इस ओरांगुटान को लगी थीं 74 गोलियां, आंखों की रोशनी खो बैठी पर बच गई जिंदा
इस ओरांगुटान को लगी थीं 74 गोलियां, आंखों की रोशनी खो बैठी पर बच गई जिंदा जनसत्ता ऑनलाइन March 20, 2019 2:18 PM ओरांगुटान होप, की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बंदरों की लुप्तप्राय प्रजाति ओरांगुटान की एक मादा बंदर बीते हफ्ते इंडोनेशिया के जंगलों में पायी गई थी। दुख बात ये है कि यह ओरांगुटान बुरी तरह घायल और कुपोषित अवस्था में मिली। इस ओरांगुटान को एअर राइफल के 74 पैलेट लगे हुए थे। जिससे इस ओरांगुटान की आंखों की रोशनी चली गई और वह बुरी तरह से घायल है। ओरांगुटान के शरीर की कई हड्डियां टूट चुकी हैं और वह भुखमरी की हालत में है। यह ओरांगुटान इंडोनेशिया के जंगलों में ताड़ के पेड़ों के इलाके में मिली थी। कुछ लोगों ने इसे सुमात्रा द्वीप के एक स्थानीय वेटरीनरी क्लीनिक में भर्ती करा दिया। ओरंगुटान के साथ उसका बच्चा भी मिला था, लेकिन क्लीनिक लाते समय ओरांगुटान के बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। ओरांगुटान को बचाने में जुटी संस्था Orangutan Conflict Response Unit को जब इस घायल ओरांगुटान के बारे में पता चला तो इस संस्था के लोग उसे सुमात्रा ओरांगुटान कंजरवेशन प्रोग्राम के सेंटर ले आए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। संस्था के लोगों ने ओरांगुटान के जज्बे को देखते हुए उसका नाम ‘होप’ रख दिया है। होप को लेकर दुनियाभर में दुआएं की जा रही हैं। वेटरिनरी डॉक्टर्स ने जब ओरांगुटान होप का एक्सरे किया तो उसकी रिपोर्ट देखकर वह हैरान रह गए। एपी की एक खबर के अनुसार, इस इस मादा ओरांगुटान के शरीर पर कई घाव भी हैं, जो किसी नुकीली चीज के कारण हुए हैं। फिलहाल इस ओरांगुटान का इलाज किया जा रहा है और उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बता दें कि बंदरों की ओरांगुटान प्रजाति गहरे संकट से गुजर रही है और दुनिया में तेजी से इनकी संख्या कम होती जा रही है। ओरांगुटान इस वक्त इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर और इंडोनेशिया और मलेशिया के बोरनियो द्वीप पर पाए जाते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, साल 1999 से 2015 के बीच करीब 1,50,000 ओरांगुटान की मौत हो गई। ओरांगुटान के लुप्तप्राय हालात में जाने के पीछे कम होते जंगलों को कारण माना जाता है। उल्लेखनीय है कि ओरांगुटान प्रजाति विकास के क्रम में इंसानों के सबसे करीब मानी जाती है। ओरांगुटान के 97 प्रतिशत डीएनए इंसानों के डीएनए से मिलते हैं। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
इस ओरांगुटान को लगी थीं 74 गोलियां, आंखों की रोशनी खो बैठी पर बच गई जिंदा जनसत्ता ऑनलाइन March 20, 2019 2:18 PM ओरांगुटान होप, की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बंदरों की लुप्तप्राय प्रजाति ओरांगुटान की एक मादा बंदर बीते हफ्ते इंडोनेशिया के जंगलों में पायी गई थी। दुख बात ये है कि यह ओरांगुटान बुरी तरह घायल और कुपोषित अवस्था में मिली। इस ओरांगुटान को एअर राइफल के 74 पैलेट लगे हुए थे। जिससे इस ओरांगुटान की आंखों की रोशनी चली गई और वह बुरी तरह से घायल है। ओरांगुटान के शरीर की कई हड्डियां टूट चुकी हैं और वह भुखमरी की हालत में है। यह ओरांगुटान इंडोनेशिया के जंगलों में ताड़ के पेड़ों के इलाके में मिली थी। कुछ लोगों ने इसे सुमात्रा द्वीप के एक स्थानीय वेटरीनरी क्लीनिक में भर्ती करा दिया। ओरंगुटान के साथ उसका बच्चा भी मिला था, लेकिन क्लीनिक लाते समय ओरांगुटान के बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। ओरांगुटान को बचाने में जुटी संस्था Orangutan Conflict Response Unit को जब इस घायल