करेंट अफेयर्स 5 अक्टूबर: पीएम मोदी ने बंजारा विरासत म्यूजियम का उद्घाटन किया, भारत ने फोर्थ जेनरेशन का एयर ...

Current Affairs 2024 News

करेंट अफेयर्स 5 अक्टूबर: पीएम मोदी ने बंजारा विरासत म्यूजियम का उद्घाटन किया, भारत ने फोर्थ जेनरेशन का एयर ...
Current Affairs OctoberCurrent Affairs 5 OctoberCurrent Affairs
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 360 sec. here
  • 21 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 196%
  • Publisher: 51%

प्रधानमंत्री मोदी ने किसान-सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी की। भारत 700 बिलियन डॉलर विदेशी मुद्रा भंडार वाला दुनिया का चौथा देश बना। वहीं, RBI ने अविरल जैन को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते...

पीएम मोदी ने बंजारा विरासत म्यूजियम का उद्घाटन किया, भारत ने फोर्थ जेनरेशन का एयर डिफेंस सिस्टम बनायाप्रधानमंत्री मोदी ने किसान-सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी की। भारत 700 बिलियन डॉलर विदेशी मुद्रा भंडार वाला दुनिया का चौथा देश बना। वहीं, RBI ने अविरल जैन को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 5 अक्टूबर को PM किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी कर दी है। इस बार PM मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम से 9.

