P R Sreejesh Car: टाटा ने ओलंपिक में हॉकी में भारत को पदक दिलाने वाले गोलकीपर पी. आर. श्रीजेश (P R Sreejesh) को नई Curvv EV इलेक्ट्रिक कार गिफ्ट किया है.
टाटा मोटर्स ओलंपिक पदक विजेताओं का सम्मान अपनी नई इलेक्ट्रिक कार से कर रहा है. पहले कंपनी ने मनु भाकर को नई Curvv EV गिफ्ट किया. अब कंपनी ने ओलंपिक में हॉकी में भारत को पदक दिलाने वाले गोलकीपर पी. आर.
श्रीजेश को नई Curvv EV इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी दी है. बता दें कि, टाटा मोटर्स ने कुछ दिनों पहले ही देश में अपना दूसरा डेडिकेटेड EV स्टोर कोच्चि में शुरू किया है. कंपनी ने इसी स्टोर से नई कर्व ईवी की डिलीवरी दी है. हॉकी गोलकीपर पी. आर. श्रीजेश ने इस बार ओलंपिक में भारत को पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होनें विपक्षी टीमों के 62 शॉट अटैक में से 50 गोल का बचाव किया. श्रीजेश का परिवार भी इस नई इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी के मौके पर मौजूदा था. उन्होनें कार के बारे में अपनी राय भी दी. श्रीजेश ने बताया कि, वो Curvv EV के एक्सेलरेशन से काफी इंप्रेस हुए हैं. इस कार की साइलेंट राइड, सनरूफ और हाई-परफॉर्मेंस फीचर्स इसे और ख़ास बनाते हैं. टाटा मोटर्स ने हाल ही में Curvv EV को लॉन्च किया है. इस कूपे-स्टाइल इलेक्ट्रिक एसयूवी की शुरुआती कीमत 17.49 लाख रुपये है. Tata Curvv EV को कंपनी ने दो अलग-अलग बैटरी पैक के साथ पेश किया है. इसमें 55kWh और 45kWh की दो बैटरी पैक विकल्प दिए गए हैं. इसकी बैटरी को 70kW के चार्जर से महज 40 मिनट में ही 10 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है. फुल चार्ज में ये कार 585 किमी तक का ड्राइविंग रेंज देगी. कंपनी का दावा है कि, 1.2C चार्जिंग टेक्नोलॉजी की मदद इस कार को महज 15 मिनट में इतना चार्ज किया जा सकता है कि ये कार आपको 150 किमी की रेंज देगी.4.99 लाख में कार! TATA की कारों पर बंपर छूट, होगी लाखों की बचतTata Curvv के बेस मॉडल में ही कमाल के फीचर्स! दिल जीत लेगी लिस्ट
Hockey Champion Sreejesh Olympic Medallist P R Sreejesh P R Sreejesh Car P R Sreejesh Tata Curvv Sreejesh New Car Sreejesh Tata Curvv EV पी आर श्रीजेश
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Arshad Nadeem: पाकिस्तान में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता को तोहफे में दी ऑल्टो कार, लोगों ने कहा यह 'अपमान' हैArshad Nadeem: पाकिस्तान में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता को उपहार में मिली सुजुकी ऑल्टो कार, लोगों ने कहा यह 'चौंकाने वाला' और 'अपमान' है
Read more »
हॉकी इंडिया ने पीआर श्रीजेश की 16 नंबर की जर्सी को रिटायर कियाहॉकी इंडिया ने पीआर श्रीजेश की 16 नंबर की जर्सी को रिटायर किया
Read more »
PR Sreejesh: पीआर श्रीजेश के सम्मान में हॉकी इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, अब नहीं दिखेगी जर्सी नंबर 16, रिटायरहॉकी इंडिया ने बुधवार को दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश की जर्सी नंबर 16 को रिटायर करने का फैसला किया।
Read more »
हॉकी इंडिया ने PR Sreejesh को दिया विशेष सम्मान, आधिकारिक रूप से रिटायर की 16 नंबरHockey India announcement हॉकी इंडिया ने भारत के दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश के जर्सी नंबर 16 को आधिकारिक रूप से रिटायर करने की घोषणा की है। पीआर श्रीजेश ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। पीआर श्रीजेश ने ओलंपिक्स के बाद हॉकी से संन्यास लिया और वह जूनियर टीम के राष्ट्रीय कोच...
Read more »
PR Sreejesh: अब नहीं दिखेगी जर्सी नंबर 16, पीआर श्रीजेश के सम्मान में हॉकी इंडिया ने लिया बड़ा फैसलाहॉकी इंडिया ने बुधवार को दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश की जर्सी नंबर 16 को रिटायर करने का फैसला किया।
Read more »
Paris Olympics: पीआर श्रीजेश पर हुई पैसों की बारिश, केरला CM ने करोड़ों रुपये देने का किया ऐलानकेरला सीएमओ की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया, 'पीआर श्रीजेश, जो पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics) में भारतीय हॉकी टीम के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतकर लाए हैं.
Read more »
