दोस्ती जिंदगी का वह अहम रिश्ता है जो सबसे खास माना जाता है। अभिनेता नसीरुद्दीन शाह Naseeruddin Shah और ओम पुरी Om Puri के मामले में भी ये बात कही जा सकती है। दोनों ने एक साथ मिलकर फर्श से लेकर अर्श तक का सफर तय किया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ओम साहब के फिल्म कलाकार बनने में नसीर जी ने अहम भूमिका निभाई...
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 1973 फिल्म जंजीर अभिनेता थे अमिताभ बच्चन और दूसरी तरफ प्राण। फिल्म खूब चली, लेकिन उससे कहीं ज्यादा पॉपुलर हुआ इसका गाना ''यारी है इमान मेरा, यार मेरी जिंदगी''। असल जिंदगी में इस गीत का मजबूत उदाहरण अभिनेता नसीरूद्दीन शाह और ओम पुरी ने पेश किया था। बेशक ओम आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन नसीर साहब संग उनके दोस्ताने के किस्से जगजाहिर हैं। एक ऐसा ही रोचक वाकया हम आपको बताने जा रहे हैं। नसीरूद्दीन की वजह से ओम पुरी बने एक्टर आंखों में बड़े-बड़े सपने लिए ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एक साथ पढ़े थे। 3 साल के कोर्स के दौरान इन दोनों की दोस्ती गहरी होती चली गई और बाद में नसीर और ओम ने करीब दो साल पुणे फिल्म सस्थांन से एक्टिंग की पढ़ाई की। ये भी पढ़ें- सेंसर बोर्ड ने दी थी Tridev को बैन करने की धमकी, 'ओये-ओये' गाने का इन फिल्मों में बना रीमेक इसको मामले को एक बार द अनुपम खेर शो पर ओम पुरी ने खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया है- देखिए मैं नसीरुद्दीन साहब का काफी ऋणी हूं। बेशक मेरे मेंटर कोई भी रहे हों, लेकिन सही मायने में अभिनेता बनने के लिए इन्होंने ही मुझे आगे बढ़ाया है। अगर ये मेरे पीछे न खड़े होते तो शायद मैं आज यहां नहीं होता। पुणे आने के लिए मेरे पास फूटी कौड़ी नहीं थी। इन्होंने मुझसे कहा कुछ भी करो, भीख मांगो, लेकिन यहां आओ। नसीर जी ने मुझे रहने का सहारा दिया और मेरी हर संभव मदद की। जिसके चलते मैं आज ओम पुरी बन पाया। इस तरह से नसीरुद्दीन ने ओम पुरी को लेकर सच्ची दोस्ती की मिसाल कायम की। ओम पुरी को गिफ्ट में मिली थी शर्ट इस टीवी शो के दौरान ओम पुरी ने इस बात का खुलासा किया था कि जब वह पहली बार पुणे इंस्टीट्यूट में इंटरव्यू देने जा रहे थे तब उन्हें नसीरुद्दीन शाह ने एक शर्ट गिफ्ट की थी। उन्होंने बताया- मैं इंटरव्यू के लिए निकल रहा था। इन्होंने मेरी शर्ट देखी और बोले ये क्या पहनकर जा रहे हो। इसके साथ ही अपनी एक बढ़िया शर्ट लाकर मुझे दी और फिर उसे पहन कर मैं साक्षात्कार के लिए निकल गया।इसके बाद ओम पुरी ने बताया था कि नसीरुद्दीन शाह ने उन्हें अपने जैसी एक घड़ी भी उपहार में दी थी। जो उस समय द अनुपम खेर शो पर वह पहनकर भी आए थे। नसीर और ओम ने एक साथ की ये फिल्में बतौर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और ओम पुरी हिंदी सिनेमा के लीजेंड रहे। दोनों ने साथ फिल्म बड़े पर्दे पर अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी है। एक साथ मिलकर इन्होंने मकबूल, आक्रोश, आघात, चाइना गेट, मंडी, अर्ध सत्य, डर्टी पॉलिटिक्स और भूमिका जैसी कई फिल्मों में स्क्रीन साझा की। ऐसी कई फिल्मों के लिए नसीरुद्दीन और ओम पुरी को जोड़ी को सफल माना जाता है। इतना ही नहीं थिएटर्स आर्टिस्ट के तौर भी दोनों मिलकर रंगमंच कार्यक्रम किए। ये भी पढ़ें- नसीरुद्दीन संग शादी के खिलाफ थे माता-पिता, Ratna Pathak के धर्म न बदलने पर ऐसा था ससुराल का रिएक्शन.
