कर्नाटक में RSS पर बैन लगाने के लिए कांग्रेस सरकार ने चली बड़ी चाल? 11 साल पुराने सर्कुलर को कर दिया लागू

Karnataka News

कर्नाटक में RSS पर बैन लगाने के लिए कांग्रेस सरकार ने चली बड़ी चाल? 11 साल पुराने सर्कुलर को कर दिया लागू
Priyank KhargeSiddaramaiahRss
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 112 sec. here
  • 26 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 128%
  • Publisher: 63%

RSS ban controversy: क्या कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने RSS की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए 2013 का पुराना सर्कुलर दोबारा लागू कर दिया है. अब यह बड़ा सवाल सभी के मन में है. क्योंकि यह सर्कुलर सरकारी स्कूलों में प्राइवेट और गैर-शैक्षणिक गतिविधियों पर पाबंदी लगाता है.

Karnataka government bans private use of school premises: कर्नाटक में सिद्धारमैया की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधियों पर रोक लगाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. गुरुवार को सरकार ने 11 साल पुराने सर्कुलर को फिर से लागू कर दिया, जो सरकारी स्कूलों के मैदानों और परिसरों में प्राइवेट या गैर-शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगाता है.

इस कदम को RSS की शाखाओं और कार्यक्रमों पर नकेल कसने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है.ये सर्कुलर, जो 7 फरवरी 2013 को कर्नाटक पब्लिक इंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट के कमिश्नर कार्यालय से जारी हुआ था, इस सर्कुलर में साफ लिखा है कि सरकारी स्कूलों का इस्तेमाल सिर्फ पढ़ाई, खेलकूद और शारीरिक शिक्षा जैसी गतिविधियों के लिए हो सकता है. प्रियांक खरगे की चिट्ठी ने बदली हवा इस सर्कुलर को दोबारा लागू करने की वजह RDPR, IT और BT मंत्री प्रियांक खरगे की चिट्ठी बताई जा रही है. खड़गे ने सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और पब्लिक जगहों पर RSS की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की थी. CMO के सूत्रों ने पुष्टि की कि खड़गे की चिट्ठी के जवाब में ही ये पुराना सर्कुलर फिर से सामने लाया गया. 2013 में तत्कालीन कमिश्नर एस.आर. उमाशंकर ने सर्कुलर में लिखा था कि बेंगलुरु के चामराजपेट में सरकारी स्कूल के मैदान के इस्तेमाल की मांग आई थी, लेकिन इसे खारिज कर दिया गया. सर्कुलर कहता है कि स्कूल की जगह सिर्फ बच्चों की पढ़ाई और डेली एक्टिविटी के लिए है. कैबिनेट में होगी गर्मागर्म बहस सूत्रों के मुताबिक, सरकार इस सर्कुलर के जरिए स्कूलों में RSS की सभी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने की योजना बना रही है. इस मुद्दे पर 16 अक्टूबर की कैबिनेट मीटिंग में चर्चा होगी. गृह मंत्री जी. परमेश्वरा ने कहा, अभी RSS बैन का मुद्दा एजेंडे में नहीं है. अगर अतिरिक्त एजेंडा के तौर पर आया, तो चर्चा करेंगे. उन्होंने आगे बताया, सरकारी जगहों पर प्राइवेट या धार्मिक गतिविधियां पहले से प्रतिबंधित हैं, लेकिन इसे सख्ती से लागू नहीं किया गया. अब कैबिनेट में इस पर फैसला होगा. तमिलनाडु से लिया सबक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने चीफ सेक्रेटरी शालिनी राजनिश को RSS की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की जांच करने को कहा था. साथ ही तमिलनाडु में इस तरह के कदमों का अध्ययन करने का निर्देश दिया. तमिलनाडु में पहले से ही RSS की गतिविधियों पर सख्ती बरती जाती है और कर्नाटक सरकार उसी तर्ज पर कदम उठाने की सोच रही है. सियासी घमासान का इंतजार ये कदम कर्नाटक की सियासत में नया तूफान ला सकता है. कांग्रेस इसे सरकारी जगहों के दुरुपयोग को रोकने का कदम बता रही है, वहीं BJP इसे RSS और हिंदू संगठनों पर हमला करार दे सकती है. स्कूलों में RSS की शाखाएं बच्चों को अनुशासन और संस्कृति सिखाने का दावा करती हैं, लेकिन सरकार इसे प्राइवेट गतिविधि मान रही है. अब सवाल ये है कि क्या ये सर्कुलर RSS को पूरी तरह रोक पाएगा? या फिर ये सिर्फ सियासी शोर बनकर रह जाएगा? पेरेंट्स और टीचर्स भी इस फैसले का इंतजार कर रहे हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Priyank Kharge Siddaramaiah Rss Government Officials Political Activity Karnataka Rss Karnataka News Karnataka Govt Karnataka Cm Karnataka Govt Employees Priyank Kharge Letter India News In Hindi Latest India News Updates कर्नाटक प्रियांक खरगे सिद्धारमैया आरएसएस सरकारी अधिकारी राजनीतिक गतिविधि कर्नाटक आरएसएस कर्नाटक समाचार कर्नाटक सरकार कर्नाटक के मुख्यमंत्री

