आईपीएल 2025 के बाद आशुतोष शर्मा इंग्लैंड पहुंचे। सुबह इंग्लैंड में लैंड करने के बाद शाम को आशुतोष ने शतक ठोक दिया। उन्होंने सिर्फ 70 गेंदों पर ही अपना शतक पूरा किया।
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 दिल्ली कैपिटल्स के प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। लीग का ग्रुप स्टेज खत्म होते ही टीम के विस्फोटक बल्लेबाज आशुतोष शर्मा इंग्लैंड पहुंच गए। आशुतोष को विगन क्रिकेट क्लब ने 2025 के लिवरपूल और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए साइन किया है। यह इंग्लैंड की ईसीबी प्रीमियर लीग संरचना का हिस्सा है। अपने पहले ही मैच में उन्होंने नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए फॉर्मबी क्रिकेट क्लब के खिलाफ शानदार शतक जड़ा। आशुतोष ने 73 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली।आशुतोष ने 8 चौके 6 छक्के मारेजब वो बल्लेबाजी करने आए, तब टीम का स्कोर 17 रन पर 3 विकेट था। उन्होंने ओपनर अवीन दलुगोड के साथ मिलकर 153 रनों की साझेदारी की। आशुतोष ने 8 चौके और 6 छक्के लगाए और 136.
99 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उन्होंने अपना शतक 70 गेंदों में पूरा किया। हालांकि शतक के बाद वो एक और रन नहीं जोड़ पाए और 34वें ओवर में आउट हो गए। उनके आउट होते ही टीम फिर से मुश्किल में आ गई और 170-3 से गिरकर 195-7 पर पहुंच गई।दिलचस्प बात यह है कि आशुतोष शनिवार सुबह ही इंग्लैंड पहुंचे थे। उन्होंने पिछले आईपीएल सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था। फिनिशर की भूमिका निभाते हुए उन्होंने 167.25 की स्ट्राइक रेट से 189 रन बनाए थे। इस बार 2025 सीजन में उन्हें पंजाब किंग्स से दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा और उन्होंने 29.14 की औसत और 160.62 की स्ट्राइक रेट से 204 रन बनाए।घरेलू क्रिकेट में आशुतोष का प्रदर्शनआशुतोष अब तक 14 लिस्ट ए मैच और 44 टी20 मैच खेल चुके हैं, लेकिन अभी तक प्रोफेशनल सफेद गेंद क्रिकेट में शतक नहीं लगाया है। उन्होंने 8 फर्स्ट क्लास मैच भी खेले हैं, जिसमें उनका औसत 28.46 और सर्वाधिक स्कोर 123 रन है। आशुतोष अकेले भारतीय नहीं हैं इंग्लैंड में क्लब क्रिकेट खेल रहे हैं। इससे पहले केएस भरत ने डलविच क्रिकेट क्लब के लिए साइन किया और सरे चैम्पियनशिप में खेल रहे हैं। अपने डेब्यू मैच में उन्होंने 108 गेंदों में 134 रन बनाए थे।
Ashutosh Sharma Century In England Wigan Cricket Club Delhi Capitals Ipl 2025 आशुतोष शर्मा इंग्लैंड शतक
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सिर्फ शतक ही नहीं, विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ गए केएल राहुल... टी20 में अब नंबर 1दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनिंग करते हुए केएल राहुल ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार सेंचुरी लगाई। इस पारी के दम पर उन्होंने टी20 क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
Read more »
करुण नायर की 8 साल बाद पूरी हुई मुराद, 'डियर क्रिकेट' ने दिया एक और मौका...करुण नायर की 8 साल बाद पूरी हुई मुराद, 'डियर क्रिकेट' ने दिया एक और मौका... सरफराज की बिना खेले छुट्टी
Read more »
कुत्ते ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला समेत तीन पर किया हमला, नगर निगम नहीं पकड़ पाए तो स्थानीय लोगों में गुस्सासतना के कृपालपुर में एक पागल कुत्ते ने खलबली मचाई। उसने एक बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों को काटा। नगर निगम को सूचना देने के बाद भी कुत्ता पकड़ा नहीं जा सका।
Read more »
England Lions vs India A: भारतीय टेस्ट टीम में नहीं मिली जगह, अब तूफानी अर्धशतक जड़कर दिया सेलेक्टर्स को जवाबइंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया-ए की पहली पारी में सरफराज खान ने 119 गेंद पर 92 रन की पारी खेली। वहीं करुण नायर ने अपना शतक 155 गेंद पर पूरा किया। करुण नायर ने इस दौरान 14 चौके लगाए। करुण ने सरफराज खान के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 181 रन जोड़े।
Read more »
करुण नायर ने इंग्लैंड में ठोका दोहरा शतक, टीम इंडिया की प्लेइंग XI में लॉक कर ली अपनी जगह!India A vs England Lions 1st unofficial Test: करुण नायर ने भारतीय टेस्ट टीम में वापसी के बाद इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दोहरा शतक ठोक दिया है.
Read more »
ENG vs IND: इंग्लैंड में Karun Nair ने ठोका दोहरा शतक, दो भारतीय बल्लेबाज सेंचुरी से चूकेकरुण नायर का इंग्लैंड प्रेम एक बार फिर दिखा है। भारतीय बल्लेबाज ने इंडिया-ए के लिए खेलते हुए अनऑफिशियल टेस्ट मैच में दोहरा शतक जड़ दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की सीरीज से पहले करुण नायर ने एलान कर दिया है कि वह किस तरह की फॉर्म में हैं। नायर ने इंग्लैंड में ही तीसरा शतक जड़ा...
Read more »
