BJD ने जारी की उम्मीदवारों की सूची
पार्टी अध्यक्ष एवं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्यसभा के 2 सांसदों और हाल ही में कांग्रेस से बीजद में शामिल हुए 2 सदस्यों समेत 8 नए चेहरों को चुनावी मैदान में उतारने की सोमवार को घोषणा की. Odisha Chief Minister and Biju Janata Dal leader Naveen Patnaik announces candidates for 9 Parliamentary Constituencies and 54 Assembly Constituencies for upcoming elections in the state.
pic.twitter.com/TG0VNVzhZx — ANI March 18, 2019पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के हेमनंदा बिस्वाल की बेटी सुनीता को सुंदरगढ़ सीट से उतारा गया है. यह राज्य की एकमात्र लोकसभा सीट है जिस पर भाजपा को 2014 में जीत मिली थी. तो वहीं बीजद ने वर्तमान सांसद प्रत्यूषा राजेश्वरी सिंह का टिकट काट कंधमाल सीट के लिए राज्यसभा सांसद अच्युत सामंत को टिकट दिया है. कोरापुट लोकसभा सीट के लिए पटनायक ने मौजूदा सांसद झिन्ना हिकाका के स्थान पर उनकी पत्नी कौशल्या को टिकट दिया है. पार्टी ने धर्मगढ़ से विधायक पुष्पेंद्र सिंह देव को कालाहांडी लोकसभा सीट के लिए नामित किया है. वह मौजूदा सांसद अर्क केशरी देव की जगह लेंगे. पटनायक ने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के साथ ही विधानसभा चुनावों के लिए 147 में से 54 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी की. ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल अध्यक्ष नवीन पटनायक राज्य में 2 सीटों से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. पटनायक बिजेपुर और अपने गृह क्षेत्र हिन्जिली से नॉमिनेशन करेंगे. बता दें कि राज्य में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव साथ-साथ होने हैं. यहां 11 अप्रैल से शुरू होकर चुनाव 4 चरणों में संपन्न होंगे. ओडिशा में लोकसभा की 21 सीटों और 147 विधानसभा सीटों पर चार चरण में 11, 18, 23 और 29 अप्रैल को चुनाव होंगे. हिन्जिली और बिजेपुर में 18 अप्रैल को दूसरे चरण में वोटिंग होगी. 2014 लोकसभा चुनाव में बीजद ने 20 सीटें जीती थीं. बीजेपी के खाते में केवल एक सीट ही गई थी. कांग्रेस को ओडिशा में एक भी सीट नहीं मिल पाई थी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
टीएमसी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें कहां से कौन है दावेदारटीएमसी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट जारी करने के साथ ही ममता बनर्जी ने बताया कि टीएमसी ने 40.5 फीसदी महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है
Read more »
लोकसभा चुनाव: तृणमूल कांग्रेस ने जारी की सभी 42 उम्मीदवारों की सूची, 41 फीसदी महिला उम्मीदवारलोकसभा चुनाव: तृणमूल कांग्रेस ने जारी की सभी 42 उम्मीदवारों की सूची, 41 फीसदी महिला उम्मीदवार MamtaBanerjee TMC LoksabhaElection2019 WestBengal ममताबनर्जी टीएमसी लोकसभाचुनाव2019 पश्चिमबंगाल
Read more »
TDP ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की पहली सूचीचंद्रबाबू नायडू ने इसे 'मिशन 150 प्लस' नाम दिया है. पार्टी ने विधानसभा की कुल 175 सीटों में से कम से कम 150 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है.
Read more »
एनसीपी की दूसरी लिस्ट में 5 नाम, शरद पवार के पोते पार्थ को मावल से टिकटएनसीपी ने बीड लोकसभा सीट से बजरंग सानोवने, दिंडोरी से धनराज महाने और शिरूर से मराठी फिल्मों के अभिनेता अमोल कोल्हे को चुनावी समर में उतारा है.
Read more »
कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए 18 उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी - Amarujalaकांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए 18 उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी congress INCIndia Elections2019 LoksabhaElections2019
Read more »
LIVE: CPM ने जारी की 45 कैंडिडेट की पहली लिस्ट, इन्हें मिला टिकटलोकसभा चुनाव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी, प्रत्याशियों की लिस्ट
Read more »
माकपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, यहां देखें लिस्टसीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले लेफ्ट फ्रंट ने पश्चिम बंगाल में अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में लेफ्ट फ्रंट ने 25 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था।
Read more »
कांग्रेस ने जारी की 27 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, तिरुअनंतपुरम से शशि थरूर लड़ेंगे चुनाव– News18 हिंदीकांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, उत्तर प्रदेश और अंडमान व निकोबार के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है. इसके तहत अरुणाचल प्रदेश की दो, छत्तीसगढ़ की पांच, केरल की 12, उत्तर प्रदेश की सात और अंडमान और निकोबार की एक सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं.
Read more »
DMK ने 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की, कनिमोझी तूटीकोरिन से लड़ेंगी चुनावकनिमोझी का सामना इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी से होगा. इसके साथ ही डीएमके ने उपचुनाव के लिए भी 18 विधानसभा उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए.
Read more »
