Weight Loss vs Fat Loss: कम खाने पर शरीर मसल्स को क्यों जला देता है?फिटनेस कोच से जानें कारण और फैट लॉस का सही तरीका
अक्सर लोग वजन कम करने के लिए कम खाना शुरू कर देते हैं. लेकिन कितना कम खाना होता है, यह काफी कम लोग जानते हैं.अगर कोई जरूरत के मुताबिक, कम कैलोरीज खाता है तो उसके शरीर से चर्बी की जगह मसल्स भी बर्न होने लगते हैं जिससे उसे लॉन्ग टर्म नुकसान हो सकते हैं.
माउंट सिनाई में इकाहन स्कूल ऑफ मेडिसिन के असिस्टेंड प्रोफेसर MD गेरार्डो मिरांडा-कोमास का कहना है, 'जो व्यक्ति खाना न खाकर वजन कम करने की कोशिश कर रहा है, वह फैट से पहले मसल्स को बर्न कर सकता है.' हालांकि अगर किसी को अधिक नॉलेज नहीं तो उसे खास अंतर समझ नहीं आएगा कि उसका मसल्स लॉस हो रहा है या फैट लॉस. लेकिन कोई भी फिटनेस एक्सपर्ट उसे देखकर ही बता सकता है कि उसने क्या गड़बड़ की है. ऐसा कैसे होता है. क्या आपने कभी सोचा है? दरअसल, शरीर सबसे पहले ऊर्जा के लिए कार्बोहाइड्रेट का इस्तेमाल करना पसंद करता है. अगर आपके शरीर में कार्ब नहीं तो यह लिवर और मसल्स में जमे ग्लाइकोजन का इस्तेमाल करता है जो कि स्टोर्ड ग्लूकोज होता है.' स्टोर्ड ग्लूकोज वह होता है जो आपका शरीर एक्स्ट्रा कैलोरी लेने पर उसे भविष्य के लिए जमा करके रख लेता है. सर्टिफाइट फिटनेस कोच और वेट लॉस एक्सपर्ट अर्जुन शाह का कहना है, 'वजन कम करने के लिए कैलोरी डेफिसिट में रहना जरूरी होता है लेकिन आपकी जरूरत की कैलोरीज से 200-300 कैलोरीज कम.''अगर कोई अपने शरीर की जरूरत की कैलोरीज से 200-300 कैलोरीज कम खाता है और फिजिकल रूप से एक्टिव रहता है तो वह हर हफ्ते 1 से 2 पाउंड यानी करीब 450-900 ग्राम वजन कम कर सकता है.' 'लेकिन अगर कोई बहुत ही कम कैलोरीज लेता है तो आपके शरीर में एनर्जी कम रहेगी क्योंकि आप पर्याप्त कार्ब भी नहीं खा रहे होंगे. ऐसे में शरीर ग्लाइकोजन के लिए मसल्स को बर्न करना शुरू कर देगा.' 'अगर आप लंबे समय तक बहुत कम कैलोरी लेते हैं तो शरीर को उस कैलोरी की आदत पड़ जाती है और आप उस कैलोरी से अधिक जैसे ही खाते हैं आपका तेजी से वजन बढ़ने लगता है. क्योंकि अब वह आपकी मेंटनेंस कैलोरी बन चुकी होती है.' कोच अर्जन शाह का कहना है, 'भले ही आपको कितनी भी नॉलेज हो शुरू में किसी एक्सपर्ट के अंडर में रहकर वजन कम करना ही बेहतर रहेगा. वह आपको सही तरह से गाइड कर पाएगा ताकि आप भविष्य में होने वाले नुकसान से बच सकें.''वजन कम करने के लिए वह आपको जरूरत के मुताबिक, बैलेंस डाइट प्लान तैयार करके देगा जिसे फिजिकल एक्टिविटी, पर्याप्त नींद के साथ आप फॉलो करें.' 'मसल्स लॉस किए बिना वजन कम करने के लिए आपको मेंटनेंस कैलोरी से सिर्फ 200-300 कैलोरीज कम खानी होंगी, बैलेंस डाइट लेनी होगी जिसमें प्रोटीन, कार्ब, फैट का सही कॉम्बिनेशन हो.'झट से पिघल जाएगी नाभि के चारों ओर की चर्बी, अपनाएं डॉ. मिंडी का बताया नया तरीका100 साल से अधिक जीने वाले 5 लोगों ने बताए लंबी उम्र पाने के तरीके, आज से ही करें फॉलो
Does Dieting Cause Muscle Loss? How To Lose Fat Without Losing Muscle Weight Loss Vs Fat Loss Will I Lose Muscle If I Eat Less Calories Will I Lose Muscle Mass If I Do A Strict Low Calo
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उम्र के मुताबिक कितना होना चाहिए बॉडी फैट? कहीं आपके शरीर में अधिक चर्बी तो नहींBody fat percent: उम्र के मुताबिक, महिला और पुरुषों के शरीर में कितना फैट होना सही है. इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
Read more »
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना जरूरी है या नहीं? फिटनेस कोच ने दिया ये जवाबWeight Loss Tips: वजन कम करने के लिए हमें कई खाने की चीजों को अपने प्लेट से हटाना पड़ता है, लेकिन क्या इसके लिए चावल को पूरी तरह छोड़ देना सही है?
Read more »
लहसुन खाने से लंबी होगी उम्र, गहरी होगी नींद! बस ऐसे करें सेवनGarlic Benefits: एक तरीका सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें दावा किया जा रहा है कि रात को सोने से पहले एक लहसुन खाने से गहरी नींद आती है.
Read more »
प्याज सेहत के लिए राम बाण इलाज, मगर 99% लोग खाने का सही तरीका नहीं जानतेप्याज सेहत के लिए राम बाण इलाज, मगर 99% लोग खाने का सही तरीका नहीं जानते
Read more »
सेहत के लिए वरदान है यह फल...इसके पत्ते खाने से भी मिलते हैं चमत्कारी फायदे! बीमारियों को कर देता है छूमंतर...Guava Health Benefits: अमरूद खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. जानें इसे खाने के शरीर को कौन-कौन से लाभ मिलते हैं.
Read more »
मसल्स को फौलादी शक्ति से भर देंगे ये पांच फूड, गठीले बदन में आ जाएगी नई जान, बॉडी में प्रोटीन की भी हो जाएग...Best foods to build muscle: शरीर में ताकत लाने के लिए मसल्स का मजबूत होना बहुत जरूरी है. मसल्स अगर मजबूत होगा तभी हम कोई काम सही से कर पाएंगे. शरीर के हर मूवमेंट में मसल्स की जरूरत होती है. हालांकि मसल्स को मजबूत बनाना आसान काम नहीं है. लेकिन यदि आप मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाना चाहते हैं तो इसके लिए दो चीजें बहुत जरूरी है.
Read more »