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 1973 फिल्म जंजीर अभिनेता थे अमिताभ बच्चन और दूसरी तरफ प्राण। फिल्म खूब चली, लेकिन उससे कहीं ज्यादा पॉपुलर हुआ इसका गाना ''यारी है इमान मेरा, यार मेरी जिंदगी''। असल जिंदगी में इस गीत का मजबूत उदाहरण अभिनेता नसीरूद्दीन शाह और ओम पुरी ने पेश किया था। बेशक ओम आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन नसीर साहब संग उनके दोस्ताने के किस्से जगजाहिर हैं। एक ऐसा ही रोचक वाकया हम आपको बताने जा रहे हैं। नसीरूद्दीन की वजह से ओम पुरी बने एक्टर आंखों में बड़े-बड़े सपने लिए ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एक साथ पढ़े थे। 3 साल के कोर्स के दौरान इन दोनों की दोस्ती गहरी होती चली गई और बाद में नसीर और ओम ने करीब दो साल पुणे फिल्म सस्थांन से एक्टिंग की पढ़ाई की। ये भी पढ़ें- सेंसर बोर्ड ने दी थी Tridev को बैन करने की धमकी, 'ओये-ओये' गाने का इन फिल्मों में बना रीमेक इसको मामले को एक बार द अनुपम खेर शो पर ओम पुरी ने खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया है- देखिए मैं नसीरुद्दीन साहब का काफी ऋणी हूं। बेशक मेरे मेंटर कोई भी रहे हों, लेकिन सही मायने में अभिनेता बनने के लिए इन्होंने ही मुझे आगे बढ़ाया है। अगर ये मेरे पीछे न खड़े होते तो शायद मैं आज यहां नहीं होता। पुणे आने के लिए मेरे पास फूटी कौड़ी नहीं थी। इन्होंने मुझसे कहा कुछ भी करो, भीख मांगो, लेकिन यहां आओ। नसीर जी ने मुझे रहने का सहारा दिया और मेरी हर संभव मदद की। जिसके चलते मैं आज ओम पुरी बन पाया। इस तरह से नसीरुद्दीन ने ओम पुरी को लेकर सच्ची दोस्ती की मिसाल कायम की। ओम पुरी को गिफ्ट में मिली थी शर्ट इस टीवी शो के दौरान ओम पुरी ने इस बात का खुलासा किया था कि जब वह पहली बार पुणे इंस्टीट्यूट में इंटरव्यू देने जा रहे थे तब उन्हें नसीरुद्दीन शाह ने एक शर्ट गिफ्ट की थी। उन्होंने बताया- मैं इंटरव्यू के लिए निकल रहा था। इन्होंने मेरी शर्ट देखी और बोले ये क्या पहनकर जा रहे हो। इसके साथ ही अपनी एक बढ़िया शर्ट लाकर मुझे दी और फिर उसे पहन कर मैं साक्षात्कार के लिए निकल गया।इसके बाद ओम पुरी ने बताया था कि नसीरुद्दीन शाह ने उन्हें अपने जैसी एक घड़ी भी उपहार में दी थी। जो उस समय द अनुपम खेर शो पर वह पहनकर भी आए थे। नसीर और ओम ने एक साथ की ये फिल्में बतौर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और ओम पुरी हिंदी सिनेमा के लीजेंड रहे। दोनों ने साथ फिल्म बड़े पर्दे पर अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी है। एक साथ मिलकर इन्होंने मकबूल, आक्रोश, आघात, चाइना गेट, मंडी, अर्ध सत्य, डर्टी पॉलिटिक्स और भूमिका जैसी कई फिल्मों में स्क्रीन साझा की। ऐसी कई फिल्मों के लिए नसीरुद्दीन और ओम पुरी को जोड़ी को सफल माना जाता है। इतना ही नहीं थिएटर्स आर्टिस्ट के तौर भी दोनों मिलकर रंगमंच कार्यक्रम किए। ये भी पढ़ें- नसीरुद्दीन संग शादी के खिलाफ थे माता-पिता, Ratna Pathak के धर्म न बदलने पर ऐसा था ससुराल का रिएक्शन
