Codeine Cough Syrup Case: उत्तर प्रदेश में नकली कोडीन कफ सिरप तस्करी के बहुचर्चित मामले में फरार चल रहे शुभम जयसवाल के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है.
"Codeine Cough Syrup Case: उत्तर प्रदेश में नकली कोडीन कफ सिरप तस्करी के बहुचर्चित मामले में फरार चल रहे शुभम जयसवाल के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. जांच एजेंसियों के दबाव के बीच अब शुभम का पासपोर्ट रद्द कर दिया गया है, जिससे उसके देश से बाहर भागने की संभावनाओं पर लगभग पूरी तरह रोक लग गई है.
STF की सिफारिश पर पासपोर्ट विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. बता दें कि शुभम जायसवाल के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी हो गया है. Advertisment पासपोर्ट रद्द, विदेश भागने की राह बंद यूपी पुलिस ने केंद्र सरकार और संबंधित विभागों से समन्वय कर शुभम जयसवाल का पासपोर्ट निरस्त कराया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुभम लंबे समय से फरार है और आशंका थी कि वह विदेश में छिप सकता है. पासपोर्ट रद्द होने के बाद अब वह अंतरराष्ट्रीय यात्रा नहीं कर सकेगा, जिससे जांच एजेंसियों को राहत मिली है. रेड कॉर्नर नोटिस की तैयारी सूत्रों के अनुसार, पुलिस अब शुभम जयसवाल के खिलाफ इंटरपोल के माध्यम से रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की प्रक्रिया में जुट गई है. यदि यह नोटिस जारी होता है, तो दुनिया के किसी भी देश में उसकी मौजूदगी की जानकारी मिल सकेगी और उसे गिरफ्तार कर भारत लाया जा सकेगा. पुलिस का मानना है कि यह कदम मामले को निर्णायक मोड़ तक पहुंचाने में अहम साबित होगा. क्या है नकली कोडीन कफ सिरप मामला यह मामला नकली और प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप के अवैध निर्माण व तस्करी से जुड़ा है. जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क के जरिए बड़ी मात्रा में नशीला सिरप बाजार में सप्लाई किया जा रहा था, जिसका इस्तेमाल नशे के तौर पर किया जाता है. इससे युवाओं में नशे की लत तेजी से बढ़ने की आशंका जताई गई थी। शुभम जयसवाल को इस पूरे रैकेट का अहम कड़ी माना जा रहा है. जांच एजेंसियों का दावा, जल्द होगी गिरफ्तारी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुभम के खिलाफ पहले ही गैर-जमानती वारंट जारी किया जा चुका है. उसकी संपत्तियों और बैंक खातों की भी जांच की जा रही है। इसके अलावा, उसके करीबी सहयोगियों से पूछताछ तेज कर दी गई है, ताकि उसकी लोकेशन और नेटवर्क की पूरी जानकारी जुटाई जा सके. नशे के खिलाफ सरकार का सख्त संदेश इस कार्रवाई को उत्तर प्रदेश सरकार की नशे के खिलाफ "जीरो टॉलरेंस" नीति से जोड़कर देखा जा रहा है. पुलिस का साफ कहना है कि युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. शुभम जयसवाल के खिलाफ उठाए गए ये कदम इस बात का संकेत हैं कि कानून से भागना अब आसान नहीं होगा. यह भी पढ़ें - Alcohol Side Effects: शराब सिर्फ लिवर नहीं, DNA को भी पहुंचाती है नुकसान, चुपचाप बढ़ाती है कैंसर का रिस्क"
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
किस सिरप के पीने से कई राज्यों में 20 बच्चों से अधिक की मौत? अधिकारियों- फार्मा कंपनी के ठिकानों पर ED की छापेमारी से हाहाकारCold Cough Syrup Case: देश में इन दिनों कोल्ड कफ सिरप मामला बहुत चर्चा में है.
Read more »
Cough Syrup Death: প্রতি শিশুর জীবন পিছু ২.৫৪ টাকা! কমিশনের বিনিময়ে বিষাক্ত কাশির সিরাপ লিখতেন খুনি ডাক্তার...Cough Syrup Death: Rupees 2.54 per life, Madhya Pradesh doctor got commission each time he prescribed coldrif cough syrup that killed 23 MP kids
Read more »
हर माफिया के तार SP से जुड़ते रहे हैं... कोडीन कफ सिरप मामले पर बोले सीएम योगी, विपक्ष पर बड़ा हमलाYogi Adityanath on Codeine Cough Syrup: कोडीन कफ सिरप मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने माफियाओं के तार सपा से जुड़ने होने की बात कही।
Read more »
...जब देश में चर्चा होती है, इंग्लैंड सैर पर निकल जाते है... कोडीन सिरप कांड पर सीएम योगी का तंज, वीडियो वायरलCM Yogi on Codeine Syrup Case: सीएम योगी ने सोमवार को विधानसभा में कोडीन कफ सिरप केस में सपा को Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
कोडीन कफ-सिरप में बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह ने ईडी को बताए कई राज, अमित टाटा से भी हुई पूछताछCodeine Cough Syrup: कोडीन कफ-सिरप मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह और अमित टाटा से पूछताछ की। इस दौरान आलोक सिंह ने कई राज खोल दिए हैं।
Read more »
कोडीन कफ सिरप केस: किंगपिन शुभम जायसवाल के साथियों पर एक्शन, सिद्धार्थनगर से विकास समेत तीन गिरफ्तारSiddharthnagar Codeine Cough Syrup Case Action: सिद्धार्थनगर में कोडीन कफ सिरप केस में बड़ी कार्रवाई हुई है। तस्करी मामले के मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के तीन साथियों को गिरफ्तार किया गया है।
Read more »
