कराची सिलेंडर ब्लास्ट: मृतकों की संख्या बढ़कर 16, रेस्क्यू अभियान जारी
"कराची, 19 फरवरी । कराची में एक धमाके के बाद गिरी रिहायशी इमारत में दब कर मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। स्थानीय मीडिया ने पुलिस, रेस्क्यू टीम और अस्पताल के हवाले से ये जानकारी दी है।Advertisment यह घटना सोल्जर बाजार के गुल राणा कॉलोनी इलाके स्थित एक घर में हुई। पूर्वी जिला पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि यह धमाका गैस सिलेंडर लीक की वजह से हुआ था। इमरजेंसी सेवा ने मलबे से कुछ को बचाया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है। जियो न्यूज के मुताबिक छह महिलाओं और 4 बच्चों समेत कुल 16 के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। जाने-माने मीडिया आउटलेट डॉन ने सहायक पुलिस अधीक्षक जमशेद अशर के हवाले से बताया कि यह घटना सुबह करीब 4:15 बजे, सहरी के समय हुई और गैस धमाका बिल्डिंग के पहले फ्लोर पर हुआ। एक अपडेट में, सिंध रेस्क्यू 1122 ने कहा कि इस घटना में मृतकों की संख्या 16 हो गई है, जबकि 14 घायल हैं। सिविल हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर के डायरेक्टर, डॉ.
मोहम्मद साबिर मेमन के अनुसार, 13 शव उनके अस्पताल में लाए गए थे। रेस्क्यू 1122 ने कहा कि सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, जिसमें एक अर्बन सर्च और रेस्क्यू टीम के साथ ही एक डिजास्टर रिस्पॉन्स गाड़ी मौके पर मौजूद है। सिलेंडर धमाके में बिल्डिंग गिर गई। भीड़भाड़ वाला इलाका होने की वजह से प्रशासन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मीडिया से बात करते हुए, रेस्क्यू 1122 के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर डॉ. आबिद ने भी बताया कि इमारत का एक हिस्सा ढह गया। काफी छोटे कमरे होने की वजह से बचाव दल को काफी परेशानियां उठानी पड़ीं। बचाव दल के वरिष्ठ कर्मी ने कहा, यह कोई लीगल बिल्डिंग नहीं थी, और अलग-अलग कमरों को जोड़ कर इमारत खड़ी कर दी गई थी। इसके पास मौजूद अन्य घरों और स्ट्रक्चर्स को भी काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने भी इलाके को पूरी तरह से घेर लिया है। सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है और लोगों को घटनास्थल से दूर रखने की कोशिश की जा रही है। --आईएएनएस केआर/ डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."
दुर्घटना अंतरराष्ट्रीय कराची सिलेंडर ब्लास्ट: मृतकों की संख्या बढ़कर 16 रेस्क्यू अभियान जारी न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दुनिया की 16 प्रतिशत एआई प्रतिभा भारतीय मूल की है: श्वेत पत्रदुनिया की 16 प्रतिशत एआई प्रतिभा भारतीय मूल की है: श्वेत पत्र
Read more »
विश्व पुस्तक मेला 2027: स्टॉल बुकिंग के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरूविश्व पुस्तक मेला 2027 के लिए ऑनलाइन स्टॉल बुकिंग 16 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है, जो 31 मार्च 2026 तक चलेगी। यह प्रतिष्ठित मेला 16 से 24 जनवरी 2027 तक भारत मंडपम में आयोजित होगा। शिक्षा मंत्रालय और ITPO द्वारा आयोजित, यह साहित्य और संस्कृति का संगम होगा, जिसमें बच्चों की गतिविधियों और लेखकों से मिलने का अवसर मिलेगा। प्रकाशकों के लिए यह व्यापार और...
Read more »
விவசாயிகளுக்கு ஜாக்பாட்! ரூ.4 லட்சம் ஊக்கத் தொகை.. தமிழக அரசின் குட் நியூஸ்.. எப்படி பெறுவது?Tamil Nadu Government: தமிழக அரசு 16 தேயிலை விவசாயிகளுக்கு ரு.4 லட்சம் ஊக்கத்தொகை வழங்கியுள்ளது. மேலும், அவர்களுக்கு 3.25 கோடி மதிப்பில் வேளாண் கருவிகளையும் அவர் வழங்கினார்.
Read more »
ओडिशा की 4 राज्यसभा सीटों पर चुनाव को एलान, 16 मार्च को होगी वोटिंगभारतीय निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 37 रिक्त सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है। इनमें ओडिशा की चार सीटें शामिल हैं, जिनके मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है। चुनाव अधिसूचना 26 फरवरी 2026 को जारी होगी, मतदान 16 मार्च को होगा और मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे होगी। पूरी प्रक्रिया 20 मार्च तक संपन्न हो...
Read more »
Rajya Sabha Elections: আরও এক ভোট ঘোষণা কমিশনের, বিধানসভা নির্বাচনের আগেই! কোন ভোট? কী রয়েছে তার নির্ঘণ্টে? বাংলায়...Elections for 37 Rajya Sabha seats across 10 states on March 16 Poll panel Biennial polls to 37 Rajya Sabha seats In March
Read more »
कुख्यात गैंगस्टर बाबी कबूतर गिरफ्तार, 16 हत्याओं में था शामिल; लॉरेंस बिश्नोई से कनेक्शनदिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने कुख्यात गैंगस्टर हाशिम उर्फ बाबा के खास गुर्गे बाबी कबूतर को गिरफ्तार किया है। वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से भी जुड़ा था। सात साल से फरार बाबी 16 हत्याओं में शामिल था और मकोका के तीन मामलों में वांछित था। उस पर सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले रेकी करने का भी आरोप...
Read more »
