Lapwing Bird Facts: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में पाई जाने वाली लैपविंग या टिटहरी कभी पेड़ की टहनी पर नहीं बैठती. वाइल्ड लाइफ पर 26 वर्षों से काम कर रहे एक्सपर्ट अभिषेक बताते हैं कि लैपविंग नामक पक्षी की आवाज खास है. यह जमीन पर तेज दौड़ सकती है. लैपविंग की आवाज़ इंग्लिश के वाक्य 'did it do it' की तरह निकलती है.
पक्षियों को हमसब अक्सर पेड़ की टहनियों पर बैठते जरूर देखा है. लेकिन यदि हम आपसे ये कहें कि धरती पर एक ऐसी पक्षी का भी अस्तित्व है, जिसे कभी पेड़ पर बैठते नहीं देखा गया है, तो क्या आप यकीन करेंगे? आज हम आपको एक ऐसी ही अनोखी पक्षी की जानकारी दे रहे हैं.
वाइल्ड लाइफ पर 26 वर्षों से काम कर रहे एक्सपर्ट अभिषेक बताते हैं कि, बिहार के इकलौते टाइगर रिजर्व वाल्मीकि में लैपविंग नामक एक ऐसी पक्षी पाई जाती है, जिसे आजतक पेड़ की टहनियों पर बैठते या बैठे हुए नहीं देख गया है. हालांकि अन्य पक्षियों की तुलना में यह पक्षी भी हवा में उड़ने में माहिर है. बकौल अभिषेक, पेड़ की टहनियों पर बैठने वाले पक्षियों के पैरों की बनावट की तुलना में लैपविंग के पैरों की बनावट एकदम भिन्न होती है. लैपविंग के पैर इस प्रकार से डिजाइन्ड किए गए हैं कि वो कभी भी पेड़ की टहनियों पर बैठकर ग्रिप नहीं बना सकते हैं. यदि वो टहनियों पर बैठने की कोशिश भी करेंगे, तो पकड़ नहीं बनने की वजह से टिक नहीं पाएंगे. इतना ही नहीं, अन्य पक्षियों की तुलना में लैपविंग की आवाज भी बेहद खास और रोमांचक होती है. जानकारों ने बताया कि लैपविंग की आवाज़ इंग्लिश के वाक्य “did it do it” की तरह निकलती है. आम भाषा में इस पक्षी को टिटहरी के नाम से भी जाना जाता है. इसकी खासियत यह है कि यह जमीन पर किसी धावक की तरह बेहद तेज रफ्तार से दौड़ सकती है. बकौल अभिषेक , यह पक्षी भारत के लगभग हर राज्य में पाई जाती है, इसलिए इसे देखना बेहद सरल है. देश के कई हिस्सों में तो पतले-दुबले इंसानों की तुलना टिटहरी पक्षी से ही कर दी जाती है. ज़मीन पर बिल बनाकर अंडे देने के बाद ये उन्हें सुरक्षित रखने के लिए शिकारियों को आश्चर्यजनक तरीके से भ्रमित करना भी जानती हैं. बता दें कि पश्चिम चम्पारण ज़िले में बसा वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व पक्षियों की क़रीब 350 प्रजातियों का निवास स्थान है.यहां की बायो डायवर्सिटी इतनी प्रगाढ़ है कि इसे देखने दुनिया के कोने कोने से पर्यटक बिहार पहुंचते हैं.
लैपविंग पक्षी Lapwing Facts Lapwing Behavior Lapwing In India Valmiki Tiger Reserve Birds Unique Birds Of India Lapwing Call लैपविंग का दूसरा नाम क्या है लैपविंग के बारे में क्या खास है
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
साउथ अफ्रीका के ये बॉडी बिल्डर हैं हनुमान भक्त, शिव की भक्ति में भी नहीं हैं पीछेSouth african bodybuilder a devotee of lord Hanuman know his life and interesting facts
Read more »
Bird Flu: ആലപ്പുഴ ജില്ലയിൽ രണ്ടിടത്തുകൂടി പക്ഷിപ്പനി സംശയം; ഇറച്ചി, മുട്ട വിൽപനയ്ക്ക് ഏപ്രിൽ 26 വരെ നിരോധനം തുടരുംAlappuzha Bird Flu: മുട്ടാർ, അമ്പലപ്പുഴ വടക്ക് പഞ്ചായത്തുകളിലാണ് പക്ഷിപ്പനി പടരുന്നതെന്ന് സംശയം. ഇതേ തുടർന്ന് സാമ്പിൾ ശേഖരിച്ച് ഭോപ്പാലിലെ ലാബിലേക്ക് അയച്ചു.
Read more »
தாம்பத்திய சுகம் முதல் குழந்தை பிறப்பு வரை... சுக்கிரனால் விருத்தியாகும் சுக்கிலம்! வாழவைக்கும் சுக்கிரன்!Asuraguru Sukran Facts : சுக்கிரன் மட்டுமே அனைத்து லக்னங்களிலும் கேந்திரங்களிலும் ஆட்சி அல்லது உச்சம் பெறுவார்.
Read more »
आज का एक्सप्लेनर: डेढ़ किलो की चिड़िया 1.5 लाख किलो के प्लेन को जमीन पर कैसे गिरा देती है; वो सब कुछ जो जान...South Korea Jeju Air Plane Crash Details; What Is Bird Strike, How It Affects Airplanes And What Are Tips To Avoid Bird Strikes In Aviation.
Read more »
Bird Flu: মৃত ৭১,০০০! ছড়াচ্ছে ভয়ংকর বার্ড ফ্লু! একের পর এক মরছে হাঁস-মুরগি! চিকেন-ডিম খাওয়া কি আদৌ সেফ?Bird Flu: France And Germany On High Alert after Deadly Bird Flu Virus Hits Europe, Is India At Risk? Having chicken and egg safe?
Read more »
Bird Flu Virus Pandemic: ভয়ংকর! এবার মানুষের শরীরেও বার্ড ফ্লুর প্রাণঘাতী ভাইরাস! ফের একটা মহামারি? আতঙ্কে শিউরে উঠছে বিশ্ব...US Patient Sick With Bird Flu Virus That Has Pandemic Potential H5N5 Outbreak Bird Flu New Strain Found in Human
Read more »
