ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने उरी हाइड्रो प्लांट को क्यों बनाया था सबसे पहले निशाना? भारत में अब क्यों हो रही चर्चा

Operation Sindoor News

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने उरी हाइड्रो प्लांट को क्यों बनाया था सबसे पहले निशाना? भारत में अब क्यों हो रही चर्चा
Uri Hydropower TargetPakistan Drone AttackCISF Heroes
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 140 sec. here
  • 31 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 153%
  • Publisher: 63%

CISF foiled attack on Uri hydropower Operation Sindoor: भारत के ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े एक खुलासे ने फिर ऑपरेशन सिंदूर की कहानी को जिंदा कर दिया है.

Why Pakistan first target Uri Hydro Electric Power Project: भारत की सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स ने मंगलवार को बड़ा खुलासा किया है. CISF के अनुसार, 6-7 मई 2025 की रात ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने उरी हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्लांट को निशाना बनाया, लेकिन CISF और स्थानीय सुरक्षा बलों की तत्परता से यह हमला नाकाम कर दिया गया.

इस दौरान प्लांट या आम लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ. CISF ने यह जानकारी उन 19 जवानों को DG’s डिस्क देकर सम्मानित करते समय शेयर की, जिन्होंने उस रात भारी फायरिंग और ड्रोन हमले के बीच प्रोजेक्ट, गोला-बारूद और आम लोगों को सुरक्षित निकाला था. 6 मई की रात क्या हुआ था CISF ने बताया कि भारतीय सेना ने 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, जिसमें POK में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया. इसके जवाब में पाकिस्तानी सेना ने LOC के पास भारतीय इलाके में तेज़ और बिना रोक-टोक फायरिंग शुरू कर दी. इस फायरिंग की जद में उरी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट आ गए, जो एलओसी से बेहद करीब स्थित हैं. CISF के अनुसार, गोलीबारी के दौरान पाकिस्तान की ओर से भेजे गए ड्रोन ने भी प्लांट को टारगेट करने की कोशिश की. CISF जवानों ने समय पर कार्रवाई करते हुए ड्रोन को बेअसर कर दिया और पावर प्रोजेक्ट को संभावित नुकसान से बचा लिया. CISF जवानों की बहादुरी CISF ने बताया कि उस रात कमांडेंट रवि यादव और डिप्टी कमांडेंट की अगुवाई में जवानों ने दुश्मन के ड्रोन को गिराया. हथियारों के भंडार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. लगातार शेलिंग के बीच घर-घर जाकर महिलाओं, बच्चों और NHPC कर्मचारियों को निकाला. और पावर प्लांट को सुरक्षित रखा. संगठन ने कहा कि जवानों की तत्परता ने “देश के अहम ऊर्जा ढांचे को बचाया. पाकिस्तान ने उरी को ही क्यों बनाया निशाना?एलओसी से सबसे नजदीक: उरी हाइड्रो प्रोजेक्ट LOC से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है. यह पाकिस्तान की फायरिंग रेंज में सीधे आता है और यहां ड्रोन या मोर्टार बिना सीमा पार किए पहुंच सकते हैं. इसलिए पाकिस्तान के लिए यह एक “आसान और तुरंत पहुंच में आने वाला” लक्ष्य था. घाटी की बिजली व्यवस्था ठप करने की कोशिश: उरी प्रोजेक्ट कश्मीर घाटी की बड़ी आबादी को बिजली सप्लाई करता है. अगर यह प्लांट रुक जाता, तो बड़ा इलाका अंधेरे में जा सकता था. अस्पताल, नेटवर्क और जरूरी सेवाएं बंद हो सकती थीं. और दहशत का माहौल बन सकता था. CISF अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में कश्मीर में मनोवैज्ञानिक दबाव बढ़ाना चाहता था. सीधे सैन्य ठिकाने पर हमला करने से बचना: भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान पर तत्काल जवाब देने का दबाव था. लेकिन सैन्य बेस पर सीधा हमला करने से हालात बिगड़ सकते थे. इसलिए उरी हाइड्रो प्लांट जैसा “रणनीतिक लेकिन अपेक्षाकृत सुरक्षित” टारगेट चुना गया. भारत की सुरक्षा क्षमता परखना: माना जा रहा है कि पाकिस्तान ने इस हमले के जरिए: भारत की ड्रोन-डिफेंस CISF और सेना की प्रतिक्रिया और ऊर्जा ढांचे की सुरक्षा क्षमता इन सबकी परख करने की कोशिश भी की. हमला कैसे नाकाम हुआ CISF की त्वरित कार्रवाई से ड्रोन गिराया गया. पावर प्लांट सुरक्षित रहा. नागरिकों और कर्मचारियों को निकाला गया. और बड़े नुकसान से बचा लिया गया. अधिकारी बताते हैं कि अगर CISF कुछ मिनट भी चूक जाती, तो पूरा घाटी क्षेत्र कई दिनों तक अंधेरे में जा सकता था. देश में चर्चा क्यों बढ़ी? CISF के सम्मान समारोह के दौरान यह पूरी घटना पहली बार विस्तार से सामने आई. लोगों को पता चला कि हमला कितना बड़ा था. ड्रोन कितनी नजदीक पहुंच गए थे. कितने नागरिक खतरे में थे. इसी वजह से यह मुद्दा देश भर में चर्चा का विषय बन गया है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Uri Hydropower Target Pakistan Drone Attack CISF Heroes Loc Shelling Pahalgam Terror Strategic Infrastructure DG Disc Award India Retaliation Pok Strikes Civilian Evacuation Ravi Yadav CISF Hydro Plant Security May 2025 Conflict National Security Debate ऑपरेशन सिंदूर उरी हाइड्रो निशाना पाकिस्तानी ड्रोन हमला सीआईएसएफ जांबाज एलओसी गोलीबारी पहलगाम आतंकी रणनीतिक इंफ्रास्ट्रक्चर डीजी डिस्क सम्मान भारत जवाब पीओके हमले रवि यादव सीआईएसएफ हाइड्रो प्लांट सुरक्षा मई 2025 संघर्ष