4 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए की किस्त भेजी है।इस योजना के तहत महाराष्ट्र के 91.5 लाख किसानों को 2000 करोड़ रुपए से ज्यादा का सीधा लाभ मिला है।पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त-नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर-मार्च के बीच जारी की जाती है। योजना के तहत सरकार अब तक 17 किस्तों में किसानों के खाते में 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि भेज चुकी है।तब 9.26 करोड़ किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए की किस्त भेजी गई थी।इस योजना की शुरुआत 2019 में किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए की गई थी।राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बेहद कम दूरी की एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम यानी VSHORADS के तीन सफल उड़ान परीक्षण किए गए। यह भारतीय सेना की चौथी पीढ़ी की डिफेंस मिसाइल सिस्टम है। इससे पहले फरवरी, 2024 और सितंबर, 2022 में भी ओडिशा के चांदीपुर परीक्षण रेंज से इसी तरह की मिसाइल के दो सफल परीक्षण किए गए थे।VSHORADS को रिसर्च सेंटर इमारत , हैदराबाद ने DRDO और भारतीय कंपनियों के सहयोग से स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है। मिसाइल में छोटे रिएक्शन कंट्रोल सिस्टम और इंटीग्रेटेड एवियोनिक्स सहित कई नई टेक्नोलॉजी शामिल हैं।ओडिशा के तट से सुखोई-30 MK-I फाइटर प्लेन से इसे लॉन्च किया गया।ये जमीन पर बने दुश्मन के सर्विलांस, कम्युनिकेशन रडार और कमांड और कंट्रोल सेंट्रर्स को नष्ट कर सकती है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 5 अक्टूबर को बंजारा विरासत म्यूजियम का उद्घाटन किया। ये पांच मंजिला इमारत, बंजारा समुदाय की समृद्ध धरोहर को दर्शाती है। PM मोदी ने महाराष्ट्र दौरे की शुरुआत वाशिम से की। उन्होंने पोहरादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पारंपरिक ढोल बजाया। वाशिम में बंजारा विरासत म्यूजियम का उद्घाटन करने के बाद पीएम ने एक कार्यक्रम में पीएम-किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी की।महाराष्ट्र में कुल 56,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की।बंजारा विरासत म्यूजियम, बंजारा समुदाय की समृद्ध विरासत को संरक्षित और प्रदर्शित करने के लिए समर्पित है। इसे बंजारों की परंपराओं, रीति-रिवाजों और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने और मनाने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। इस संग्रहालय में कलाकृतियों, वस्त्रों, आभूषणों और अन्य प्रदर्शनों का व्यापक संग्रह है, जो बंजारों के जीवन और परंपराओं की एक झलक प्रदान करते हैं।बिजनेस भारत का विदेशी मुद्रा भंडार यानी फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व 700 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर गया। इस उपलब्धि के साथ ही भारत 700 अरब डॉलर के आंकड़े को पार करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। इस बात की जानकारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 5 अक्टूबर को दी।भारत का फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व साल 2024 में अब तक 87.6 अरब डॉलर है, जो पिछले पूरे साल के आंकड़े से 62 अरब डॉलर ज्यादा है। RBI के शुक्रवार के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय फॉरेक्स का सबसे बड़ा हिस्सा फॉरेन करेंसी एसेट 616.154 बिलियन डॉलर है।भारत का फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व अब एक साल से ज्यादा के इंपोर्ट को कवर करने के लिए पर्याप्त है।जबकि 2022 में 71 बिलियन डॉलर की गिरावट देखी गई। फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व यानी विदेशी मुद्रा भंडार का स्टॉक ग्लोबल झटकों से डोमेस्टिक इकोनॉमिक एक्टिविटी को बचाए रखने में मदद करता है।विदेशी मुद्रा भंडार में देश का सेंट्रल बैंक अमेरिकी डॉलर, यूरो, जापान की करेंसी येन और पाउंड स्टर्लिंग जैसी करेंसी रखता है।ब्रिटेन से चागोस और डिएगो गार्सिया द्वीप समूह हासिल करने के बाद मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनॉथ ने भारत सरकार और PM मोदी का धन्यवाद किया। दरअसल, 4 अक्टूबर को यूनाइटेड किंगडम और मॉरीशस एक समझौते पर सहमत हुए। इसके तहत यूनाइटेड किंगडम अपने अधीन चागोस द्वीप समूह और डिएगो गार्सिया को मॉरीशस को वापस कर देगा। चागोस द्वीप को लेकर ब्रिटेन और मॉरीशस के बीच लगभग 50 सालों से विवाद चल रहा था। इस समझौते के मुताबिक 'चागोस द्वीप' अब मॉरीशस को दिया जाएगा। समझौते के तहत, चागोस द्वीप समूह से विस्थापित मूल निवासियों को डिएगो गार्सिया को छोड़कर, चागोस द्वीप समूह पर वापस लौटने और बसने का अधिकार होगा। 1968 में मॉरीशस को ब्रिटेन से आजादी मिल गई थी। लेकिन, ब्रिटेन ने चागोस द्वीप पर अपना दावा नहीं छोड़ा था। मॉरीशस का दावा था कि ये द्वीप उसका है।भारत समेत 94 देशों ने मॉरीशस के पक्ष में और 15 देशों ने ब्रिटेन के पक्ष में वोट किया था।यूनाइटेड किंगडम डिएगो गार्सिया द्वीपों का 99 साल का पट्टा बरकरार रखेगा, जहां संयुक्त राज्य अमेरिका का एक महत्वपूर्ण सैन्य अड्डा मौजूद है।यह मालदीव से लगभग 500 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।1968 में मॉरीशस को स्वतंत्रता देने से पहले यूनाइटेड किंगडम ने चागोस द्वीपसमूह को मॉरीशस से अलग कर दिया और इसे ब्रिटिश हिंद महासागर क्षेत्र बना दिया। यूनाइटेड किंगडम के चागोस द्वीप समूह को मॉरीशस को सौंपने से इनकार करने का मुख्य कारण डिएगो गार्सिया एटोल का सैन्य महत्व है। डिएगो गार्सिया हिंद महासागर में एक एटॉल यानी वलय के आकार का एक द्वीप समूह है, जो अफ्रीका और एशिया के बीच प्रमुख अंतरराष्ट्रीय व्यापार मार्गों पर मौजूद है।भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने अविरल जैन को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया है। RBI ने 4 अक्टूबर को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी।अविरल जैन के पास सुपरविजन, करेंसी मैनेजमेंट, फॉरेन एक्सचेंज रेगुलेशन और ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के क्षेत्रों में तीन दशकों से अधिक का एक्सपीरियंस है। जैन पर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में लीगल डिपार्टमेंट, प्रिमाइसेस डिपार्टमेंट और राइट टू इन्फॉर्मेशन एक्ट की जिम्मेदारी होगी।इनके पास AML / KYC और कैपिटल मार्केट में सर्टिफिकेट है और ये IIBF के सर्टिफाइड एसोसिएट हैं।2011 में आज ही के दिन iPhone बनाने वाली कंपनी एपल के फाउंडर स्टीव जॉब्स का निधन हुआ था। वे कैंसर से पीड़ित थे। स्टीव जॉब्स का जन्म 24 फरवरी, 1955 को कैलिफोर्निया के सेन फ्रांसिस्को में हुआ था। जॉब्स 12 जून, 2005 को स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक प्रोग्राम में शामिल हुए, जहां उन्होंने अपने जीवन का सबसे प्रसिद्ध भाषण 'Stay Hungry, Stay Foolish' दिया। 2011 में आज ही के दिन एप्पल द्वारा सिर्फ बोलने से SMS व EMail करने में सक्षम आईफोन 4s जारी किया गया था। 2008 में आज ही के दिन सेंट्रल गवर्मेंट ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार ‘सेतु समुंद्रम परियोजना’ के लिए दूसरी जगहों का टेस्ट शुरू किया था। 1999 में आज ही के दिन भारत ने व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर होने वाली विशेष बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया था।1988 में आज ही के दिन ब्राजील की संविधान सभा ने संविधान को मंजूरी दी थी।1944 में आज ही के दिन फ्रांस में महिलाओं को मताधिकार मिला था।1880 में आज ही के दिन अलोंजो टी क्रॉस ने पहले बॉल प्वॉइंट पेन का पेटेंट कराया था।करेंट अफेयर्स 4 अक्टूबर: SCO मीटिंग में शामिल होने पाकिस्तान जाएंगे विदेश मंत्री जयशंकर; पांच नई भाषाओं को ‘शास्त्रीय भाषा’ का दर्जा कैबिनेट ने राष्ट्रीय खाद्य तेल-तिलहन मिशन को मंजूरी दी। भारत और अमेरिका ने क्रिटिकल मिनिरल्स की सप्लाई चेन के लिए MoU साइन किया। वहीं, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और कृष्णोन्नति योजना को मंजूरी मिली।करेंट अफेयर्स 3 अक्टूबर : गूगल फॉर इंडिया 2024 इवेंट का आयोजन दिल्ली में हुआ; विमेंस T-20 वर्ल्ड कप आज से शुरू भारत इंटरनेशनल मेडिकल डिवाइस रेगुलेटर्स फोरम का संबद्ध सदस्य बना। अडाणी और गूगल ने क्लीन एनर्जी के लिए करार किया। वहीं, प्रशांत किशोर ने 'जन सुराज पार्टी' लॉन्च की।PM मोदी ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत की; दो नौसेना महिला अधिकारी विश्व परिक्रमा के लिए रवानापीएम मोदी ने जमैका के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक की; आरती सरीन AFMS की पहली महिला DG बनींएयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने वायुसेना प्रमुख का पद संभाला; मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कारअग्निवीरों को रिजर्वेशन देने वाली पहली कंपनी बनी ब्रह्मोस एयरोस्पेस; अलीम डार ने अंतर्राष्ट्रीय अंपायरिंग से संन्यास का ऐलान लियाहरियाणा में JJP-ASP कैंडिडेट पर हमलातुलजा भवानी को चढ़ता है 5 पान का बीड़ालापता...नाम-तेजस्वी यादव, काम-राघोपुर से गद्दारीसीकर में मौसम ड्राई, तापमान में गिरावटमेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स पहुंचा 246राजस्थान से मानसून पूरी तरह विदा हुआ

