करिश्मा कपूर से 4 साल छोटा है उनका FLOP भाई, 14 महीने की उम्र से कर रहा एक्टिंग, फिर भी नहीं बन पाया स्टार

Aftab Shivdasani News

करिश्मा कपूर से 4 साल छोटा है उनका FLOP भाई, 14 महीने की उम्र से कर रहा एक्टिंग, फिर भी नहीं बन पाया स्टार
Kapoor FamilyAftab Shivdasani Became FatherAftab Shivdasani Childhood Photo
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 136 sec. here
  • 21 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 117%
  • Publisher: 51%

मुंबई. फिल्मों की दुनिया जितनी रंगीन होती है, वहां के रिश्ते भी उतने ही दिलचस्प होते हैं. पर्दे पर जो सितारे बिल्कुल अलग नजर आते हैं, असल जिंदगी में कभी-कभी वो रिश्तों की डोर से गहराई से जुड़े होते हैं. करिश्मा कपूर और आफताब शिवदासानी का रिश्ता भी कुछ ऐसा ही है.

करिश्मा कपूर ने 90 में बतौर हिरोइन हिंदी सिने जगत में कदम रखा तो वहीं आफताब ने बाल कलाकार के तौर पर करियर शुरू किया. बहुत कम लोगों को पता होगा कि इन दोनों का रिश्ता सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री का नहीं, बल्कि खून का भी है.

दिलचस्प बात यह भी है कि दोनों अपना जन्मदिन 25 जून को मनाते हैं. करिश्मा का जन्म 25 जून 1974 को मुंबई में हुआ था. वह अभिनेता रणधीर कपूर और बबीता की बेटी हैं. वहीं आफताब का जन्म मुंबई में 25 जून 1978 में हुआ. उनके पिता प्रेम शिवदासानी सिंधी और मां पुतली शिवदासानी ईरानी हैं. करिश्मा की मां बबीता शादी से पहले बबीता शिवदसानी थीं. उनके पिता हरि शिवदासानी के भतीजे थे आफताब के पापा, प्रेम शिवदासानी. इस रिश्ते से बबीता आफताब की बुआ लगती हैं और इस तरह आफताब, करिश्मा के ममेरे भाई हुए. दोनों के करियर पर नजर डालें तो करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए अपनी पढ़ाई भी बीच में ही छोड़ दी थी. उन्होंने महज 16 साल की उम्र में ‘प्रेम कैदी’ से करियर की शुरुआत की, जो साल 1991 में रिलीज हुई. करिश्मा कपूर ने फिर साल 1992 में जैकी श्रॉफ के साथ फिल्म ‘पुलिस ऑफिसर’ में काम किया. ‘जिगर’ और ‘अनाड़ी’ जैसी फिल्मों ने एक अभिनेत्री के तौर पर उन्हें पहचान दिलाई. 1994 में ‘राजा बाबू’, ‘खुद्दार’, ‘अंदाज अपना अपना’ और ‘सुहाग’ जैसी फिल्मों से उनका करियर रफ्तार पकड़ने लगा. 90 के दशक में करिश्मा ने ‘कुली नंबर 1’, ‘साजन चले ससुराल’, ‘हीरो नंबर 1’ जैसी हिट कॉमेडी फिल्मों में गोविंदा के साथ सफल जोड़ी बनाई. 1996 की ‘राजा हिंदुस्तानी’ ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया और उन्हें पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला. 1997 की ‘दिल तो पागल है’ के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला. 1999-2000 में ‘बीवी नंबर 1’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘फिजा’, और ‘जुबैदा’ जैसी फिल्मों में उन्होंने भावनात्मक भूमिकाएं निभाकर लोगों की तालियां बटोरीं. साल 2003 के बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली, लेकिन 2012 में ‘डेंजरस इश्क’ से वापसी की. 2020 में वेब सीरीज ‘मेंटलहुड’ और 2024 में ‘मर्डर मुबारक’ में ओटीटी की दुनिया में कदम रखा. वहीं, आफताब शिवदासानी ने बाल कलाकार के तौर पर करियर शुरू किया. वह सिर्फ 14 महीने की उम्र में ‘फैरेक्स बेबी’ विज्ञापन में नजर आए और इसके बाद कई टीवी विज्ञापनों का हिस्सा बने. उन्होंने 1987 में रिलीज हुई ‘मिस्टर इंडिया’, ‘शहंशाह’, ‘चालबाज’ जैसी फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया. 1999 में उन्होंने राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘मस्त’ से बतौर हीरो डेब्यू किया, जिसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्टर के लिए जी सिने अवॉर्ड मिला. 2001 में ‘कसूर’ में निगेटिव रोल निभाकर उन्होंने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई और फिल्मफेयर नॉमिनेशन भी हासिल किया. इसके बाद ‘लव के लिए कुछ भी करेगा’, ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ और ‘क्या यही प्यार है’ जैसी फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया. 2003 में ‘हंगामा’ और 2004 में ‘मस्ती’ जैसी हिट फिल्मों ने उन्हें कॉमेडी स्टार बना दिया. हालांकि इसके बाद कुछ फिल्में उनकी फ्लॉप रहीं, लेकिन 2012 की हॉरर फिल्म ‘1920: द ईविल रिटर्न्स’ और मल्टीस्टारर ‘ग्रैंड मस्ती’ जैसी हिट्स ने उन्हें वापसी दिलाई. 2021 में वह वेब सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स 1.5’ में नजर आए, जिसमें उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया. आफताब ने अपनी मेहनत और अलग-अलग किरदारों को निभाकर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Kapoor Family Aftab Shivdasani Became Father Aftab Shivdasani Childhood Photo Aftab Shivdasani Films Aftab Shivdasani Kareena Kapoor Karishma Kapoor Aftab Shivdasani Kareena Kapoor Karishma Kapoor Ne Aftab Shivdasani Kareena Kapoor Karishma Kapoor Ra Aftab Shivdasani Actress Sadhna Relation Aftab Shivdasani Flop Movies Aftab Shivdasani Hit Movies Aftab Shivdasani Instagram Aftab Shivdasani Interview Aftab Shivdasani Marriage Aftab Shivdasani Movies Aftab Shivdasani आफताब शिवदासानी फैमिली करिश्मा कपूर आफताब शिवदसानी रिलेशनशिप