Naseeruddin Shah Birthday Naseeruddin Shah Om Puri Om Puri News Naseeruddin Shah Facts Bollywood News Om Puri Naseeruddin Shah Films
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लोकसभा अध्यक्ष कौन: ओम बिरला के सामने विपक्ष ने के.सुरेश को उतारा, हर समीकरण समझ लीजिएस्पीकर और डिप्टी स्पीकर पद के चुनाव को लेकर सत्ता और विपक्ष में सहमति नहीं बन पाई जिसकी वजह से ओम बिरला के सामने
Read more »
बिजनेसवुमन बनीं गांव की सबा, नए रेस्टोरेंट में परिवार संग किया सेलिब्रेशन, गायब दिखे शोएब-दीपिकाटीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन यूट्यूबर सबा इब्राहिम अब गांव की इंफ्लुएंसर नहीं बल्कि एक बिजनेसवुमन बन चुकी हैं.
Read more »
जेब में नहीं थी फूटी कौड़ी, करना पड़ा चौकीदारी का काम, अब नवाजुद्दीन बोले- 'मेरी फैमिली गरीब नहीं थी, लेकिन...Nawazuddin Siddiqui Family Background: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पर्सनल लाइफ किसी से छुपी नहीं है. वह इस मामले में खुलकर बात करते हैं. हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि उनके घर पर कभी पैसों की दिक्कत नहीं थी. वह चाहते तो अपने संघर्ष के दिनों में माता-पिता से पैसे ले सकते थे, लेकिन उन्होंने अपनी मर्जी से कभी भी उनसे पैसों की मांग नहीं की.
Read more »
जिस शो में होस्ट थे मनोज तिवारी, वहां कंटेस्टेंट थीं पत्नी सुरभि, ऐसे शुरू हुई लव स्टोरीभोजपुरी सिंगर-पॉलिटिशियन मनोज तिवारी ने सुरभि तिवारी से 2020 में दूसरी शादी की थी. एक्टर ने अपनी लव स्टोरी पर बात की है.
Read more »
कभी सड़क पर सोने को मजबूर था एक्टर, इंडस्ट्री से भी खूब झेली जिल्लत, शशि कपूर ने बना डाला सुपरस्टारहिंदी सिनेमा के वो दिग्गज अभिनेता, जिन्होंने करियर की शुरुआत में कड़ा संघर्ष किया. कभी आवाज तो कभी हाइट की वजह से रिजेक्शन झेला. साल 1969 में डायरेक्टर ख्वाजा अहमद अब्बास की फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से फिल्मी दुनिया में आने के बाद भी सफलता नहीं मिली. लेकिन शशि कपूर की वजह से स्टार बन गए. वो एक्टर कोई और नहीं अमिताभ बच्चन हैं.
Read more »
5 भारतीय क्रिकेटर जिनकी शादी नहीं चली, हार्दिक पंड्या की तरह ले चुके हैं तलाकभारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या का तलाक हो गया है। 2020 में हार्दिक ने नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी। यह पहला मौका नहीं है जब भारतीय क्रिकेटर की शादी टूटी हो।
Read more »
