हुए हालिया बदलाव के बाद राष्ट्रीय चयन समिति ने घरेलू क्रिकेटरों को साफ-साफ संदेश तो दिया ही है, तो वहीं कुछ फैसलों पर सवाल भी उठे हैं
हाल ही में भारतीय क्रिकेट में पहली बार एक नई परंपरा की शुरुआत हुई. और वह था क्षेत्रीय दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए राष्ट्रीय चयन समिति द्वारा करीब 60 खिलाड़ियों का चयन. इससे पिछले साल तक दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए क्षेत्रीय सेलेक्टर पांच क्षेत्रों की टीम का चयन किया करते थे, लेकिन इस साल नई शुरुआत हुई, तो कुछ फैसले सवालों के घेरे में भी आ गए.
ऐसा लगा कि कुछ खिलाड़ियों के साथ गलत हो गया. और इन्हीं में से एक रहे लेफ्टी पेसर जयदेव उनाडकट . लेफ्टी पेसर ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच करीब एक साल पहले जुलाई के महीने में पोर्ट-ऑफ-स्पेन में विंडीज के खिलाफ खेला था, लेकिन एक साल ही में हालात ऐसे हो गए कि राष्ट्रीय चयन समिति ने दलीप ट्रॉफी के लिए चुनी चार टीमों में एक भी टीम में उनाडकट को जगह नहीं दीं. इन खिलाड़ियों को लेकर भी उठ रहे हैं सवालवैसे फैंस और पंडितों के बीच चर्चा सिर्फ जयदेव उनाडकट को लेकर ही नहीं है. यहां पृथ्वी शॉ, आईपीएल के स्टार रिंकू सिंह, एक और आईपीएल स्टार अभिषेक शर्मा भी ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्होंने किसी भी टीम में जगह नहीं दी गई. इस फैसले को इस रूप में भी देखा जा सकता है कि अब दिलीप ट्रॉफी टीम के चयन के पैमाने भी तुलनात्मक रूप से सख्त हो चले हैं. वजह यह है कि पिछले फॉर्मेट में पांच क्षेत्रीय टीमें हिस्सी लेती थीं, तो अब अब टीमों की संख्या चार रह गई है. ऐसे में खिलाड़ियों को रणजी मैचों में और जोर लगाना होगा. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});अब यह फैसला लिया लेफ्टी पेसर नेबहरहाल, सौराष्ट्र के लिए खेलने वाले जयदेव अनदेखी से हार मानने को राजी नहीं हैं और घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ पेसरों में से एक जयदेव ने इंग्लिश काउंटी ससेक्स की शरण ली है. और उम्मीद है कि वह काउंटी क्रिकेट के जरिए सेलेक्टरों को प्रभावित करेंगे. वैसे पिछले कुछ सीजनों में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने के बावजूद वह पूरी तरह से सेलेक्टरों का भरोसा नहीं जीत सकते हैं. अगर वह भारतीय टीम में आए भी, वह बेंच पर ही बैठे रहे. यही वजह रही कि उनाडकट साल 2010 में टेस्ट करियर का आगाज करने के बावजूद पिछले करीब 13 साल में भारत के लिए केवल चार ही टेस्ट खेल सके, जिसमें वह सिर्फ तीन ही विकेट चटका सका.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पंजाब नेशनल बैंक ने MCLR में की बढ़ोतरी, कितनी बढ़ेगी आपके Loan की EMI?Punjab National Bank Hikes MCLR: पीएनबी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल की अवधि के लिए एमसीएलआर अब 8.90 प्रतिशत होगी, जो पहले 8.85 प्रतिशत थी.
Read more »
चुनावी बॉण्ड योजना: सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी जांच को लेकर याचिकाएं खारिज कीं, जानें क्या कहा?सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह इस धारणा पर चुनावी बॉण्ड की खरीद की जांच का आदेश नहीं दे सकती कि यह अनुबंध देने के लिए एक तरह का लेन-देन था।
Read more »
Paris Olympics: ट्रोलर्स को सबक सिखाने के लिए इमाने खेलीफ ने उठाया यह कदम, कहा- मेरे साथ अनैतिक व्यवहार हो रहायूरोपीय मुक्केबाज एंजिला कैरिनी ने दावा किया था कि खेलीफ ने इस तरह का मुक्का मारा था जो उन्होंने कभी नहीं खाया। इसके अल्जीरिया की मुक्केबाज को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
Read more »
Lunar Eclipse 2024 : साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा इस तारीख को, कितने समय का होगा ग्रहण और क्या भारत में आएगा नजरChandra grahan kab hai : भारतीय समय के अनुसार इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण सितंंबर में लगने जा रहा है, चलिए जानते हैं ग्रहण का समय और सूतक काल.
Read more »
Gaza War: गाजा संघर्ष वार्ता को लेकर अमेरिका की उम्मीदों पर हमास के अधिकारी ने फेरा पानी, कहा- ये भ्रम हैजो बाइडन ने युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई को लेकर कहा था कि दोनों पक्ष समझौते को लेकर पहले से ज्यादा करीब हैं। इसी पर अब हमास ने प्रतिक्रिया दी है।
Read more »
पहलवान विनेश फोगाट बोलीं: ओलंपिक पदक का घाव भरने में लगेगा समय; हमारी लड़ाई अभी नहीं हुई खत्म, जारी रहेगीभारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि यह ओलंपिक पदक एक गहरा घाव बन गया है।
Read more »
