Kanhaiya Kumar in Bihar elections: बिहार विधानसभा चुनावा 2025 में खुद के प्रत्याशी नहीं बनने पर कांग्रेस के युवा नेता कन्हैया कुमार ने अपनी बात रखी है. कन्हैया कुमार ने कहा कि अगर पार्टी उन्हें चुनाव लड़ने की जिम्मेवारी देती तो वह जरूर लड़ते. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए कहा या था इसलिए वह चुनाव में उतरे थे.
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 शुरू होने से पहले राहुल गांधी समेत अन्य कांग्रेस नेता बिहार में पार्टी को मजबूत करने के प्रयास में दिख रहे थे. इसी कड़ी में युवा नेता कन्हैया कुमार ने बिहार में यात्रा तक निकाली थी.
लेकिन अब सवाल उठ रहे हैं कि कन्हैया कुमार जैसे युवा नेता खुद बिहार विधानसभा का चुनाव क्यों नहीं लड़ रहे हैं. कन्हैया कुमार ने अब खुद इस सवाल का जवाब दिया है. एक निजी टीवी चैनल से बातचीत में कन्हैया कुमार ने बिहार की खराब शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया. कहा कि बिहार एनडीए के नेताओं से पूछिए कि क्या इनका बच्चा पटना में रहता है. इनके बेटा बेटी यहां पढ़ते हैं. कितने मंत्री हैं जिनके बच्चे पटना यूनिवर्सिटी या मगध यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हैं. उनसे पूछा गया कि आप बिहार की राजनीति छोड़कर दिल्ली में चुनाव लड़ने क्यों चले गए थे. इसपर कन्हैया कुमार ने कहा कि वह पढ़ने के लिए दिल्ली गए थे. चुनाव लड़ने तो बाद में गए. पीएचडी करने के लिए गए थे. अगर पटना यूनिवर्सिटी की हालत अच्छी होती तो मुझे अपना घर बार छोड़कर क्यों दिल्ली जाना पड़ता? यहीं रहकर पढ़ रहे होते. कन्हैया ने आगे कहा कि 2024 का चुनाव दिल्ली से लड़ा. हम राजनीति में आ गए हैं. एक पॉलिटिकल पार्टी के मेंबर हैं. पार्टी जहां कहेगी वहां आपको जाना पड़ेगा. पार्टी कहेगी तो हम अंडमान निकोबार में जाकर के लड़ लेंगे. इसमें क्या दिक्कत है? लोकसभा का चुनाव देश का चुनाव है और देश में 545 सीट है. जहां से भी पार्टी चुनाव लड़ाएगी वहां से लड़ लेंगे. पीएम मोदी कौन सा बनारस में पैदा हुए. पैदा हुए गुजरात में चुनाव लड़े बनारस में क्या दिक्कत है? कन्हैया से दोबारा पूछा गया कि आप बिहार चुनाव में प्रचार कर रहे हैं तो खुद लड़ क्यों नहीं रहे हैं. इस पर कांग्रेस नेता ने कहा कि किसी भी बड़े काम में हरेक लोगों के लिए अलग अलग काम आवंटित होता है. उदाहरण के तौर क्रिकेट में एक बैट्समैन, बॉलर, फिल्डर और अंपायर होते हैं. ऐसा तो है नहीं कि एक ही शख्स वन मैन आर्मी के तौर पर सारा काम कर लेगा. पॉलिटिक्स एक टीम वर्क है. उस टीम वर्क में जो प्रत्याशी हैं वो उम्मीदवार की जिम्मेवारी निभा रहे हैं. हम प्रचार का जिम्मा संभाल रहे हैं. उसी जिम्मेवारी के तहत हम पत्रकारों से भी बात कर रहे हैं.
बिहार चुनाव में कन्हैया कुमार बिहार विधानसभा चुनाव 2025 बिहार कांग्रेस समाचार बिहार की राजनीति Kanhaiya Kumar News Kanhaiya Kumar In Bihar Elections Bihar Assembly Elections 2025 Bihar Congress News Bihar Politics
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bihar Elections 2025: चिराग पासवान ने महागठबंधन को लेकर कस दिया ये तंजचिराग पासवान ने पलायन के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा. कहा, 'जो लोग आज पलायन रोकने की बात कर रहे हैं, वही 90 के दशक में उस दौर की शुरुआत के जिम्मेदार हैं. राज्य। बिहार
Read more »
Do Or Die For Nitish Or Rise Of Tejashwi? Bihar Looks To Seal Fate Of Biggies This ElectionBihar’s 2025 polls mark a high-stakes triangular battle among Nitish Kumar, Tejashwi Yadav, and Prashant Kishor, with welfare promises, alliances, and political futures hanging in the balance.
Read more »
तेजस्वी यादव की आज 4 जिलों में 10 जनसभाएं: मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर में महागठबंधन प्रत्याशियों ...Bihar RJD Leader Tejashwi Yadav Bihar Rally Update; Follow Bihar Munger Khagaria Begusarai Samastipur Vidhan Sabha Chunav 2025 Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
Bihar Elections 2025: दोनों गठबंधनों ने बदली रणनीति, युवा व महिलाओं को साधने की जोर आजमाइशबिहार चुनाव में प्रथम चरण के नजदीक आते-आते दोनों प्रमुख गठबंधनों की रणनीति बदल गई है। पुराने मुद्दों से दूरी बनाते हुए सत्ताधारी एनडीए और महागठबंधन ने युवा और महिला वर्ग को साधने के
Read more »
LPG Cylinder Price: बिहार चुनाव के बीच एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में गिरावट, जानें कहां क्या हैं दामLPG cylinder prices fall amid Bihar elections 2025, know where the prices are LPG Cylinder Price: बिहार चुनाव के बीच एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में गिरावट, जानें कहां क्या हैं दाम
Read more »
Bihar Elections 2025: वोट डालने के लिए जरूरी होंगे ये दस्तावेज, चेक कर लें लिस्टयदि किसी व्यक्ति का नाम 1 जनवरी 2003 की मतदाता सूची में पहले से दर्ज है, तो उसे मतदान के लिए किसी अतिरिक्त पहचान पत्र की आवश्यकता नहीं होगी. राज्य। बिहार
Read more »