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Current Affairs October Current Affairs 5 October Current Affairs Daily Current Affairs Current Affairs Today Today Current Affairs Gs Gs Today Today Gs Todays History Banjara Heritage Museum Pm Narendra Modi बंजारा विरासत म्यूजियम

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सीएम सिद्धारमैया ने 23,000 करोड़ रुपये की येत्तिनाहोले परियोजना के पहले चरण का किया उद्घाटनसीएम सिद्धारमैया ने 23,000 करोड़ रुपये की येत्तिनाहोले परियोजना के पहले चरण का किया उद्घाटनसीएम सिद्धारमैया ने 23,000 करोड़ रुपये की येत्तिनाहोले परियोजना के पहले चरण का किया उद्घाटन
Read more »

पीएम मोदी ने किया सेमीकॉन का उद्घाटन, यूपी को सेमीकंडक्टर हब बनाने की मुहिमपीएम मोदी ने किया सेमीकॉन का उद्घाटन, यूपी को सेमीकंडक्टर हब बनाने की मुहिमNarendra Modi in Semicon India: पीएम नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा के एक्स्पोमार्ट में आयोजि सेमीकॉन इंडिया 2024 का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के साथ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में यूपी को हब के रूप में विकसित करने की योजना सरकार ने तैयार की है। यह उसी मुहिम का हिस्सा...
Read more »

पटरी से दौड़ी आगरा-वाराणसी Vande Bharat Train, पीएम मोदी ने दिखाई झंडी; टाइम टेबल से लेकर किराया तक जानें सबकुछपटरी से दौड़ी आगरा-वाराणसी Vande Bharat Train, पीएम मोदी ने दिखाई झंडी; टाइम टेबल से लेकर किराया तक जानें सबकुछआज आगरा को चौथे वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिली है। आगरा से वाराणसी के लिए वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। यह ट्रेन 7.
Read more »

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र को दी करोड़ों की सौगात, कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कियापीएम मोदी ने महाराष्ट्र को दी करोड़ों की सौगात, कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कियापीएम मोदी ने महाराष्ट्र को दी करोड़ों की सौगात, कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
Read more »

पीएम मोदी ने किए पोहरादेवी मंदिर में दर्शन, बंजारा विरासत संग्रहालय का उद्घाटन कियापीएम मोदी ने किए पोहरादेवी मंदिर में दर्शन, बंजारा विरासत संग्रहालय का उद्घाटन कियापीएम मोदी ने किए पोहरादेवी मंदिर में दर्शन, बंजारा विरासत संग्रहालय का उद्घाटन किया
Read more »

पीएम मोदी ने किए पोहरादेवी मंदिर में दर्शन, बंजारा विरासत संग्रहालय का उद्घाटन कियापीएम मोदी ने किए पोहरादेवी मंदिर में दर्शन, बंजारा विरासत संग्रहालय का उद्घाटन कियाBanjara Museum Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पोहरादेवी में जगदंबा माता मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने वाशिम में संत सेवालाल महाराज और संत रामराव महाराज की समाधियों पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पोहरादेवी महाराष्ट्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। प्रधानमंत्री मोदी ने पांच मंजिला बंजारा विरासत संग्रहालय का उद्घाटन...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:38:31