लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी की सबसे ज्यादा निगाहें ओडिशा जैसे राज्यों पर हैं. यहां बीजेपी के पास अभी सिर्फ एक सीट है.
लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने जिन राज्यों में सबसे ज्यादा फोकस किया है, उनमें एक राज्य ओडिशा है. 21 सीटों वाले इस राज्य में चुनावी सरगर्मी जोरों पर है. पार्टियों के नेता इधर से उधर पाला बदलने में लगे हैं.
ओडिशा के नबरंगपुर लोकसभा सीट से बीजू जनता दल के सांसद बलभद्र मांझी शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए. उन्होंने हाल ही में बीजद से इस्तीफा दिया था. बलभद्र मांझी यहां केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री जुएल ओरम, ओडिशा के प्रभारी महासचिव अरुण सिंह और बैजयंत जय पांडा समेत अनेक वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए. भाजपा में शामिल होने के बाद मांझी ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की. इधर बीजेडी सांसद बीजेपी में शामिल हुए तो ओडिशा में बीजेपी के अध्यक्ष बसंत कुमार पांडा के भतीजे हरीश चंद्र पांडा ने बीजू जनता दल का दामन पकड़ लिया. उन्हें खुद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की उपस्थिति में पार्टी में शामिल किया गया. इसे ओडिशा में नहले पर दहला माना जा रहा है. ओडिशा में 21 लोकसभा सीटे हैं. इसमें बीजेपी के पास सिर्फ एक सीट है. पंचायत चुनाव में बीजेपी के बढ़ते जनाधार ने उसे यहां और सीटें जीतने की संभावना दिखाई है.आगामी लोकसभा और ओडिशा विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी कांग्रेस को झटका देते हुए सालेपुर से उसके विधायक प्रकाश बेहरा ने शनिवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. इससे पहले भी तीन विधायक नव किशोर दास, जोगेश सिंह और कृष्णा चंद्र सागरिया कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके हैं. दास और सिंह बीजद में शामिल हो गए हैं जबकि सागरिया ने बसपा का दामन थामा है. बेहरा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर कहा कि उन्होंने ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति नेतृत्व द्वारा उन्हें ‘‘नजरअंदाज’’ किए जाने के बाद पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला किया है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
देश में अंबानी के बेटे की शादी के चर्चे, पर ट्विटर पर उड़ गई मौजAkash Shloka Wedding: अंबानी के बेटे के साथ डांस करते बॉलीवुड कलाकारों की तस्वीर को ट्वीट करते हुए एक यूजर ने लिखा- आप लोग ठीक से नाचिए, वरना ये नीचे (डांस फ्लोर) पर गिरे पैसे लेने नहीं दूंगा।
Read more »
BJD Will Reserve 33% Seats for Women, Says Odisha CM Naveen Patnaik ONM-– News18 Hindiओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि ओडिशा की महिलाएं भारत में महिला सशक्तीकरण की राह पर चलेंगी.
Read more »
22 राज्यों में एक बार में होगी वोटिंग, UP-बिहार-बंगाल में सात चरण में चुनावलोकसभा चुनाव 2019 का औपचारिक ऐलान हो गया है. इस बार देश में सात चरणों में चुनाव होंगे. हालांकि देश के 22 राज्यों में एक चरण में मतदान होंगे. जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सात चरण में चुनाव होंगे.
Read more »
चुनाव तारीखों की घोषणा में देरी पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल - Amarujalaचुनाव तारीखों की घोषणा में देरी पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल MahaSangram VoteKaro महासंग्राम वोटकरो Elections LokSabhaElections2019 ElectionCommissionOfIndia narendramodi
Read more »
रमजान में वोटिंग पर यूं ही नहीं उठ रहे सवाल, दांव पर इतनी सीटेंLoksabha Elections 2019 उम्मीद है कि 5 मई से रमजान शुरू हो जाएगा. ऐसी स्थिति में 6 मई, 12 मई और 19 मई को होने वाली आखिरी तीन चरणों की वोटिंग रमजान के दौरान होगी, जिसे लेकर ही सवाल उठाए जा रहे हैं.
Read more »
देशभर में किस सीट पर कब वोटिंग: मप्र में चार, राजस्थान में दो चरण में मतदानLok Sabha polls to be held in 7 phases from April 11, counting on May 23 | मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में 19 मई को आखिरी चरण में वोटिंग राहुल की सीट अमेठी और सोनिया की सीट रायबरेली में 6 मई को मतदान हरियाणा, गुजरात जैसे 22 राज्यों में एक ही चरण में वोटिंग
Read more »
Hindi News Today, 11 March 2019 LIVE Updates: NC नेता फारूख अब्दुल्ला ने एयरस्ट्राइक को बताया चुनावी स्टंट, JK को लेकर बोले…हिंदी न्यूज़ लाइव, Hindi News Live, Hindi Samachar, Live Hindi News Today,Lok Sabha Election 2019 Date, Schedule: बीते छह महीने से अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ने में नाकाम रहे धवन ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को यहां चौथे वनडे में करियर की सर्वश्रेष्ठ 143 रन की पारी खेली लेकिन भारत को जीत नहीं दिला पाए।
Read more »
ओडिशा में भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए चार चरणों में चुनाव कराया जा रहा : बीजदLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): ओडिशा में बीजद ने प्रदेश में चार चरणों में चुनाव को लेकर भाजपा पर हमला किया और कहा कि यह फैसला भाजपा से प्रभावित लगता है। बीजद प्रवक्ता अमर पटनायक ने आरोप लगाया कि जिन राज्यों में ज्यादा सीटें हैं, वहां एक ही चरण में चुनाव कराने की घोषणा की गई है।
Read more »
फोन पर हुई थी शादी, पति ने वाट्सअप पर दिया तलाकहैदराबाद की एक महिला को उसके पति ने वाट्सएप के माध्यम से तलाक दे दिया। इसके बाद जब वह अपने पति से मिलने अमेरिका पहुंची तो यहां एयरपोर्ट पर उसे हिरासत में ले लिया गया।
Read more »
