कराची में 34 करोड़ लीटर की किल्लत, बूंद-बूंद को तरस रही जनता; भड़के लोग बोले- चुल्लूभर पानी में डूब मरें नेता

Pakistan Water Crisis News

कराची में 34 करोड़ लीटर की किल्लत, बूंद-बूंद को तरस रही जनता; भड़के लोग बोले- चुल्लूभर पानी में डूब मरें नेता
Karachi Water CrisisKarachi NewsPakistan Electricity Crisis
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 86 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 55%
  • Publisher: 63%

Karachi News: कराची के लोगों का कहना है कि पंपिग स्टेशनों में लगा सिस्टम सड़ चुका है. इसलिए बार-बार आ रही खराबी के चलते नवंबर में पीने के पानी की गंभीर समस्या से लोगों को जूझना पड़ा.

Karachi water crisis: पाकिस्तान की इकॉनमी में सबसे बड़ा योगदान देने वाला शहर प्यासा है. आर्थिक राजधानी कराची में पानी की समस्या इतनी विकराल हो चुकी है कि लोग काम धंधा छोड़कर टैंकर की लाइन में लगे हैं. पोर्ट सिटी और सेना के नेवल बेस वालाे शहर में नवंबर के तीन हफ्ते लोगों के लिए नरक जैसी स्थितियों में बीते हैं.

बिजली संकट के बाद वाटर वर्क्स डिपार्टमेंट में आई दिक्कतों से कराचीवालों को गला सूखा पड़ा है. पंपिंग स्टेशन खराब लोगों का कहना है कि पंपिग स्टेशनों में लगा पुराना सिस्टम सड़ चुका है. वहां बार-बार खराबी आ रही है. इस महीने पानी की गंभीर कमी का सामना लोगों को करना पड़ा. एआरवाई न्यूज के मुताबिक नवंबर में चल रही बिजली की कटौती के परिणामस्वरूप शहर को कुल 884 मिलियन गैलन यानी करीब 34 करोड़ लीटर पानी की कमी का सामना करना पड़ा. ये भी पढ़ें- पाकिस्तान का इकलौता शहर जिसका मुंबई जैसा रुतबा, लेकिन हालत दुनिया के सबसे गरीब देश जैसी! अकेले धाबेजी पंपिंग स्टेशन में 132 घंटे और 20 मिनट तक बिजली सप्लाई बंद होने से 424 मिलियन गैलन पानी की कमी हो गई. वहीं डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक कराची के मेन धाबेजी पंपिंग स्टेशन को एक दशक से अधिक समय से बार-बार कटौती और रखरखाव की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. आधे घंटे के लिए भी बिजली चली जाती है तो पंपिग स्टेशन पर तैनात मशीने हांफने लगती हैं. वहीं डुमलौटी स्टेशन में 146 घंटे की कटौती दर्ज की गई है. बार-बार बिजली गुल होने से प्रमुख पंपिंग स्टेशनों पर परिचालन कई घंटों के लिए ठप हो जाता है, जिससे पूरे शहर में पानी की सप्लाई में दिक्कतें आ रही हैं. पब्लिक कोस रही पानी की समस्या से परेशान जनता हुक्मरानों यानी अपने नेताओं की नाकाम से भड़की है. लोगों का कहना है कि मुख्य पंपिंग स्टेशनों पर वैकल्पिक फीडर के साथ स्टैंडबाय केबल का अतिरिक्त इंतजाम होना चाहिए. जल विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि लोगों को निर्बाध जल आपूर्ति कराने के लिए हम बिजली विभाग के संपर्क में हैं. प्रवक्ता ने बताया कि धीरे धीरे पानी की सप्लाई सामान्य हो रही है. वहीं पब्लिक का कहना है कि नेताओं को चुल्लूभर पानी में डूब मरना चाहिए. कराची को इससे पहले जनवरी में 100 एमजीडी पानी की कमी का सामना करना पड़ा था. बिजली गुल होने के साथ पानी की दो पाइपलाइन फटने ने इस महीने कोढ़ में खाज होने जैसा माहौल बना दिया.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Karachi Water Crisis Karachi News Pakistan Electricity Crisis Karachi Power Cut Electricity Crisis Triggers Water Shortage In Kar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

