फोटो में दिख रही ये लड़की आज अपनी एक्टिंग से सभी को इंप्रेस कर रही है. साउथ के बाद बॉलीवुड में भी उन्होंने अपनी पकड़ बना ली है और हर जगह छाई हुई हैं. नेशनल क्रश कहलाती है और सलमान खान के साथ उनकी अगली फिल्म में नजर आएगी.
रश्मिका मंदाना एक राइजिंग स्टार हैं. पुष्पा के बाद से वो नेशनल क्रश बन चुकी हैं. सिर्फ खूबसूरती ही नहीं बल्कि एक्टिंग से भी वो लोगों को इंप्रेस कर रही हैं. साउथ में धमाल मचाने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में भी कदम रख दिया है.
बॉलीवुड में उन्होंने गुड बाय से कदम रखा था और एनिमल से सभी को दीवाना बना लिया है. उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों में कमाई की थी. सिर्फ दो फिल्मों ने ही 1300 करोड़ का बिजनेस कर लिया था. पुष्पा ने 400 करोड़ और एनिमल ने 900 करोड़. मगर उन्होंने ये मुकाम हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की है. उनका बचपन बहुत मुश्किल में बीता है.ऐसा बीता नेशनल क्रश का बचपनरश्मिका मंदाना का अतीत मुश्किल में बीता है. उनके माता-पिता के साथ आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा. हिंदुस्तान टाइम्स को काफी पहसे समय दिए गए इंटरव्यू में रश्मिका मंदाना ने अपने बचपन के बारे में जानकारी साझा की थी. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह कभी भी अपनी सफलता को हल्के में नहीं लेती हैं, उन्होंने अपने पेरेंट्स को किराया चुकाने में चुनौतियों का सामना करते देखा है. रश्मिका ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार की आर्थिक परेशानियों की वजह से कम उम्र में ही पैसे का महत्व समझ लिया था. उन्होंने कहा, 'एक समय था जब हम हर दो महीने में घर बदलते थे. मैं बचपन से ही स्ट्रगल को लेकर थोड़ी सचेत रही हूं. मुझे याद है कि कैसे मम्मी-पापा को हमारे रहने के लिए घर ढूंढने और उसका किराया भरना मुश्किल होता था.'{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});नेशनल क्रश के पास बचपन में नहीं थे खिलौनेइसी इंटरव्यू में रश्मिका मंदाना ने बताया कि आर्थिक तंगी के बावजूद उनके माता-पिता ने कभी उन्हें किसी चीज से मना नहीं किया. हालांकि, वह अपने परिवार की स्थिति से वाकिफ थीं और उन्होंने कभी उनसे कुछ नहीं मांगा. रश्मिका ने बताया कि बचपन में उनके माता-पिता उनके लिए खिलौने नहीं खरीद पाते थे और ये यादें उन्हें विनम्र बनाए रखती हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2 अब जल्द ही रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में उनके साथ अल्लू अर्जुन नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. यही नहीं, वह सलमान खान के साथ सिकंदर में भी नजर आएंगी.
Rashmika Mandanna National Crush Sikandar Pushpa 2 Bollywood Rashmika Mandanna HD Images Goggles Rashmika Mandanna Age Rashmika Mandanna Husband Name Rashmika Mandanna Photos Rashmika Mandanna Instagram Rashmika Mandanna Photos HD Husband Name Rashmika Mandanna Family Animal रश्मिका मंदाना बॉलीवुड
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इजरायली हमले में दो और सैनिकों के मारे जाने की ईरानी सेना ने की पुष्टिइजरायली हमले में दो और सैनिकों के मारे जाने की ईरानी सेना ने की पुष्टि
Read more »
बंगाल के हालिसहर में दो परिवारों के बीच झड़प में बुजुर्ग की मौतबंगाल के हालिसहर में दो परिवारों के बीच झड़प में बुजुर्ग की मौत
Read more »
कानपुर के सीसामऊ में मकान में तेज धमाका, दो युवकों की मौके पर मौतKanpur Blast News Updates: कानपुर के सीसामऊ में दिवाली के दिन एक मकान में तेज विस्फोट हुआ है दो युवकों की मौके पर मौत
Read more »
आंतरिक आरक्षण के लिए अगले दो महीने में रिपोर्ट पेश करेगा आयोग : सीएम सिद्दारमैयाआंतरिक आरक्षण के लिए अगले दो महीने में रिपोर्ट पेश करेगा आयोग : सीएम सिद्दारमैया
Read more »
बेलागंज में अचानक हो गई तेजस्वी और PK के प्रत्याशी की मुलाकात, क्या JDU को मिलेगा फायदा?बेलागंज उपचुनाव में दो विपरीत ध्रुवों की मुलाकात ने राजनीति में हलचल मचा दी है। कभी राजद के समर्थक रहे मो.
Read more »
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवादियों ने दो वीडीसी की हत्या कीजम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवादियों ने दो वीडीसी की हत्या की
Read more »
