कर्नाटक सरकार ने पतंग उड़ाने के लिए कांच की परत वाले मांझे पर प्रतिबंध लगाया

United States News News

कर्नाटक सरकार ने पतंग उड़ाने के लिए कांच की परत वाले मांझे पर प्रतिबंध लगाया
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

कर्नाटक सरकार ने पतंग उड़ाने के लिए कांच की परत वाले मांझे पर प्रतिबंध लगाया

कर्नाटक सरकार ने पतंग उड़ाने के लिए कांच की परत वाले मांझे पर प्रतिबंध लगायाबेंगलुरु, 4 नवंबर । कर्नाटक सरकार ने पशु प्रेमियों के सुझावों को स्वीकार करते हुए पतंग उड़ाने के लिए धातु या कांच से बने मांझे के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि मनुष्यों, पक्षियों और पर्यावरण को होने वाले नुकसान को रोका जा सके। राज्य सरकार ने पर्यावरण अधिनियम , 1986 की धारा 5 के तहत अपनी अधिसूचना में संशोधन जारी किया है, जिसके तहत अब पतंग उड़ाने के लिए केवल सूती धागे का ही उपयोग किया जा सकेगा। यह धागा किसी भी तेज धार वाले धातु, कांच या चिपकाऊ पदार्थ या धागे को मजबूत करने वाली किसी भी अन्य सामग्री से मुक्त होगा। बयान के अनुसार, प्रतिबंध पहले केवल नायलॉन चाइनीज मांझे तक सीमित था, अब इसमें कांच या धातु पाउडर से लिपटे धागे को भी शामिल किया गया है। चंडीगढ़, दिल्ली, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, तेलंगाना और त्रिपुरा सरकारों की ओर से पहले भी इसी तरह के निर्देशों वाली अधिसूचनाएं जारी की जा चुकी हैं। पेटा से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, कर्नाटक सरकार की ओर से यह संशोधन पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स इंडिया की अपील के बाद किया गया है, जिसमें मांझे की वजह से होने वाली पक्षियों और मनुष्यों की मौतों पर ध्यान देने की बात कही गई है। पेटा इंडिया के वरिष्ठ एडवोकेसी अधिकारी फरहत उल ऐन ने कहा, हम नायलॉन मांझे के अलावा कांच और धातु से मजबूत पतंग के मांझे से उत्पन्न खतरों से निपटने के लिए कर्नाटक सरकार की सराहना करते हैं। अधिकारी ने कहा, यह निर्णायक कार्रवाई अनगिनत मनुष्यों और जानवरों को बचाएगी। हर कोई सादे सूती पतंग धागों या मनोरंजन के अन्य साधनों का चयन करके इन विनाशकारी चोटों और दुखद मौतों को रोकने में मदद कर सकता है। मांझा, अपने सभी रूपों में मनुष्यों, पक्षियों, अन्य जानवरों और पर्यावरण को खतरे में डालता है। नायलॉन या सूती धागे से बने धारदार धागे, जिन्हें अक्सर कांच या धातु के पाउडर से मजबूत किया जाता है, अक्सर मनुष्यों और पक्षियों को घायल करते हैं तथा मार देते हैं। इस साल पूरे देश में अनेक मौतें हुई थीं। महाराष्ट्र में 21 वर्षीय एक व्यक्ति, गुजरात में चार लोग, मध्य प्रदेश में एक युवा लड़का तथा राजस्थान में 12 वर्षीय एक लड़के की घातक धागे से गर्दन कटने से मौत हो गई थी।यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

इजरायल पर मिसाइल दाग बुरा फंसा ईरान, अमेरिका ने लगाया प्रतिबंधइजरायल पर मिसाइल दाग बुरा फंसा ईरान, अमेरिका ने लगाया प्रतिबंधइजरायल पर मिसाइल दाग बुरा फंसा ईरान, अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध
Read more »

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: राउत बोले- 'सिंघमगिरी' दिखाइए, दम है तो हत्याकांड के साजिशकर्ताओं का एनकाउंटर करिएबाबा सिद्दीकी हत्याकांड: राउत बोले- 'सिंघमगिरी' दिखाइए, दम है तो हत्याकांड के साजिशकर्ताओं का एनकाउंटर करिएबाबा सिद्दीकी की हत्या पर संजय राउत ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि सरकार सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Read more »

20 लीटर पानी की बोतल-साइकिल सस्ती होंगी: ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स ने 13% तक GST घटाने की सिफारिश की, जूते-घड़िया...20 लीटर पानी की बोतल-साइकिल सस्ती होंगी: ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स ने 13% तक GST घटाने की सिफारिश की, जूते-घड़िया...सरकार ने साइकिल, 20 लीटर पीने के पानी की बोतल और बच्चों की एक्सरसाइज नोटबुक पर लगने वाले गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) में कटौती करने पर विचार कर रही है।
Read more »

WFI प्रमुख बनना चाहती थी बबीता फोगाट, बृजभूषण के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए उकसाया... साक्षी मलिका का बड़ा आरोपWFI प्रमुख बनना चाहती थी बबीता फोगाट, बृजभूषण के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए उकसाया... साक्षी मलिका का बड़ा आरोपसाक्षी मलिक ने बीजेपी नेता बबीता फोगाट पर बड़ा आरोप लगाया है। साक्षी ने आरोप लगाया कि बबीता फोगाट ने ही उन्हें बृजभूषण शरण के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए उकसाया था।
Read more »

नेपाल ने लग्जरी होटलों में प्लास्टिक की बोतलों पर प्रतिबंध लगायानेपाल ने लग्जरी होटलों में प्लास्टिक की बोतलों पर प्रतिबंध लगायानेपाल ने लग्जरी होटलों में प्लास्टिक की बोतलों पर प्रतिबंध लगाया
Read more »

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने शेख हसीना की पार्टी की 'छात्र शाखा' पर प्रतिबंध लगायाबांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने शेख हसीना की पार्टी की 'छात्र शाखा' पर प्रतिबंध लगायाबांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने शेख हसीना की पार्टी की 'छात्र शाखा' पर प्रतिबंध लगाया
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:24:37