ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने 2024 की टेस्ट टीम का चयन किया है जिसमें जसप्रीत बुमराह को कप्तानी और यशस्वी जायसवाल को शामिल किया गया है।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साल 2024 जाने वाला है। आज इस साल का आखिरी दिन है और कुछ ही पलों में ये साल अलविदा कह देगा। ऑस्ट्रेलिया ई मीडिया ने साल के आखिरी दिन 2024 की टेस्ट टीम का चयन किया है और इसमें कई हैरान करने वाले फैसले लिए हैं जिसमें सबसे बड़ा फैसला पैट कमिंस को टीम में जगह न देना है। इस टीम की कप्तानी जसप्रीत बुमराह को दी गई है। हालांकि, बुमराह के अलावा विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया ई मीडिया ने नंजरअंदाज किया है। इस प्लेइंग-11 में ऑस्ट्रेलिया ई टीम के
दो ही सदस्य चुने गए हैं। पैट कमिंस वो कप्तान हैं जिनके नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अपने नाम की थी। यह भी पढ़ें- IND vs AUS: क्या होता है पिंक टेस्ट? सिडनी में 3 जनवरी से होगी शुरुआत; जानें इसके पीछे की पूरी कहानी यशस्वी को मिली जगह इस टीम में बुमराह के अलावा एक और भारतीय को चुना गया है और ये हैं युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल। यशस्वी पहली बार ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर गए हैं और अपनी बल्लेबाजी से उन्होंने काफी प्रभावित किया है। उन्होंने पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक जमाया था। वहीं मेलबर्न में इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने दोनों पारियों में अर्धशतक जमाया था। वह करीब आकर शतक से चूक गए थे। विराट कोहली ने भी पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में शतक जमाया था। इस टीम का चयन साल 2024 में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। इसी साल की शुरुआत में यशस्वी ने भारत में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेली थी जिसमें 700 से ज्यादा रन बनाए थे। वह इस साल टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 15 मैचों में 1478 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 54.74 का रहा है। इस साल यशस्वी ने नौ अर्धशतक और तीन शतक जमाए हैं
क्रिकेट टीम चयन टेस्ट क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भारत जसप्रीत बुमराह यशस्वी जायसवाल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पैट कमिंस ने किया ब्रिस्बेन टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग 11 का खुलासा, हेजलवुड की वापसीपैट कमिंस ने किया ब्रिस्बेन टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग 11 का खुलासा, हेजलवुड की वापसी
Read more »
कमिंस ने बेली का बचाव किया, लेहमैन की आलोचना खारिजऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस ने मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली का बचाव किया है, जिसकी पूर्व कोच डैरेन लेहमैन ने आलोचना की थी।
Read more »
Ravindra Jadeja: खत्म नहीं हो रहा रवींद्र जडेजा का प्रेस कॉन्फ्रेंस विवाद, इसके चलते एक टी20 मैच हुआ रद्दएक ऑस्ट्रेलियाई मीडिया चैनल के मुताबिक भारतीय टीम के कुछ सदस्य और ट्रेवलिंग मीडिया टीम ने रविवार शाम होने वाले मीडिया रिपोर्टर्स के मैच को बॉयकॉट करने का फैसला किया है.
Read more »
कमिंस ने कोंस्टास को टेस्ट डेब्यू में आनंद लेने की सलाह दीऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने नये टेस्ट खिलाड़ी सैम कोंस्टास को खेल का आनंद लेने और ज्यादा सोचना बंद करने की सलाह दी है।
Read more »
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान कमिंस ने अंपायरों से बहस कीमेलबर्न टेस्ट के चौथे दिन पैट कमिंस ने थर्ड अंपायर के फैसले पर बहस की जिसके कारण मोहम्मद सिराज को नॉट आउट घोषित किया गया.
Read more »
कमिंस ने रोहित को छठी बार आउट कियाऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने भारत के कप्तान रोहित शर्मा को छठी बार टेस्ट क्रिकेट में आउट किया है। यह कमिंस का एक नया रिकॉर्ड है।
Read more »
