ओडिशा : बालासोर में छात्रा ने विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्मदाह का किया प्रयास
बालासोर, 12 जुलाई । ओडिशा के बालासोर के फकीर मोहन कॉलेज की एक छात्रा ने शुक्रवार को कॉलेज के गेट पर आत्मदाह का प्रयास किया। सौम्यश्री बिसी नामक छात्रा ने कथित तौर पर विभागाध्यक्ष द्वारा उत्पीड़न सहन नहीं कर पाने के कारण अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। जो इंटीग्रेटेड बी.
एड. द्वितीय वर्ष की छात्रा है। घटना से पहले सौम्यश्री ने कथित दुर्व्यवहार के लिए प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कॉलेज परिसर के पास धरना दिया था। पहले शिकायत दर्ज कराने के बावजूद, अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से वह कथित रूप से निराश थी।आत्मदाह के दौरान उसे तुरंत बचाया गया और गंभीर हालत में बालासोर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बाद में उसकी चोटों की गंभीरता को देखते हुए एम्स भुवनेश्वर स्थानांतरित कर दिया गया।इस घटना से छात्रों और नागरिक समाज में आक्रोश फैल गया और वे निष्पक्ष जांच और आरोपी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। राज्य सहायक सचिव शुभ्रा संबित नायक ने फकीर मोहन कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नायक ने कहा, यह घटना अचानक नहीं हुई। लड़की पिछले छह महीनों से उत्पीड़न का सामना कर रही थी। पिछले दो सालों में कई छात्राओं ने इसी लेक्चरर के खिलाफ शिकायत की थी। बार-बार शिकायत करने के बावजूद कॉलेज और प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।उन्होंने आगे आरोप लगाया कि शिकायतों पर कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई। छात्रा को बार-बार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और उसे झूठा करार दिया गया, जबकि लेक्चरर को एक अच्छा शिक्षक बताया गया।कार्रवाई न होने पर गुस्सा जताते हुए उन्होंने कहा, यह हमारी बहन की जान का सवाल था। किसी को नहीं पता था कि वह इतनी बड़ी योजना बना रही है। वह बस यह जानना चाहती थी कि आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। अगर ऐसा ही चलता रहा, तो हम विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे। हमने सोचा था कि अगर न्याय नहीं मिला तो हम हड़ताल पर चले जाएंगे।शुभ्रा संबित नायक ने आरोप लगाया कि छात्रा शायद पहले से सोची-समझी योजना बनाकर आई थी, और शायद अपने साथ पेट्रोल भी ले गई थी। वह कैंपस से बाहर गई और फिर खुद को आग लगा ली। उसे बचाने की कोशिश करने वाला एक लड़का भी घायल हो गया और उसका इलाज चल रहा है।नायक ने यह भी बताया कि यह पहली घटना नहीं है, जिसमें उसी लेक्चरर का नाम सामने आया है। इससे पहले करीब 4-5 छात्रों ने पहले भी उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन प्रशासन उन्हें नज़रअंदाज़ करता रहा। प्रिंसिपल को इसकी पूरी जानकारी थी, लेकिन उन्होंने सभी चेतावनियों को नज़रअंदाज़ किया।उन्होंने इंटीग्रेटेड बी.एड के विभागाध्यक्ष समीर कुमार साहू और अन्य लोगों को मामले को दबाने की कोशिश करने के लिए जिम्मेदार ठहराया, जिन्होंने कथित तौर पर घटना को छिपाने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने आरोपियों को बचाने की कोशिश की, उन्हें हिरासत में लिया जाना चाहिए और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।आईएएनएसएकेएस/जीकेटी Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ओडिशा में हैजा का प्रकोप : नवीन पटनायक ने सरकार पर 'लापरवाहीपूर्ण रवैया' अपनाने का आरोप लगायाओडिशा में हैजा का प्रकोप : नवीन पटनायक ने सरकार पर 'लापरवाहीपूर्ण रवैया' अपनाने का आरोप लगाया
Read more »
अमरोहा की पटाखा फैक्ट्री में जोरदार बम धमाके से दहशत, 4 महिला मजदूरों की मौत, कई घायलअमरोहा में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट से इलाके में मातम पसर गया है। मलबे के नीचे दबे मजदूरों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
Read more »
PM Modi Odisha Visit: 'मुझे तो महाप्रभु की धरती पर जाना है', ट्रंप के निमंत्रण को PM मोदी ने ऐसे किया मनाPM Modi Odisha Visit: ओडिश सरकार की पहली वर्षगांठ के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ओडिशा में डबल इंजन की सरकार ने यहां की जनता का डबल बेनेफिट किया है
Read more »
आगरा में ग्रुप मीटर लगाने के विरोध पर ग्रामीणों पर लाठीचार्ज, टोरेंट पावर के खिलाफ लोगों में गुस्साआगरा के मदरा गांव में टोरेंट पावर कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। ग्रामीणों ने ग्रुप मीटर लगाने का विरोध किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं।
Read more »
ट्रंप-नेतन्याहू ने कर दी जॉर्ज बुश-टोनी ब्लेयर जैसी गलती! क्या है जिनेवा कन्वेंशन जो बनेगा इजरायल-अमेरिका के गले की फांसUS airstrikes on Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर परमाणु हथियार बनाने का आरोप लगाते हुए हमला बोला है.
Read more »
रायपुर के मेडिकल कॉलेज में HOD डॉक्टर ने किया छात्रा का शोषण, पुलिस से शिकायत हुई मचा हड़कंपराजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज में एक डॉक्टर पर एक छात्रा ने गलत हरकत करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने डॉक्टर को पूछताछ के लिए बुलाया है।
Read more »