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

RSS Ban Proposal: 'जब RSS ने गांधी को नहीं छोड़ा तो मुझे क्या छोड़ेंगे', धमकी भरे फोन पर प्रियांक खरगे हमलावरRSS Ban Proposal: 'जब RSS ने गांधी को नहीं छोड़ा तो मुझे क्या छोड़ेंगे', धमकी भरे फोन पर प्रियांक खरगे हमलावरकर्नाटक में सरकारी जगहों पर आरएसएस की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग करने वाले कांग्रेस नेता और राज्य सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने आरएसएस पर बड़ा आरोप लगाया है। सोशल मीडिया एक्स
Read more »

ग्लेन मैक्सवेल ने चुनी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ Playing 11, भारत के इन महान क्रिकेटर्स को दिया खास सम्मानग्लेन मैक्सवेल ने चुनी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ Playing 11, भारत के इन महान क्रिकेटर्स को दिया खास सम्मानऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने वर्ल्ड क्रिकेट के एक से बढ़कर एक महान क्रिकेटरों को चुनकर अपनी बेस्ट ODI प्लेइंग इलेवन (Playing 11) बनाई है.
Read more »

दिवाली से पहले ही मुख्यमंत्री धामी का तोहफा, श्रमवीरों के कल्याण के लिए दिए साढ़े 11 करोड़दिवाली से पहले ही मुख्यमंत्री धामी का तोहफा, श्रमवीरों के कल्याण के लिए दिए साढ़े 11 करोड़मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रम कल्याण बोर्ड की बैठक में 10,000 से अधिक श्रमिकों को 11.
Read more »

ಪಿಸಿ ಬಳಕೆದಾರರಿಗೆ ದೊಡ್ಡ ತಲೆ ನೋವಾಯ್ತು ವಿಂಡೋಸ್ 11 ಅಪ್ಡೇಟ್‌!ಪಿಸಿ ಬಳಕೆದಾರರಿಗೆ ದೊಡ್ಡ ತಲೆ ನೋವಾಯ್ತು ವಿಂಡೋಸ್ 11 ಅಪ್ಡೇಟ್‌!Windows 11: ಕೆಲವು ಪಿಸಿ ಬಳಕೆದಾರರು ವಿಂಡೋಸ್ 11 ಗೆ ಅಪ್‌ಡೇಟ್ ಮಾಡಿದ ನಂತರ ಹಲವಾರು ಸಮಸ್ಯೆಗಳನ್ನು ಎದುರಿಸುತ್ತಿದ್ದಾರೆ.
Read more »

ಕರ್ನಾಟಕದಲ್ಲಿ RSS ನಿಷೇಧದ ಬಗ್ಗೆ ಮೊದಲ ಬಾರಿ ಪ್ರತಿಕ್ರಿಯಿಸಿದ ಸಿಎಂ ಸಿದ್ದರಾಮಯ್ಯ ಹೇಳಿದ್ದೇನು?ಕರ್ನಾಟಕದಲ್ಲಿ RSS ನಿಷೇಧದ ಬಗ್ಗೆ ಮೊದಲ ಬಾರಿ ಪ್ರತಿಕ್ರಿಯಿಸಿದ ಸಿಎಂ ಸಿದ್ದರಾಮಯ್ಯ ಹೇಳಿದ್ದೇನು?ಹಾಸನದಲ್ಲಿ ಸುದ್ದಿಗಾರರೊಂದಿಗೆ ಮಾತನಾಡಿದ ಸಿದ್ದರಾಮಯ್ಯ, ಯಾವುದೇ ಸಂಘಟನೆಯು ಸಾರ್ವಜನಿಕ ಸ್ಥಳಗಳಲ್ಲಿ ಜನರಿಗೆ ತೊಂದರೆ ನೀಡಬಾರದು. ತಮಿಳುನಾಡಿನಲ್ಲಿ ಕ್ರಮ ಕೈಗೊಳ್ಳಲಾಗಿದೆ. ನಾವು ಅದನ್ನು ಪರಿಶೀಲಿಸಿ ಮುಂದಿನ ಕ್ರಮ ಕೈಗೊಳ್ಳುತ್ತೇವೆ ಎಂದು ಹೇಳಿದರು.
Read more »

बिहार चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की 11 उम्मीदवारों की पहली सूचीबिहार चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की 11 उम्मीदवारों की पहली सूचीकांग्रेस पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है. इस सूची में बेगूसराय से अमिता भूषण, बछवाड़ा से शिव प्रकाश गरीबदास जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं. इस बीच, उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम ने भी 6 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं और बछवाड़ा सीट पर कांग्रेस और सीपीआई के बीच टकराव देखने को मिल रहा है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:26:12