ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान का साथ पड़ा भारी, तुर्की-अजरबैजान को भारत से मिला बड़ा 'टूरिज्म झटका'

Indian Tourists News

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान का साथ पड़ा भारी, तुर्की-अजरबैजान को भारत से मिला बड़ा 'टूरिज्म झटका'
TurkeyAzerbaijanPakistan
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 113 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 73%
  • Publisher: 51%

ऑपरेशन सिंदूर के बाद तुर्की और अजरबैजान को भारतीय पर्यटकों से बड़ा झटका लगा है। मई से अगस्त के बीच अजरबैजान जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या 56 प्रतिशत गिरी है। वहीं तुर्की में यह गिरावट 33.

नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष में इस्लामाबाद का साथ देने वाले तुर्की और अजरबैजान को भारतीय पर्यटकों ने बड़ा झटका दिया है। आंकड़ें बताते हैं कि मई से अगस्त के बीच अजरबैजान जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या 56 प्रतिशत तक गिर रही है। जबकि तुर्की में यह 33.

3 प्रतिशत रही। यह गिरावट दोनों देशों के लिए बड़ा झटका है क्योंकि तुर्की और अजरबैजान भारतीय पर्यटकों के बीच काफी तेजी से लोकप्रिय हो रहे थे।हाल के वर्षों में देखा जाए तो अजरबैजान और तुर्की भारतीय यात्रियों के लिए पसंसदीदा पर्यटन स्थल बन रहे थे। दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें भी बढ़ी थीं। इस्तांबुल, तुर्की का एक प्रमुख हवाई अड्डा, अन्य देशों की यात्रा के लिए भी एक महत्वपूर्ण केंद्र था। लेकिन मई में हुए सैन्य संघर्ष के दौरान तुर्की और अजरबैजान के पाकिस्तान के प्रति खुले समर्थन ने भारत में नाराजगी पैदा की।भारत में उठी थी तुर्की-अजरबैजान के बहिष्कार की मांगपाकिस्तान का समर्थन किए जाने के बाद भारत में इन दोनों देशों के बहिष्कार की मांग ने जोर पकड़ा। इस असर मई के महीने में ही देखने को मिला था। कई लोगों ने अपनी बुकिंग भी कैंसिल करा दी। इसके साथ ही कई नामी कंपनियों ने तुर्की और अजरबैजान के लिए फ्लाइट की सुविधा और होटल भी देना बंद कर दिया था। MakeMyTrip और EaseMyTrip जैसी कंपनियों ने भी 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद इन देशों की गैर-जरूरी यात्रा न करने की सलाह दी।अजरबैजान पर्यटन बोर्ड ने भारत को अजरबैजान के पर्यटन क्षेत्र के लिए प्रमुख बाजार बताया था और भारत उसके शीर्ष पांच पर्यटन स्रोत बाजारों में एक था। 8 महीनों में 22 प्रतिशत गिरावटअजरबैजान पर्यटन बोर्ड द्वारा हाल में ही जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, जनवरी-अप्रैल में भारत से आने वाले पर्यटकों की संख्या में 33 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी, लेकिन मई-अगस्त के दौरान यह लगभग 56 प्रतिशत गिर गई। मई-अगस्त की अंतराल में, अजरबैजान में भारतीय पर्यटकों की संख्या लगभग 44,000 रह गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह लगभग एक लाख थी। इस तरह, 2025 के पहले आठ महीनों में अजरबैजान आने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या पिछले साल की तुलना में 22 प्रतिशत घटकर 1.25 लाख रह गई।तुर्की जाने वाले भारतीय की संख्या एक तिहाई घटीतुर्की के संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि मई-अगस्त की अवधि में तुर्की जाने वाले भारतीयों की संख्या एक तिहाई घटकर लगभग 90,400 रह गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह लगभग 1.36 लाख थी। 2025 के पहले चार महीनों में, लगभग 83,300 भारतीयों ने तुर्की का दौरा किया, जो पिछले साल के 84,500 आगंतुकों से थोड़ा ही कम था। जनवरी-अगस्त की पूरी अवधि के लिए, तुर्की जाने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या पिछले साल की तुलना में 21 प्रतिशत घटकर 1.74 लाख हो गई। इसके विपरीत, पिछले साल जनवरी-अगस्त में, तुर्की जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या 2023 के इसी अवधि की तुलना में 28.5 प्रतिशत बढ़ी थी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Turkey Azerbaijan Pakistan Operation Sindoor Turkey Tourism India News Pakistan News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अगस्त में चीन का विदेशी मुद्रा भंडार 33 खरब अमेरिकी डॉलर के पारअगस्त में चीन का विदेशी मुद्रा भंडार 33 खरब अमेरिकी डॉलर के पारअगस्त में चीन का विदेशी मुद्रा भंडार 33 खरब अमेरिकी डॉलर के पार
Read more »

Heart Transplant: 28കാരന് ജീവനേകാൻ 33കാരന്റെ ഹൃദയവുമായി കൊച്ചിയിലേക്ക് പറന്ന് എയർ ആംബുലൻസ്Heart Transplant: 28കാരന് ജീവനേകാൻ 33കാരന്റെ ഹൃദയവുമായി കൊച്ചിയിലേക്ക് പറന്ന് എയർ ആംബുലൻസ്Heart Transplant: 33-കാരന്റെ ഹൃദയവുമായി തിരുവനന്തപുരത്തു നിന്നാണ് എയര്‍ ആംബുലന്‍സ് കൊച്ചിയിലേക്ക് പറന്നത്
Read more »

दिल्ली में मलेरिया का खतरा: 5 साल के रिकॉर्ड टूटे, पिछले हफ्ते 33 नए केसदिल्ली में मलेरिया का खतरा: 5 साल के रिकॉर्ड टूटे, पिछले हफ्ते 33 नए केसदिल्ली में मलेरिया का खतरा: 5 साल के रिकॉर्ड टूटे, पिछले हफ्ते 33 नए केस
Read more »

भारत में प्रति वर्ष 33 करोड़ से अधिक मोबाइल फोन का हो रहा निर्माणभारत में प्रति वर्ष 33 करोड़ से अधिक मोबाइल फोन का हो रहा निर्माणभारत में प्रति वर्ष 33 करोड़ से अधिक मोबाइल फोन का हो रहा निर्माण
Read more »

Bihar Voter List: बिहारशरीफ के 22.34 लाख मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों का भाग्य, 56423 नए वोटर जुड़ेBihar Voter List: बिहारशरीफ के 22.34 लाख मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों का भाग्य, 56423 नए वोटर जुड़ेबिहारशरीफ से राजेश सिंह के अनुसार 2025 के विधानसभा चुनाव में 22 लाख 33 हजार 999 मतदाता प्रत्याशियों का भविष्य तय करेंगे। पुनरीक्षण के बाद 56 हजार से अधिक मतदाता बढ़े हैं जिनमें युवा महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। जिले में पुरुष मतदाताओं की संख्या 11 लाख 77 हजार 411 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 10 लाख 56 हजार 535...
Read more »

56 की उम्र में 33 की हसीना से की दूसरी शादी, 58 में फिर पापा बने ये एक्टर, 22 साल का है बड़ा बेटा56 की उम्र में 33 की हसीना से की दूसरी शादी, 58 में फिर पापा बने ये एक्टर, 22 साल का है बड़ा बेटाअपने 56वें साल में दूसरी शादी करने वाले इस एक्टर अब 58 साल की उम्र में फिर से बाप बने हैं. उनका बड़ा बेटा कुछ दिनों के बाद 23 साल का होने वाला है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:03:25