DNA Decodes: TTP Warns Of Strikes On Lahore, Islamabad, KarachiDNA Decodes: TTP Warns Of Strikes On Lahore, Islamabad, KarachiIn todays DNA, Zee news managing editor, Rahul Sinha analysed the situation in Pakistan as TTP warns of strikes on major cities including Lahore, Islamabad, Karachi.
Read more »

34 साल पुरानी फ्लॉप... बाप से ही मोहब्बत कर बैठती है बेटी, फिल्म ने जीते कई अवॉर्ड, साथ नजर आए थे अनिल कपूर और श्रीदेवी34 साल पुरानी फ्लॉप... बाप से ही मोहब्बत कर बैठती है बेटी, फिल्म ने जीते कई अवॉर्ड, साथ नजर आए थे अनिल कपूर और श्रीदेवीAnil Kapoor Film Completes 34 Years: 45 साल पहले हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत करने वाले अनिल कपूर अब तक 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं.
Read more »

अनिल कपूर ने इस शख्स को बताया खुद का सबसे बड़ा आलोचक, फिल्म ‘लम्हे’ के 34 साल पूरे होने पर किया ये खुलासाअनिल कपूर ने इस शख्स को बताया खुद का सबसे बड़ा आलोचक, फिल्म ‘लम्हे’ के 34 साल पूरे होने पर किया ये खुलासाश्रीदेवी और अनिल कपूर अभिनीत फिल्म &39;लम्हे&39; को आज 22 नवबंर को रिलीज हुए 34 साल पूरे हो गए हैं। इस अहम मौके पर अभिनेता ने एक खास पोस्ट साझा करते हुए फिल्म के
Read more »

1 मिनट 34 सेकंड का टीजर, कार्तिक-अनन्‍या से नहीं हटेगी नजर, खट्टी-मिठी नोक झोंक जीत लेगी दिल1 मिनट 34 सेकंड का टीजर, कार्तिक-अनन्‍या से नहीं हटेगी नजर, खट्टी-मिठी नोक झोंक जीत लेगी दिलTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Teaser: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की मोस्ट अवेटेड फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी का टीजर रिलीज हो चुका है. इस टीजर को फैंस काफी पसंद कर रहे है. वीडियो में दोनों सितारों का एक अलग ही लुक देखने को मिल रहा हैं.
Read more »

'सिर्फ एक साल है', जॉन एफ कैनेडी की पोती को हुआ घातक कैंसर; डॉक्टरों ने दे दिया जवाब'सिर्फ एक साल है', जॉन एफ कैनेडी की पोती को हुआ घातक कैंसर; डॉक्टरों ने दे दिया जवाबअमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी की पोती तातियाना श्लॉसबर्ग को टर्मिनल कैंसर है। 34 वर्षीय तातियाना को एक्यूट मायलॉयड ल्यूकीमिया है, जिसका इलाज चल रहा है। उन्होंने अपने चचेरे भाई रॉबर्ट एफ.
Read more »

8th Pay Commission: ಸರ್ಕಾರಿ ನೌಕರರು, ಪಿಂಚಣಿದಾರರಿಗೆ ಜಾಕ್‌ಪಾಟ್: ಮೂಲ ವೇತನ, ಭತ್ಯೆ 30-34% ಹೆಚ್ಚಳ8th Pay Commission: ಸರ್ಕಾರಿ ನೌಕರರು, ಪಿಂಚಣಿದಾರರಿಗೆ ಜಾಕ್‌ಪಾಟ್: ಮೂಲ ವೇತನ, ಭತ್ಯೆ 30-34% ಹೆಚ್ಚಳ8th pay commission news: 8ನೇ ವೇತನ ಆಯೋಗದ ವರದಿಯನ್ನು ಎದುರು ನೋಡುತ್ತಿರುವ ಕೇಂದ್ರ ಸರ್ಕಾರಿ ನೌಕರರು ಮತ್ತು ಪಿಂಚಣಿದಾರರಿಗೆ ಭರ್ಜರಿ ಗುಡ್ ನ್ಯೂಸ್ ಇದೆ. ಹೊಸ ವೇತನ ಆಯೋಗದ ಅಡಿಯಲ್ಲಿ ನೌಕರರ ವೇತನ ಹಾಗೂ ಪಿಂಚಣಿಯಲ್ಲಿ ಭಾರೀ ಏರಿಕೆಯಾಗುವ ಸಂಭವವಿದೆ.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:33:20