाऊ कस्बे में एक फेसबुक पोस्ट पर शुरू हुए विवाद के बाद स्थानीय लोगों ने तीन मस्जिदों और मुस्लिम नागरिक की दुकान पर हमला किया। इस घटना के बाद सरकार ने फेसबुक, वॉट्सऐप समेत कई सोशल मीडिया साइट्स बैन लगा दिया
Read more »

LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 - कुछ महीने पहले पश्चिमी मेदिनीपुर में मेरी रैली में TMC ने अराजकता फैलाई गई थी। इसके बाद ठाकुरनगर में तो ये हालत कर दी गई थी कि मुझे अपना संबोधन बीच में छोड़कर मंच से हटना पड़ा था।आज दमदम में मेरी रैलLIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 - कुछ महीने पहले पश्चिमी मेदिनीपुर में मेरी रैली में TMC ने अराजकता फैलाई गई थी। इसके बाद ठाकुरनगर में तो ये हालत कर दी गई थी कि मुझे अपना संबोधन बीच में छोड़कर मंच से हटना पड़ा था।आज दमदम में मेरी रैलपश्चिम बंगाल में बीजेपी चीफ अमित शाह के रोड शो में हुई हिंसा के बाद चुनाव आयोग द्वारा राज्य में प्रचार के दिन में कटौती पर राजनीतिक सरगर्मी उबाल पर है। कांग्रेस और मायावती ने आयोग के इस फैसले पर जहां हल्ला बोला है वहीं, बीजेपी ने आयोग से ममता के खिलाफ और कार्रवाई की मांग की है। उधर, पीएम मोदी ने भी कहा है कि वह आज फिर बंगाल जा रहे हैं देखते हैं क्या होता है। बता दें कि बंगाल में आज रात 10 बजे प्रचार थम जाएगा। चुनाव से जुड़े हर अपडेट के लिए जुड़े रहें...
Read more »

LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 - यूपी और मिर्जापुर की जनता यह जानती है कि कौन आतंकवादी को घर में घुसकर मार सकता है। कौन आतंकी मसूद अजहर पर बैन लगाकर शिंकजा कस सकता है: पीएम मोदीLIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 - यूपी और मिर्जापुर की जनता यह जानती है कि कौन आतंकवादी को घर में घुसकर मार सकता है। कौन आतंकी मसूद अजहर पर बैन लगाकर शिंकजा कस सकता है: पीएम मोदीपश्चिम बंगाल में बीजेपी चीफ अमित शाह के रोड शो में हुई हिंसा के बाद चुनाव आयोग द्वारा राज्य में प्रचार के दिन में कटौती पर राजनीतिक सरगर्मी उबाल पर है। कांग्रेस और मायावती ने आयोग के इस फैसले पर जहां हल्ला बोला है वहीं, बीजेपी ने आयोग से ममता के खिलाफ और कार्रवाई की मांग की है। उधर, पीएम मोदी ने भी कहा है कि वह आज फिर बंगाल जा रहे हैं देखते हैं क्या होता है। बता दें कि बंगाल में आज रात 10 बजे प्रचार थम जाएगा। चुनाव से जुड़े हर अपडेट के लिए जुड़े रहें...
Read more »

LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 - वह (पीएम) कहते हैं कि विद्यासागर की मूर्ति बनवाएंगे। बंगाल के पास मूर्ति बनवाने के लिए पैसे हैं। क्या वह 200 साल पुराने धरोहर को लौटा सकते हैं। हमारे पास सबूत है और आप कहते हैं कि टीएमसी ने किया है।LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 - वह (पीएम) कहते हैं कि विद्यासागर की मूर्ति बनवाएंगे। बंगाल के पास मूर्ति बनवाने के लिए पैसे हैं। क्या वह 200 साल पुराने धरोहर को लौटा सकते हैं। हमारे पास सबूत है और आप कहते हैं कि टीएमसी ने किया है।पश्चिम बंगाल में बीजेपी चीफ अमित शाह के रोड शो में हुई हिंसा के बाद चुनाव आयोग द्वारा राज्य में प्रचार के दिन में कटौती पर राजनीतिक सरगर्मी उबाल पर है। कांग्रेस और मायावती ने आयोग के इस फैसले पर जहां हल्ला बोला है वहीं, बीजेपी ने आयोग से ममता के खिलाफ और कार्रवाई की मांग की है। उधर, पीएम मोदी ने भी कहा है कि वह आज फिर बंगाल जा रहे हैं देखते हैं क्या होता है। बता दें कि बंगाल में आज रात 10 बजे प्रचार थम जाएगा। चुनाव से जुड़े हर अपडेट के लिए जुड़े रहें...
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019 : 'राजा' के समर्थक के नाम पर संदेह के दायरे में 'महाराजा' के मंत्री– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव 2019 : 'राजा' के समर्थक के नाम पर संदेह के दायरे में 'महाराजा' के मंत्री– News18 हिंदीग्वालियर में पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले 8 फीसदी ज़्यादा वोटिंग होने के बावजूद कांग्रेस के मंत्री और विधाय़क सवालों के घेरे में हैं. लोकसभा चुनाव में 60 फीसदी मतदान हुआ जो 2014 को मुक़ाबले 8 फीसदी ज़्यादा है. लेकिन मंत्री और विधायकों के इलाकों में 2018 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले 14 फीसदी तक कम वोटिंग हुई है. आरोप लग रहे हैं कि सिंधिया खेमे के मंत्रियों और विधायकों ने दिग्विजय खेमे के कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह के लिए काम नहीं किया. अगर यहां कांग्रेस को नाकामी मिलती है तो ये मामला तूल पकड़ेगा.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:10:30