Instagram Influencer Leela Sahu Appeal To PM Modi: सीधी जिले के इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर लीला साहू ने अपने गांव की सड़क बनवाने के लिए पीएम मोदी से अपील की है। गांव की खराब सड़क का वीडियो बनाकर लीला साहू ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही पीएम मोदी से अपील की है कि आपको एमपी के लोगों ने 29 सीटें दी है, आप सड़क बनवा...
सीधी: लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश से भाजपा 29 में से 29 सीटें जीती है। यह एमपी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत है। भाजपा की एमपी से प्रचंड जीत के बाद केंद्र की सरकार से लोगों की उम्मीदें बढ़ गई है। सीधी जिले के एक गांव तक पहुंचने के लिए सड़क की स्थिति बहुत खराब है। बरसात के दिनों में बसें पलट जाती है। ऐसे में सीधी की एक इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर ने वीडियो बनाया है। वीडियो बनाकर सड़क की हालत दिखाई है। साथ ही पीएम मोदी से लोकल भाषा में अपील की है कि हमरे ईहन की रोड बनवाई देई मोदी जी।रोड बनवाई देई मोदी जीवो मोदी, हमरे ईहन की रोड बनवाई देई.
..हम बताई थी कि एमपी से सांसद के 29 के 29 सीट जीते हैं। हमनी 29 सीट जीता देली। तब अपना हमरे ईहन की रोड तो बनवा दी। यही अपील करते हुए इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर लीला साहू ने वीडियो बनाया है। वह अपने गांव की सड़क की हालत दिखाती है। साथ ही कहती है कि वर्षों से यही हाल है। इसे लेकर हमलोग सांसद, विधायक और कलेक्टर से मिल चुके हैं लेकिन सड़क की स्थिति नहीं सुधरी है। View this post on Instagram A post shared by Leela Sahu कबाड़ है सड़कदरअसल, यह वीडियो सीधी जिले के खड्डी खुर्द ग्राम पंचायत का है। खड्डी खुर्द गांव से सेंधवा गांव तक के लिए जो पहुंच मार्ग है, वह जर्जर और कच्ची है। बारिश के दिनों में इस मार्ग पर कीचड़ फैल जाता है। इसे लेकर तत्कालीन सांसद रीति पाठक ने 2022 में सीधी कलेक्टर को एक पत्र भी लिखा था कि सड़क बनवा दीजिए लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ है। इस सड़क से कई गांव जुड़े हुए हैं। बारिश के दिनों में जान जोखिम में डालकर सफर करते हैं। लीला साहू ने पीएम मोदी से की अपीलसड़क की स्थिति में सुधार नहीं होने के बाद इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर लीला साहू ने वीडियो डालकर पीएम मोदी से अपील की है। वह वीडियो में दिखाती है कि यह कबाड़ है। हमरा यहां के लोग कलेक्टर, विधायक और सांसद से मिलकर आए हैं लेकिन सड़क ठीक हुआ है। लेकिन कोई नहीं सुनत ह। हम सुनाई देवत ही और दिखाई देवत ही, ईहन के लोगों में चलत तक में परेशानी हो। लीला साहू वीडियो बनाते हुए दिखाती है कि देख लोई, देख लोई सड़क की हाल। इसके बाद वह अपने गांव का नाम बताती है। लीला साहू कहती है कि जंगल हई त का हई, रोड तो बनवाई देई। हम सभी लोग कह रहे हैं कि मोदी जी तक ई बात पहुंचके के चाही। इंस्टाग्राम पर मशहूर है लीला साहूलीला साहू इंस्टाग्राम पर काफी मशहूर हैं। उसे लोग प्यार से इंस्टा वाली भाभी भी कहते हैं। लीला साहू खुड्डी खुर्द में रहती हैं। यहां उनका ससुराल है। सोशल मीडिया पर वह रील बनाती है। यूट्यूब पर भी लीला साहू के मिलियन में फॉलोअर्स हैं। अब सड़क बनाने के लिए पीएम मोदी से अपील करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।
Instagram Bhabhi Leela Sahu Video Leela Sahu Make Village Road Video Instagram Influencer Leela Sahu Viral Video Sidhi Khuddi Khurd Village Road Damage Sidhi Woman Share Own Village Video Leela Sahu Viral Video इंस्टा वाली भाभी ने पीएम मोदी से की अपील एमपी की महिला ने पीएम मोदी को वीडियो शेयर लीला साहू का वीडियो
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वाराणसी लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: 1977 में इंदिरा और 1991 में चंद्रशेखर के बाद सबसे कम मार्जिन से जीतने वाले पीएम नरेंद्र मोदी2024 लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से 1.52 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।
Read more »
Lok Sabha Election 2024: Rahul Gandhi पर क्या बोले Tanuj PuniaLok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की बाराबंकी लोकसभा सीट से जीते तनुज पूनिया और उनके पिता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएल पूनिया से NDTV की खास बातचीत
Read more »
मध्य प्रदेश में जन्मी, महाराष्ट्र में लगाई जीत की हैट्रिक, अब बनीं सबसे युवा महिला मंत्री, जानें कौन हैं रक्षा खडसेWho is Raksha Khadse: महाराष्ट्र की रावेर लोकसभा सीट से जीतीं रक्षा खडसे मोदी 3.
Read more »
राहुल बोलेः वाराणसी में हारते-हारते बचे हैं पीएम मोदी, मेरी बहन लड़ जाती तो वह दो ढाई लाख वोटों से हारतेराहुल गांधी ने रायबरेली की धरती से पीएम मोदी पर सीधा हमला किया है। उन्होंने कहा कि यदि मेरी बहन प्रियंका वहां से लड़ जाती तो मोदी ढाई लाख वोटों से हारते।
Read more »
राहुल बोले: वाराणसी में हारते-हारते बचे हैं पीएम मोदी, मेरी बहन लड़ जाती तो वह दो-ढाई लाख वोटों से हारतेराहुल गांधी ने रायबरेली की धरती से पीएम मोदी पर सीधा हमला किया है। उन्होंने कहा कि यदि मेरी बहन प्रियंका वहां से लड़ जाती तो मोदी ढाई लाख वोटों से हारते।
Read more »
कौन हैं सोनाक्षी सिन्हा की बेहद ग्लैमरस सास? मां के लाडले हैं होने वाले पति जहीर इकबालचलिए आपको जहीर इकबाल की मां और सोनाक्षी सिन्हा की होने वाली सास से मिलवाते हैं.
Read more »