ओरांगुटान के बारे में पता चला तो इस संस्था के लोग उसे सुमात्रा ओरांगुटान कंजरवेशन प्रोग्राम के सेंटर ले आए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। संस्था के लोगों ने ओरांगुटान के जज्बे को देखते हुए उसका नाम ‘होप’ रख दिया है। होप को लेकर दुनियाभर में दुआएं की जा रही हैं। वेटरिनरी डॉक्टर्स ने जब ओरांगुटान होप का एक्सरे किया तो उसकी रिपोर्ट देखकर वह हैरान रह गए। एपी की एक खबर के अनुसार, इस इस मादा ओरांगुटान के शरीर पर कई घाव भी हैं, जो किसी नुकीली चीज के कारण हुए हैं। फिलहाल इस ओरांगुटान का इलाज किया जा रहा है और उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बता दें कि बंदरों की ओरांगुटान प्रजाति गहरे संकट से गुजर रही है और दुनिया में तेजी से इनकी संख्या कम होती जा रही है। ओरांगुटान इस वक्त इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर और इंडोनेशिया और मलेशिया के बोरनियो द्वीप पर पाए जाते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, साल 1999 से 2015 के बीच करीब 1,50,000 ओरांगुटान की मौत हो गई। ओरांगुटान के लुप्तप्राय हालात में जाने के पीछे कम होते जंगलों को कारण माना जाता है। उल्लेखनीय है कि ओरांगुटान प्रजाति विकास के क्रम में इंसानों के सबसे करीब मानी जाती है। ओरांगुटान के 97 प्रतिशत डीएनए इंसानों के डीएनए से मिलते हैं। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ब्राजील के स्कूल में गोलीबारी में आठ की मौत, दो हमलावरों ने की खुदकुशी- Amarujalaल में अज्ञात बंदूकधारी ने घुसकर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। worldnews brazilschoolshooting worldcrime Brazil Brazil shooting
Read more »
सतना में 20 दिन में दूसरी बार फिरौती के लिए अगवा मासूम की हत्यासतना। मध्यप्रदेश के सतना में फिर एक बार फिरौती के लिए अगवा एक मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार को सतना के नागौद में रहिकवारा में पांच साल के मासूम शिवकांत का अपहरण उस वक्त हो गया था जब वो घर के बाहर खेल रहा था। बच्चे के घर के बाहर से दिनदहाड़े अपहरण के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। परेशान परिवार वालों ने बच्चे की तलाश की, फिर पुलिस में शिकायत दर्ज की।
Read more »
न्यूजीलैंड की मस्जिद में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत, कई लोगों के घायल होने की खबरन्यूजीलैंड की एक मस्जिद में गोलीबारी का मामला सामने आया है. इसमें 6 लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि हमलावर अभी भी सक्रिय है.
Read more »
न्यूजीलैंड: क्राइस्टचर्च में आतंकी हमला, मस्जिदों में गोलीबारी में 27 की मौत की आशंका, IED बरामदन्यूजीलैंड के दौरे पर गई बांग्लादेश की क्रिकेट टीम सुरक्षित है. पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है.
Read more »
नीदरलैंड में ट्राम में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, आतंकवादी हमले की आशंकागोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये. अधिकारी इस घटना को संभावित आतंकवादी हमले के तौर पर देख रहे हैं.
Read more »
राजस्थान: चुनाव में नेताओं के रिश्तेदार टिकट के दावेदारों की लिस्ट में सबसे आगेराजनीति में युवाओं को आगे आने की अपील सभी राजनीतिक दल करते हैं. सभी राजनीतिक पार्टियां महिलाओं को टिकट में भागीदारी देने की बात करती हैं लेकिन जब टिकट बंटवारे का वक्त आता है तो नेताओं को अपने ही घर में ही युवा भी दिखते हैं और अपने घर में हीं महिलाएं भी दिखती हैं. कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों ही पार्टियों का राजस्थान की राजनीति में यहीं हाल रहा है.
Read more »