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Operation Sindoor: भारतीय सेना से पिटने के बाद अभी तक खौफ में है पाकिस्तान की सेनाOperation Sindoor: भारतीय सेना से पिटने के बाद अभी तक खौफ में है पाकिस्तान की सेनाOperation Sindoor: Pakistan's army is still in fear after being defeated by the Indian army, Operation Sindoor: भारतीय सेना से पिटने के बाद अभी तक खौफ में है पाकिस्तान की सेना
Read more »

Operation Sindoor: ‘भारत ने पाकिस्तान से 4-5 जेट मार गिराए’, एयरफोर्स चीफ ने खोल दी पोलOperation Sindoor: ‘भारत ने पाकिस्तान से 4-5 जेट मार गिराए’, एयरफोर्स चीफ ने खोल दी पोलOperation Sindoor: ‘भारत ने पाकिस्तान से 4-5 जेट मार गिराए’, एयरफोर्स चीफ ने खोल दी पोल IAF Shot Down 5 jets of Pakistan during Operation Sindoor
Read more »

Masood Azhar: ভারতের মার খেয়ে মরিয়া মাসুদ আজহার! জৈশ-এ-মহম্মদ এবার গড়ছে মহিলা জঙ্গিবাহিনী...Masood Azhar: ভারতের মার খেয়ে মরিয়া মাসুদ আজহার! জৈশ-এ-মহম্মদ এবার গড়ছে মহিলা জঙ্গিবাহিনী...Masood Azhar Forms Jaish s Women Brigade Months After Loss In Operation Sindoor
Read more »

Delhi Red Fort Blast: অগাস্টেই লালকেল্লা বিস্ফোরণের ভবিষ্যদ্বাণী করেছিলেন এই জ্যোতিষী, ডিসেম্বরে আরও বড় ঘটনা!Delhi Red Fort Blast: অগাস্টেই লালকেল্লা বিস্ফোরণের ভবিষ্যদ্বাণী করেছিলেন এই জ্যোতিষী, ডিসেম্বরে আরও বড় ঘটনা!Indian astrologrt predicted pulwama like terror attack and operation sindoor like situation
Read more »

Ram Prahar Exercise: পরেরবার অপারেশন সিঁদুরের থেকেও কড়া আঘাত, হরিদ্বারে রাম প্রহার থেকে....Ram Prahar Exercise: পরেরবার অপারেশন সিঁদুরের থেকেও কড়া আঘাত, হরিদ্বারে রাম প্রহার থেকে....Next time reaction will be worse than Operation Sindoor says top Army General
Read more »

Uri Attack Foiled: How CISF Secured Power Plant, Evacuated 250 Civilians Under Pakistan Shelling During Operation SindoorUri Attack Foiled: How CISF Secured Power Plant, Evacuated 250 Civilians Under Pakistan Shelling During Operation SindoorCISF neutralised Pakistani drones targeting the Uri Hydro Plant after Operation Sindoor. 19 personnel awarded for securing the site and evacuating 250 civilians under fire.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:46:25