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

52 दिन, 200 लोग... कपूर खानदान की लाडली का डेब्यू, खत्म की फिल्म की शूटिंग52 दिन, 200 लोग... कपूर खानदान की लाडली का डेब्यू, खत्म की फिल्म की शूटिंगनीतू कपूर और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहणी ने 'फैब्यूलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' से एक्टिंग डेब्यू किया था.
Read more »

Manish Kashyap: क्या अब जन सुराज जॉइन करेंगे मनीष कश्यप? BJP से मोहभंग, PM मोदी की रैली लेकर कही थी बड़ी बातManish Kashyap: क्या अब जन सुराज जॉइन करेंगे मनीष कश्यप? BJP से मोहभंग, PM मोदी की रैली लेकर कही थी बड़ी बातManish Kashyap: बिहार की राजनीति में फिर से हलचल है। यूट्यूबर मनीष कश्यप की जन सुराज पार्टी के उपाध्यक्ष यदुवंश गिरी से मुलाकात की। अब तस्वीरें भी सामने आई है।
Read more »

हेनरिक क्लासेन ने 33 साल की उम्र में क्यों लिया संन्यास, अब जाकर वजह का खुलासा कियाहेनरिक क्लासेन ने 33 साल की उम्र में क्यों लिया संन्यास, अब जाकर वजह का खुलासा कियासाउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 33 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको चौंका दिया। अब जाकर उन्होंने इसकी वजह का खुलासा किया है।
Read more »

लीग क्रिकेट की आड़ में एक और करियर खत्म... सिर्फ 29 साल के निकोलस पूरन का संन्यास, लिखा भावुक पोस्टलीग क्रिकेट की आड़ में एक और करियर खत्म... सिर्फ 29 साल के निकोलस पूरन का संन्यास, लिखा भावुक पोस्टवेस्टइंडीज के खतरनाक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। पूरन ने सिर्फ 29 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है।
Read more »

सिर्फ टच में रहना काफी नहीं, दिल से जुड़ना भी रिश्ते में जरूरी: आदित्य रॉय कपूरसिर्फ टच में रहना काफी नहीं, दिल से जुड़ना भी रिश्ते में जरूरी: आदित्य रॉय कपूरसिर्फ टच में रहना काफी नहीं, दिल से जुड़ना भी रिश्ते में जरूरी: आदित्य रॉय कपूर
Read more »

'मुझे वो हर महीने 20 लाख रुपये दे''मुझे वो हर महीने 20 लाख रुपये दे'करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से तीन भारी डिमांड की थी, जिसके बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे-
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:25:31